Shree Vishwakarma Charitable Trust ‘Red Brigade’

Shree Vishwakarma Charitable Trust ‘Red Brigade’ Shree Vishwakarma Charitable Trust Red Brigade is a registered non profit organization founded with the aim to help the society.

रेड ब्रिगेड "रन फॉर विवेकानंद - मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन 2026" में मोबाइल के दुष्परिणामों पर किया जनजागरूकता अभियानमुंबई, ...
08/03/2026

रेड ब्रिगेड "रन फॉर विवेकानंद - मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन 2026" में मोबाइल के दुष्परिणामों पर किया जनजागरूकता अभियान

मुंबई, 8 मार्च 2026 - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुहू चौपाटी, मुंबई में आयोजित 10वीं "रन फॉर विवेकानंद - मुंबई सस्टेनेबिलिटी रन 2026" में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेड ब्रिगेड मुंबई ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस वर्ष मैराथॉन का यह 10वां संस्करण था, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर रेड ब्रिगेड मुंबई के सदस्यों ने एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने विभिन्न संदेशों से युक्त साइन बोर्ड और पोस्टर प्रदर्शित किए, जिनमें मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों तथा माता-पिता और बच्चों के बीच बढ़ती दूरी जैसे सामाजिक मुद्दों को उजागर किया गया। इन संदेशों के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि डिजिटल उपकरणों का संतुलित उपयोग ही स्वस्थ पारिवारिक संबंधों और बच्चों के मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।

मैराथॉन में उपस्थित हजारों लोगों ने रेड ब्रिगेड के इस प्रयास को ध्यानपूर्वक देखा और सराहा। पोस्टरों के माध्यम से दिए गए संदेशों ने उपस्थित लोगों को सोचने पर मजबूर किया कि कैसे मोबाइल का अनियंत्रित उपयोग बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और पारिवारिक संवाद को प्रभावित कर रहा है।

इस सामाजिक पहल की विशेष रूप से सराहना मैराथॉन के आयोजक श्री राजेश सर्वज्ञ द्वारा की गई। उन्होंने रेड ब्रिगेड मुंबई के इस जागरूकता अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ रेड ब्रिगेड के इस प्रयास का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान रेड ब्रिगेड के सदस्यों ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं, मोबाइल के उपयोग को सीमित करें और परिवार में संवाद को बढ़ावा दें, ताकि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

रेड ब्रिगेड मुंबई ने इस सफल आयोजन के लिए मैराथॉन के आयोजकों, सहयोगी संस्थाओं और कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही संगठन ने इस अभियान को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प दोहराया, ताकि समाज में डिजिटल संतुलन और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ाई जा सके।

अंत में रेड ब्रिगेड मुंबई ने इस मैराथॉन को सफल बनाने में योगदान देने वाले अपने सभी समर्पित सदस्यों और स्वयंसेवकों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द का संदेश देने वाला “सर्वधर्म सामूहिक विवाह” कार्यक्रम रविवार, 7 दिसम्बर 2025 को सुखथीप...
07/12/2025

सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द का संदेश देने वाला “सर्वधर्म सामूहिक विवाह” कार्यक्रम रविवार, 7 दिसम्बर 2025 को सुखथीपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन इसका “नवम संस्करण” था, जिसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के नवविवाहित जोड़ों ने एक साथ विवाह सूत्र में बंधकर समाज को एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।

इस ऐतिहासिक आयोजन की सबसे सराहनीय बात यह रही कि रेड ब्रिगेड टीम ने पूरे कार्यक्रम में अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम की शुरुआत में निकली सामूहिक वर-यात्रा से लेकर विवाह स्थल पर व्यवस्थाओं तक, रेड ब्रिगेड के स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

वर-यात्रा नवदुर्गा शिव मंदिर, विसर्जन घाट और स्वराज से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़री, जिसमें रेड ब्रिगेड टीम ने यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अतिथियों की सहायता जैसी जिम्मेदारियाँ निभाईं। विवाह स्थल पर पंडाल व्यवस्था, अतिथियों की देखरेख और नवविवाहित जोड़ों के सहयोग में भी रेड ब्रिगेड टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

इसके साथ ही रेड ब्रिगेड टीम ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए कार्यक्रम के लिए स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग (अनुदान) भी प्रदान किया, जिससे आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित करने में मदद मिली।

ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने अपने संबोधन में रेड ब्रिगेड टीम की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि, “रेड ब्रिगेड जैसे समर्पित स्वयंसेवी संगठन समाज की असली ताकत हैं, जिनकी सहभागिता से ऐसे आयोजन और अधिक सफल व प्रेरणादायक बनते हैं।”

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने रेड ब्रिगेड टीम की सेवाभावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह आयोजन केवल विवाह का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि रेड ब्रिगेड टीम की सक्रिय भूमिका के कारण यह सामाजिक सेवा और एकता का जीवंत उदाहरण बन गया।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 9 – सामूहिक संकल्प👉 नवरात...
30/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 9 – सामूहिक संकल्प

👉 नवरात्रि के अंतिम दिन सब लोग मिलकर यह संकल्प लें – “हम सब शिक्षा, एकता और प्रगति के लिए हमेशा साथ रहेंगे।
✅ छोटा-सा वादा, लेकिन यही समाज को एक नई दिशा देगा।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 8 – डिजिटल कनेक्टिविटी👉 ए...
29/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 8 – डिजिटल कनेक्टिविटी

👉 एक व्हाट्सऐप ग्रुप, फेसबुक पेज या वेबसाइट बनाकर सबको जोड़े।
👉 समाज की हर जानकारी तुरंत सब तक पहुँचे।
✅ आज के समय में डिजिटल माध्यम सबसे तेज़ और असरदार तरीका है समाज को संगठित करने का।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 7 – सामाजिक सेवा👉 समाज के...
28/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 7 – सामाजिक सेवा

👉 समाज के लोग मिलकर रक्तदान शिविर, हेल्थ कैंप या बच्चों को पढ़ाई में मदद जैसी पहल करें।
✅ इससे समाज के बाहर भी हमारी पहचान बनेगी और लोग हमें सराहेंगे।
💖 समाज सेवा से एकता और सम्मान दोनों बढ़ते हैं।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 6 – युवा संगठन👉 युवाओं की...
27/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 6 – युवा संगठन

👉 युवाओं की एक टीम बनाएँ, जो समाज के कामों को आगे बढ़ाए।
👉 खेल, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और सोशल सर्विस में युवाओं की भागीदारी बढ़ाएँ।
✅ जब युवा जुड़ेंगे, तो समाज में नई ऊर्जा और नया सोच आएगा।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 5 - महिला शक्ति (नारी सशक...
26/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 5 - महिला शक्ति (नारी सशक्तिकरण)

👉 बेटियों को पढ़ने और करियर बनाने का मौका दें।
👉 घर की महिलाओं को समाज की बैठकों में शामिल करें।
✅ जब महिलाएँ मजबूत होंगी तो पूरा समाज मजबूत होगा।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 4 – आजीविका में सहयोग👉 जि...
25/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 4 – आजीविका में सहयोग

👉 जिनके पास नौकरी की जानकारी है, वे समाज के युवाओं तक पहुँचाएँ।
👉 जिनके पास बिज़नेस है, वे दूसरों को भी साथ जोड़ें।
✅ “समाज का पैसा समाज में घूमे” – इससे सबकी तरक्की होगी।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 3 – समाज मिलन / बैठक👉 मही...
24/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 3 – समाज मिलन / बैठक

👉 महीने में एक दिन तय करें जब सभी लोग मिलकर बैठें।
✅ समस्याएँ साझा करें, सुझाव लें और एक-दूसरे को जानें।
🤝 मिलने से प्यार और विश्वास बढ़ता है और समाज संगठित होता है।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 2 – शिक्षा और हुनर (स्किल...
23/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 2 – शिक्षा और हुनर (स्किल)

👉 बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर, मोबाइल टेक्नोलॉजी और अलग-अलग हुनर सीखने के लिए प्रेरित करें।
✅ कोशिश करें कि हर बच्चा पढ़ाई पूरी करे और समाज को आगे बढ़ाए।
🎯 यही असली निवेश है जो कल हमारे समाज को मजबूत बनाएगा।

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदमसंकल्प 1 – जागरूकता अभियान👉 अपने...
22/09/2025

🌸 नवरात्रि के 9 दिन – 9 संकल्प 🌸

विश्वकर्मा समाज को संगठित करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम

संकल्प 1 – जागरूकता अभियान

👉 अपने समाज के इतिहास, परंपरा और महान व्यक्तित्वों के बारे में सबको जानकारी दें।
✅ गाँव–गाँव, मोहल्ले–मोहल्ले छोटी-छोटी बैठकों में चर्चा करें।
🗣️ जब लोग जानेंगे कि हम कौन हैं और हमारी पहचान क्या है, तभी वे जुड़ेंगे।

22/09/2025

Address

MIDC Road
Navi Mumbai
400708

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Vishwakarma Charitable Trust ‘Red Brigade’ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shree Vishwakarma Charitable Trust ‘Red Brigade’:

Share