Jeevant Foundation

Jeevant Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jeevant Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), Naugarh.

देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'दैनिक हिंदुस्तान' द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सरला इंटरनेशनल एकेडमी, भीमापार ...
18/06/2025

देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'दैनिक हिंदुस्तान' द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सरला इंटरनेशनल एकेडमी, भीमापार सिद्धार्थनगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और कठिन परिश्रम का प्रतीक है। विशेष सम्मान हेतु #हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ श्री इंद्र मणि त्रिपाठी जी, वरिष्ठ पत्रकार दैनिक हिंदुस्तान एवं ीम_यशोभूमि के अध्यक्ष श्री Santosh Srivastav जी, विज्ञापन प्रभारी श्री Susheel Kumar Mishra जी एवं समस्त हिंदुस्तान परिवार के उर्जावान भुजाओं को उत्कृष्ट आयोजन हेतु अपरिमित बधाई एवं हृदय से आभार.......🙏

'रंगमंच कार्यशाला' का सफल समापन, बच्चों ने दिखाया अभिनय कौशललखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ एवं जीवंत फाउण्डेशन के संय...
21/05/2025

'रंगमंच कार्यशाला' का सफल समापन, बच्चों ने दिखाया अभिनय कौशल

लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ एवं जीवंत फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय 'रंगमंच कार्यशाला' का सफलतापूर्वक समापन हुआ। राइजिंग पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों ने वाचिक अभिनय में विशेष रुचि दिखाई और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यशाला के प्रशिक्षक श्री विक्रांत मणि त्रिपाठी ने कहा, "बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन उनके व्यक्तित्व विकास और रचनात्मकता को नया आयाम देते हैं।" विद्यालय प्रबंधक डॉ० दीपक चौधरी,प्रधानाचार्य शीतल छत्री ने भी इस रंग पाठशाला की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है। नूर मोहम्मद, पूजा यादव,अंजनी गुप्ता तथा विद्यालय परिवार का भरपूर सहयोग मिला।

कार्यशाला में बच्चों को अभिनय की बारीकियों से अवगत कराया गया और उन्हें मंच पर अपने विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला। आयोजन के अंत में बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटकों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

गल्फ उर्दू काउंसिल के अध्यक्ष एवं ग्लोबल एलीट फाउंडेशन के संस्थापक DrAfroz Alam साहब तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धा...
21/05/2025

गल्फ उर्दू काउंसिल के अध्यक्ष एवं ग्लोबल एलीट फाउंडेशन के संस्थापक DrAfroz Alam साहब तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धार्थनगर के उर्दू विभाग के डॉ. Abdul Hafeez Jairajpuri साहब के साथ जीवंत फाउण्डेशन की गतिविधियों पर गुफ्तगू करते हुए।
बहुत लंबे समय बाद सिद्धार्थनगर आगमन पर आपने मुझे याद किया, इसके लिए मैं दिल से शुक्रगुज़ार हूँ।
पंकज सिद्धार्थ
अध्यक्ष
Jeevant Foundation

समृद्ध समाचार पत्र दैनिक हिंदुस्तान एवं प्रखर विकास में जीवंत फाउण्डेशन की गतिविधियों को प्रकाशित किया गया ।जिसके लिए सि...
15/05/2025

समृद्ध समाचार पत्र दैनिक हिंदुस्तान एवं प्रखर विकास में जीवंत फाउण्डेशन की गतिविधियों को प्रकाशित किया गया ।
जिसके लिए सिद्धार्थ प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं टीम यशोभूमि के संस्थापक बड़े भाई श्री संतोष श्रीवास्तव जी तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं संपादक बड़े भैया श्री प्रदीप वर्मा जी का कोटिश: आभार 🙏🏻🙏🏻

प्रशिक्षक विक्रांत मणि त्रिपाठी जी के नेतृत्व में भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ, उ०प्रदेश एवं जीवंत फाउण्डेशन, सिद्धार्थनग...
13/05/2025

प्रशिक्षक विक्रांत मणि त्रिपाठी जी के नेतृत्व में
भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ, उ०प्रदेश एवं जीवंत फाउण्डेशन, सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रंग पाठशाला का प्रथम दिवस बेहद रोमांचक रहा।

पंकज सिद्धार्थ
अध्यक्ष
Jeevant Foundation

भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ, उ०प्रदेश एवं  ीवंत_फाउण्डेशन, सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय रंग ...
12/05/2025

भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ, उ०प्रदेश एवं ीवंत_फाउण्डेशन, सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय रंग पाठशाला में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

पंकज सिद्धार्थ
अध्यक्ष
Jeevant Foundation

10/05/2025
जय जवान, जय हिंदुस्तान 🇮🇳
09/05/2025

जय जवान, जय हिंदुस्तान 🇮🇳

गुरूवार की शाम Jeevant Foundation  की ओर से हृदय प्रिय अग्रज DrShardendu Kumar Tripathi जी को विशेष उपलब्धि हेतु शुभकामन...
09/05/2025

गुरूवार की शाम Jeevant Foundation की ओर से हृदय प्रिय अग्रज DrShardendu Kumar Tripathi जी को विशेष उपलब्धि हेतु शुभकामना देते हुए । 🙏
पिपरहवा से प्राप्त भगवान बुद्ध से जुड़ी पवित्र धरोहरें न केवल बौद्ध अनुयायियों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव का विषय हैं।
डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी जी द्वारा समय रहते उठाया गया कदम वास्तव में प्रशंसनीय है। उनके पत्र के माध्यम से भारत सरकार ने तत्परता दिखाई और इन पूज्य अवशेषों की नीलामी को रोककर देश की सांस्कृतिक गरिमा की रक्षा की। यह घटना दिखाती है कि यदि शिक्षाविद, नागरिक और सरकार मिलकर कार्य करें तो हमारी अमूल्य धरोहरों की रक्षा संभव है।

02/05/2025

इस मिट्टी का हमको कर्ज चुकाना है
अवशेषों को नीलम नहीं होने देंगे ।

भगवान बुद्ध से जुड़ी पिपरहवा के पवित्र अवशेषों की नीलामी, जो कि भारत की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा हैं, वास्तव में चिंता का विषय है। यदि यह नीलामी सचमुच होने जा रही है, तो यह न सिर्फ भारत की सांस्कृतिक विरासत पर आघात है बल्कि वैश्विक बौद्ध समुदाय की आस्थाओं पर भी।

आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:
1. जनचेतना फैलाएं: इस तरह का वीडियो या पोस्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं, ताकि जनदबाव बन सके।
2. सरकारी स्तर पर अपील करें: भारत सरकार, विशेष रूप से विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय को पत्र लिखें या ऑनलाइन याचिका शुरू करें।
3. बौद्ध देशों से समर्थन: श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार जैसे देशों से भी इस पर वैश्विक दबाव बनवाया जा सकता है ।
पंकज सिद्धार्थ
Jeevant Foundation

आप सभी को विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐
01/05/2025

आप सभी को विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐

26/04/2025

Address

Naugarh

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jeevant Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share