Shri Krishnadev Foundation

Shri Krishnadev Foundation Shri Krishnadev Foundation was established in the year 2018,Shri Krishnadev Foundation is one of the eminent non-profit organisations.

30/10/2025

NCN News संपुर्ण बातमीपञ डेन केबल नेटवर्क चँनेल नंबर 823 वर दररोजसकाळी १० वा. राञी १० वा.नाशिक जिल्हा वृत्तवाहिनी जिल्ह्.....

19/09/2025
NCN NEWS NASHIK COVERS श्रीकृष्णदेव फाउंडेशन श्रीकृष्ण जन्मास्टमी महोत्सव
20/08/2025

NCN NEWS NASHIK COVERS श्रीकृष्णदेव फाउंडेशन श्रीकृष्ण जन्मास्टमी महोत्सव

NCN News संपुर्ण बातमीपञ डेन केबल नेटवर्क चँनेल नंबर 823 वर दररोजसकाळी १० वा. राञी १० वा.नाशिक जिल्हा वृत्तवाहिनी जिल्ह्.....

20/08/2025

I got over 50 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी २०२५ के आयोजन की जानकारी प्रहार न्यूज़ नासिक के माध्यम से आप सभी के समक्ष प्रस्तुत है
17/08/2025

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी २०२५ के आयोजन की जानकारी प्रहार न्यूज़ नासिक के माध्यम से आप सभी के समक्ष प्रस्तुत है

17/08/2025

📜 आभार पत्र
🌹श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव🌹

जय श्रीकृष्ण 🙏

सौभाग्य लांस, पपैया नर्सरी, नासिक में श्रीकृष्णदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव – 2025 को अभूतपूर्व सफलता दिलाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों, कलाकारों, श्रद्धालुओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति हम अपनी हृदयपूर्ण कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

सत्यनारायण भगवान की पूजा से आरंभ होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आरती तक, 1500 से 2000 कृष्णभक्तों की अपार उपस्थिति ने इस आयोजन को दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
राधा–कृष्ण लीला, कृष्ण–सुदामा मिलन एवं बाल गोपाल नृत्य जैसी भावनात्मक प्रस्तुतियों ने समस्त भक्तों को भक्ति–रस से सराबोर कर दिया। अशोक नगर महिला मंडली, श्री के. के. पांडेय जी की टीम एवं समस्त कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से वातावरण को भावविभोर बना दिया।

🌺 विशेष आभार 🌺
• आदरणीय एसीपी श्री शेखर देशमुख साहेब एवं वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमान रंजित नलवड़े के नेतृत्व में नासिक सातपुर पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों का, जिनके सहयोग से कार्यक्रम शांति, सुरक्षा एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।
• नासिक के नगरसेवकगण, व्यवसायी, समाजसेवी एवं सभी सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों का, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
• और सबसे बढ़कर, श्रीकृष्णदेव फाउंडेशन की जन्माष्टमी समिति के सभी समर्पित सदस्य एवं श्रद्धालु, जिनकी निष्ठा, सेवा और सहयोग से यह आयोजन अविस्मरणीय बन सका।

साथ ही, हम उन सभी श्रद्धालुओं का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इस महोत्सव में अपना सहयोग प्रदान किया। अनेक श्रद्धालु उपस्थित न होते हुए भी प्रभु के प्रसाद स्वरूप अपनी सेवा अर्पित कर गए – यह भाव समाज में भक्ति, सेवा और संस्कार की ज्योति को और अधिक प्रखर करता है।

आप सभी के सामूहिक योगदान ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज भक्ति और सेवा की भावना से एकजुट होता है, तो हर कार्य सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है।

🙏 पुनः आप सभी को हृदय से साधुवाद एवं धन्यवाद।
🙏जय श्रीकृष्ण! 🙏

🌸🌼 जय श्री कृष्ण 🌼🌸🙏🏻 भक्तगढ़ परिवार को सप्रेम आमंत्रण 🙏🏻श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव – 2025पर आप सभी कृष्णभक्तों से सादर...
07/08/2025

🌸🌼 जय श्री कृष्ण 🌼🌸
🙏🏻 भक्तगढ़ परिवार को सप्रेम आमंत्रण 🙏🏻

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव – 2025
पर आप सभी कृष्णभक्तों से सादर अनुरोध है कि
सपरिवार पधारें, आयोजन की शोभा बढ़ाएँ और
🌟 प्रभु श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें।

📅 तिथि: 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार)
🕓 समय: शाम 4:00 बजे से
📍 स्थान: Saubhagya Lawns, Papaya Nursery के पास,
Trimnak Road, Satpur, Nashik

🎶 विशेष आकर्षण:
🎤 भजन संध्या: सुप्रसिद्ध गायक श्री के. के. पाण्डेय जी द्वारा
👑 राधा-कृष्ण झाँकी: विशेष कलाकार मुंबई से
💃 बच्चों का रंगारंग नृत्य कार्यक्रम
🪔 विशेष महाआरती एवं प्रसाद वितरण

🙏🏻 कृपया महाआरती तक रुकें और इस भक्ति महोत्सव में सहभागी बनें।

💠 स्वेच्छा से सहयोग देने हेतु पत्रिका में दिए QR कोड द्वारा योगदान कर सकते हैं।

🌿 "भक्ति में श्रीकृष्ण, सेवा में परमानंद!" 🌿

🌸 आपका स्वागत है — आइए, भक्ति, सेवा और प्रेम से जन्माष्टमी मनाएँ। 🌸

– श्रीकृष्णदेव फाउंडेशन, नाशिक
🙏🏻 जय श्री कृष्ण 🙏🏻

Address

Pathardi Shivar
Nashik
422010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Krishnadev Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share