Umeed Foundation, Nashik

Umeed Foundation, Nashik जरूरतमंद की उम्मीद पे खरा उतरने का उम्मीद फौंडेशन का एक छोटासा प्रयास!

Umeed foundation Nashik started by a group of some young directors consisting of entrepreneurs, lawyers, professors founded in June 2019. They carry out social events every month for the neediest and untouched sections of society. The main purpose of the group is to help the needy without considering their caste and religion. Before finalizing any event they visit the place, meet the people over t

here and after getting convinced about their requirement then only the event is executed. They have around 700 members on WhatsApp and pages which support them in every event via all means.

एक दिवाली ऐसी भी...उम्मीद फाउंडेशन, नाशिक ने शुक्रवार, १७ अक्टूबर — वासुबारस के पावन दिन पर — देवरगांव, सावरपाडा और वाघे...
17/10/2025

एक दिवाली ऐसी भी...

उम्मीद फाउंडेशन, नाशिक ने शुक्रवार, १७ अक्टूबर — वासुबारस के पावन दिन पर — देवरगांव, सावरपाडा और वाघेरा* इन पाडों के ४६ अत्यंत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को दिवाली किट्स भेट स्वरूप प्रदान कीं।

👉 जहाँ वक्त पर काम नहीं मिलता, घर में कमाने वाला कोई नहीं, खेतों की मजदूरी से ही जिंदगी चलती है... वही है उनकी हकीकत।
👉 कुछ पाडों में तो मोबाइल नेटवर्क तक नहीं, और वहाँ तक वाहन भी नहीं पहुँच पाते।

हर कुटुंब के सदस्यों की संख्या देखकर हमने हर किट को अलग-अलग तैयार किया, ताकि इस दिवाली हर चेहरे पर मुस्कान आ सके।
किट में शामिल था —
१. एक महीने का किराना (चीनी, तेल, मुगदाल, मसूरदाल, भगर, शेंगदाना, पोहा, गहूं भरड़ा, रवा, हल्दी, मिर्ची, जीरा, मोहरी, नमक)
२. फराळ (चकली, लड्डू, मका चिवड़ा, करंजी, नाशिक चिवड़ा, शंकरपाळी)
३. परिवार के लिए नए कपड़े
४. बच्चों के लिए किताबें और स्टेशनरी
५. रंगोली
६. आकाशकंदील

जब इन परिवारों ने खुशी से कहा – “अब हमारी भी दिवाली बनेगी...” तो सारी थकान पल भर में मिट गई।

हम अपने सभी दानदाताओं और शुभचिंतकों के प्रति अंतःकरण से आभार व्यक्त करते हैं। आपके सहयोग, विश्वास और संवेदनशीलता के बिना यह कार्य संभव नहीं था।

टीम उम्मीद

उम्मीद फाउंडेशनने शुक्रवार १५ ऑगस्ट रोजी हरणगाव, पेठ येथे असलेल्या माध्यमिक शाळेतील १३० विद्यार्थ्यांना स्वातंत्र्य दिना...
15/08/2025

उम्मीद फाउंडेशनने शुक्रवार १५ ऑगस्ट रोजी हरणगाव, पेठ येथे असलेल्या माध्यमिक शाळेतील १३० विद्यार्थ्यांना स्वातंत्र्य दिनाच्या पावन निमित्ताने नवीन दप्तरांचे वाटप केले. ही शाळा आदिवासी दुर्गम भागात असून येथे १००% आदिवासी मुले-मुली शिक्षण घेत आहेत. ज्ञानाच्या मशाली पेटवत, ही मुले आपल्या उज्ज्वल भविष्यासाठी संघर्ष करत आहेत.
या विद्यार्थ्यांपैकी सुमारे ९०% विद्यार्थ्यांचे पालक मोलमजुरी करून आपल्या पाल्यांना शिक्षणाची संधी देतात. आर्थिक परिस्थिती कठीण असतानाही शिक्षणाचा ध्यास सोडला नाही.
शाळेने ८वी, ९वी आणि १०वीच्या विद्यार्थ्यांसाठी दप्तरांची विनंती केली होती, आणि उम्मीद फाउंडेशन ने ही गरज पूर्ण करून स्वातंत्र्य दिनी या लहान शूरवीरांच्या शिक्षणयात्रेला नवी ऊर्जा दिली.
शिक्षण हेच खरे स्वातंत्र्य आहे, आणि या वाटपातून या मुलांच्या स्वप्नांना पंख मिळाले आहेत. 🇮🇳
टीम उम्मीद

📚 उम्मीद फाउंडेशन, नासिक✨ हर बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए एक कदम... ✨आज का दिन हमारे लिए भावनाओं से भरा और प्रेरणादायक र...
27/06/2025

📚 उम्मीद फाउंडेशन, नासिक
✨ हर बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए एक कदम... ✨

आज का दिन हमारे लिए भावनाओं से भरा और प्रेरणादायक रहा।
आज २७ जून, शुक्रवार आप सभी की मदद से हमनें शासकीय कन्या विद्यालय, नासिक की 60 बेटियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं।

ये सभी बच्चियाँ अत्यंत गरीब व जरूरतमंद परिवारों से आती हैं – और आज जब उनके हाथों में पूरी किताबों का सेट था, उनकी खुशी और चमकती आँखें हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार थीं।

🙏 आप सभी डोनर्स का दिल से आभार!
आपकी मदद ने बड़े सपनों को एक दिशा दी है।

🌸 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक नारा नहीं, अब यह एक सच्चाई बन गई है – आप सभी की वजह से।
*टीम उम्मीद*

उम्मीद फाउंडेशन नाशिक ने जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाने के उद्देश्य से रविवार २० अप्रैल को डोंगरशेत (वाकीपाडा) ता...
24/04/2025

उम्मीद फाउंडेशन नाशिक ने जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाने के उद्देश्य से रविवार २० अप्रैल को डोंगरशेत (वाकीपाडा) ता. पेठ के ६ जरूरतमंद गरीब परिवारों को सोलर कीट ( सोलर पैनल,बैटरी, 3 बल्ब और 1 मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट) भेंटस्वरूप दिए. सोलर किट लगाने के बाद उनके चेहरे का समाधान आप फोटो में देख पाएंगे. ये सभी परिवार अत्यंत दुर्गम व जंगली इलाके में रहते है जहां बिजली नहीं है और रोज रात सांप, बिच्छू, तेंदुआ आने का डर रहता है. इस लिए उन्होंने उम्मीद फाउंडेशन से सोलर कीट की मदद मांगी थी.

टीम उम्मीद

एक दिवाली ऐसी भी सोमवार २८ अक्टूबर २०२४ दिवाली के पहले दिन वासुबारस निमित्त त्र्यंबक के पास कलमुस्ते पाड़े के ५० अत्यंत ग...
28/10/2024

एक दिवाली ऐसी भी

सोमवार २८ अक्टूबर २०२४ दिवाली के पहले दिन वासुबारस निमित्त त्र्यंबक के पास कलमुस्ते पाड़े के ५० अत्यंत गरीब जरूरतमंद परिवारोंको को दिवाली किट्स भेट स्वरूप दिए है.इन लोगों की परिस्थिति बहोत ही विकट है, ना पूरे साल काम, आस पास के खेतों में मजूरी करते है. इन पाड़ों पे मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है. उन पाड़ों तक हमारी गाडी भी जाती नहीं है.हमारे पदाधिकारियों ने पाडों को भेट देकर ऐसे परिवारों की सूची बनाई थी.दिवाली किट हमने हर परिवार के कुटुंब संख्या के हिसाब से अलग अलग बनाए थे.
किट में हमने
१. एक महीने का किराना (चीनी, सूर्यफुल तेल, मुगदाल, मसूरदाल, भगर, शेंगदाना, पोहा, गेहूं भरड़ा, रवा, गुड, हल्दी, मिर्ची, जीरा, मोहरी, नमक)
२. फराल (चकली, लड्डू, मका चिवड़ा, करंजी, नाशिक चिवड़ा, शंकरपाली)
३. परिवार के लिए नए कपड़े
४. किताबें और स्टेशनरी
५. रंगोली
६. आकाशकंदिल

इस पुण्य कार्य के लिए हम सभी दानदाताओं का अंतकरण से शुक्रिया करते है जिनके सहयोग के बिना ये मुमकिन नहीं था. किट देने के बाद लोगो के चेहरे पे जो खुशी थी वो हम बयान नहीं कर सकते.
टीम उम्मीद

एक दशहरा ऐसा भी!दशहरा निमित नासिक के आस पास के गरीब लोग फूल बेचने अपने परिवार के साथ रविवार कारंजा आते है. बच्चे बड़े सभ...
12/10/2024

एक दशहरा ऐसा भी!
दशहरा निमित नासिक के आस पास के गरीब लोग फूल बेचने अपने परिवार के साथ रविवार कारंजा आते है. बच्चे बड़े सभी भूखे प्यासे रातभर रास्ते पे ही सोते है. ऐसे ४०० परिवार को हमने ११ अक्टूबर, शुक्रवार रात ९ बजे भोजन के पैकेट्स वितरण किये.इस पुण्य कार्य में उम्मीद फाउंडेशन के साथ कु. सांझ लकी बेदमुथा, श्री केतनजी हरकुट और श्री स्वप्निलजी कोठारी इन्होंने भी सहयोग किया है!
हमारे दानदाताओं का हम दिल से धन्यवाद करते है!
खासकर बच्चों के चेहरे पे खुशी देखकर "अन्नदान ये श्रेष्ठदान" की अनुभूति हुई!
टीम उम्मीद

दि. ११ नवंबर २०२३, शनिवार को अंजनेरी, पिंपलद और तलेगांव काचुरली के अत्यंत गरीब जरूरतमंद लोगों को दिवाली किट्स भेट स्वरूप...
11/11/2023

दि. ११ नवंबर २०२३, शनिवार को अंजनेरी, पिंपलद और तलेगांव काचुरली के अत्यंत गरीब जरूरतमंद लोगों को दिवाली किट्स भेट स्वरूप दिए है. इन लोगों की हालत बहोत ही बिकट है, ना खुद की जमीन है, ना पूरे साल काम, ना घर में बिजली और कुछ परिवारों के कर्ता का स्वर्गवास हुवा था. हमने इन पाडों को भेट देकर ऐसे परिवारों की सूची बनाई थी. हमने हर परिवार के कुटुंब संख्या के हिसाब से अलग अलग दिवाली किट बनाए थे.
किट में हमने
१. एक महीने का राशन (गेहूं आटा, चीनी, तेल, मुगदाल, मसूरदाल, भगर, शेंगदाना, पोहा, हल्दी, मिर्ची, जीरा, मोहरी, नमक)
२. फराल (चकली, सोनपापड़ी, मका चिवड़ा, करंजी, शेव, मिक्स फरसान)
३. पुरुषों के लिए नए कुर्ता पायजामा
४. महिलाओं के लिए नई साड़ी
५. बच्चों के लिए नए कपड़े
६. किताबें और स्टेशनरी
६. रंगोली
७. लक्ष्मी

इस पुण्य के कार्य के लिए हम सभी दानदाताओं का अंतकरण से शुक्रिया करते है जिनके सहयोग के बिना ये मुमकिन नहीं था. किट देने के बाद लोगो के चेहरे पे जो खुशी थी वो हम बयान नहीं कर सकते!

९.११.२०२३ को पूर्वांचल छात्रावास मे मेघालय से लाई गई १० से १५ वर्ष की बच्चियों को दिवाली के अवसर पर नए कपड़े व गेहूं का ...
10/11/2023

९.११.२०२३ को पूर्वांचल छात्रावास मे मेघालय से लाई गई १० से १५ वर्ष की बच्चियों को दिवाली के अवसर पर नए कपड़े व गेहूं का कट्टा दिया. उनके गाव मे उनका जबरदस्ती धर्मांतरण करणे की कोशिश की जा रही थी. उन्हे अच्छा भविष्य और शिक्षा मिले और धर्मांतर ना हो इस हेतु से उनका छात्रावास में ख्याल रखा जाता है.

गेंहू कट्टा हमें स्व.मनीषजी सोनीमिंडे इनकि स्मृति प्रीत्यर्थ सोनीमिंडे परिवार ने भेंट किया है. इनकी इस खुशी के कार्य में हमें सहयोग देने के लिए हम सभी दानदाताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं.

*उम्मीद फाउंडेशन नाशिक*                             *एक दिवाली ऐसी भी*नासिक की *पूर्वांचल छात्रावास* मे *मेघालय* से लाई ...
27/10/2023

*उम्मीद फाउंडेशन नाशिक*
*एक दिवाली ऐसी भी*

नासिक की *पूर्वांचल छात्रावास* मे *मेघालय* से लाई गई *10 से 15 वर्ष की बच्चियां* रहती हैं. उनके गाव मे उनका *जबरदस्ती धर्मांतरण* करणे की कोशिश की जा रही थी. उन्हे अच्छा भविष्य और शिक्षा मिले और धर्मांतर ना हो इस हेतु से उनका छात्रावास में ख्याल रखा जाता है. वहा पे नासिक के बागुल मैडम और उनकी लड़की २४ घंटे उनके साथ रहती है. *उन्होंने हमसे दिवाली के हिसाब से चीजे,नए कपड़े और किराना की मदत मांगी है.*

पिछले साल की तरह इस साल भी हम नासिक के आसपास के *गरीब जरूरतमंद पाड़ों* के लोगों की दिवाली अच्छी करने का प्रयास कर रहे हैं.हमारे पदाधिकारियों ने पाडों को भेट देकर ऐसे परिवारों की सूची बनाई है जिनके हालत बहोत ही विकट है, ना खुद की जमीन है, ना पूरे साल काम, ना पर्याप्त पानी ना बिजली.
*आओ दीवाली उनके साथ मनाई जाए जो घरसे दूर है,जो गरीबी के कारण अपने परिवार को वो खुशियां नहीं दे सकते जो हम अपने परिवार को देते है.*

हम वहां पर
*१. पुरुषों के लिए नए ड्रेस*
*२.महिलाओं के लिए नई साड़ी*
*३. बच्चों के लिए नए कपड़े*
*४. एक महीने का राशन*
*५. फराल*
*६. आकाश कंदील और रंगोली*
देने का प्रयास करने वाले हैं.

*यह सारी वस्तु हम किट बनाकर देंगे जिसकी कीमत ₹१५०० से २००० तक होगी.आप हमें किसी भी स्वरूप में मदत कर सकते है.*
*हम मदत ३० अक्टूबर तक स्वीकारेंगे और ५ नवंबर को जाके सभी वस्तुएं भेट देंगे.*

मदत करने के लिए हमसे संपर्क करे
*चेतन बागमार ९४२०४५५३९९*
*पंकज पिचा ८३२९८१४५६१*

*टीम उम्मीद*

Address

Nashik
422005

Telephone

+919970077733

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Umeed Foundation, Nashik posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Umeed Foundation, Nashik:

Share