11/08/2023
*प्रेस विज्ञप्ति*
*धरोदी मे मनाया गया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस।*
07 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली से लाइव प्रसारण के माध्यम से बुनकरों को संबोधित किया। संत महावीर जैन ट्रस्ट, नरवाना और बुनकर सेवा केंद्र, पानीपत (वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में धरोदी में भी यह दिवस मनाया गया। एमएसएमई मंत्रालय की स्फूर्ति योजना अंतर्गत, नोडल संस्था कोहैंड्स (COHANDS) के निर्देशन में धरोदी में स्थापित सामान्य सुविधा केंद्र के प्रांगण से बुनकर व कारीगरों ने प्रधानमंत्री जी को सुना। कार्यक्रम में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से बुनकरों को संबोधित किया और कहा कि भारत के बुनकर भारत की संस्कृति को बनाए रखे हुए हैं। जिस कारण से विदेशों में हथकरघा से बनी उत्पादों की मांग निरंतर बढ़ रही है, जो भारत की अर्थव्यवस्था में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। कार्यक्रम में श्री संजीव चावला, एमएसएमई, निदेशक, भारत सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत किया। प्रधानमंत्री जी के प्रसारण के बाद श्री हारा कांता बारो, उप निदेशक बुनकर सेवा केंद्र, पानीपत (वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) ने बुनकरों को भारत सरकार की योजनाओं के बारे अवगत करवाया और बताया कि कैसे बुनकर उन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। मुख्य अतिथि ने भी कारीगरों को एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया व पंजाब से श्रीमती किरण, प्रोपराइटर ने भी कारीगरों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके बलवार समूह का खेस उत्पाद अमेरिका में बिक रहा है। इनके अलावा श्रीमती रूपसी गर्ग, खेती विरासत मिशन जाइतु, पंजाब से कारीगरों को भारत के किसान से लेकर बुनकर के बात की। अंत में संत महावीर जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह नैन ने बताया कि उनकी संस्था 2014 से निरंतर कार्य कर रही है जिसकी वजह से आज संस्था ने धरोदी गांव में 125 से ज्यादा कारीगरों को रोजगार दिया है। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, नगर पार्षद प्रतिनिधि चरण सिंह, नगर पार्षद प्रतिनिधि सत्यवान बेदी, श्री विनोद कुमार एवम् सैकड़ों बुनकर उपस्थित रहे।