ABVP Narsinghpur MK

ABVP Narsinghpur MK छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति

01/06/2026
ज्ञान, शील और एकता के पावन संदेश के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महाकोशल प्रांत द्वारा आयोजित “प्रांत अभ्यास वर्ग” ...
26/05/2026

ज्ञान, शील और एकता के पावन संदेश के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महाकोशल प्रांत द्वारा आयोजित “प्रांत अभ्यास वर्ग” सरस्वती शिशु मंदिर, रीवा में संपन्न होने जा रहा है। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

18 से 21 जून 2026 तक रीवा की पावन धरती पर आयोजित यह वर्ग संगठनात्मक चेतना, नेतृत्व क्षमता और संस्कारों का अद्भुत संगम बनेगा। 🙏🚩

ABVP

नरसिंहपुर के ग्राम करकबेल की बेटी एवं UPSC CSE 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 88वीं रैंक प्राप्त करने वाली डॉ. दीक्षा पाटक...
15/05/2026

नरसिंहपुर के ग्राम करकबेल की बेटी एवं UPSC CSE 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 88वीं रैंक प्राप्त करने वाली डॉ. दीक्षा पाटकर जी से सौजन्य भेंट कर अभाविप की राष्ट्रीय छात्रशक्ति एवं ऑर्गनाइजर पत्रिका भेंट की तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उनकी यह ऐतिहासिक सफलता युवा शक्ति एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 🇮🇳✨

#राष्ट्रीयछात्रशक्ति Organizer YouthInspiration

बरगी डैम, जबलपुर में क्रूज़ पलटने की हृदयविदारक घटना में दिवंगत हुए सभी लोगों की आत्मा की शांति हेतु अभाविप करेली नगर इक...
01/05/2026

बरगी डैम, जबलपुर में क्रूज़ पलटने की हृदयविदारक घटना में दिवंगत हुए सभी लोगों की आत्मा की शांति हेतु अभाविप करेली नगर इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

साथ ही, इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।

अभाविप गोटेगांव नगर इकाई द्वारा बरगी डैम, जबलपुर में हुई दुःखद क्रूज़ दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा...
01/05/2026

अभाविप गोटेगांव नगर इकाई द्वारा बरगी डैम, जबलपुर में हुई दुःखद क्रूज़ दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है, जिसने पूरे समाज को व्यथित किया है। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

26/04/2026
वंदे मातरम् रथ यात्रा को मिला मीडिया में प्रमुख स्थान 🇮🇳✨अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर...
26/04/2026

वंदे मातरम् रथ यात्रा को मिला मीडिया में प्रमुख स्थान 🇮🇳✨

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही भव्य रथ यात्रा को जनमानस के साथ-साथ मीडिया में भी व्यापक स्थान प्राप्त हुआ है। विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया माध्यमों ने इस राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत अभियान को प्रमुखता से प्रकाशित कर इसकी गरिमा को और अधिक बढ़ाया है।

यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है, जो युवाओं और विद्यार्थियों को वंदे मातरम के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रही है।

मीडिया का यह सहयोग निश्चित ही इस अभियान को और अधिक गति प्रदान करेगा तथा “वंदे मातरम्” के प्रति जन-जन में जागरूकता बढ़ाएगा।

23/04/2026

अभाविप नरसिंहपुर विभाग द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् रथ’ अपनी यात्रा के छठे दिन करेली नगर पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा उसका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। तत्पश्चात रथ ने विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में भ्रमण करते हुए छात्रों को वंदे मातरम् गीत के गौरवशाली 150 वर्षों के इतिहास एवं उसके राष्ट्रीय महत्व से अवगत कराया।

Address

Narsinghpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Narsinghpur MK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share