Nangal Chaudhary Vikas Manch

Nangal Chaudhary Vikas Manch A group of people who want to share some time for the betterment of the society and new generations.

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, समाज के अंतिम व्यक्ति के घर में शिक्षा की अलख जगाने वाले, पाखंड-अंधविश्वासों एवं छूआछूत के घ...
11/04/2026

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, समाज के अंतिम व्यक्ति के घर में शिक्षा की अलख जगाने वाले, पाखंड-अंधविश्वासों एवं छूआछूत के घोर विरोधी, भारतीय युवाओं में तार्किक और वैज्ञानिक सोच पैदा करने वाले, काल्पनिक धार्मिक ग्रंथों की पोल-पट्टी खोलने वाली क्रांतिकारी पुस्तक "गुलामगीरी" के रचयिता, भारतीय किसान की पीड़ा व उसकी समस्याओं की सशक्त अभिव्यक्ति "किसान का कोड़ा" पुस्तक के लेखक, युगदृष्टा एवं राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले के पावन जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका अपना - पवन दौगंली भारतीय।

आज़ादी का बिगुल बजाने वाले महानायक वीर मंगल पांडे को उनकी 169 वी पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन l आपका अपना - पवन दौगंली भार...
08/04/2026

आज़ादी का बिगुल बजाने वाले महानायक वीर मंगल पांडे को उनकी 169 वी पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन l आपका अपना - पवन दौगंली भारतीय l

चरखी दादरी से अलवर रेलवे लाइन की मांग को बजट में करवाएं शामिल : पवन दौगंली lदादरी और महेंद्रगढ़ जिलो के सभी जनप्रतिनिधिय...
19/02/2026

चरखी दादरी से अलवर रेलवे लाइन की मांग को बजट में करवाएं शामिल : पवन दौगंली l

दादरी और महेंद्रगढ़ जिलो के सभी जनप्रतिनिधियो से अनुरोध है कि वे आने वाले बजट सत्र में चरखी दादरी से अलवर रेलवेलाइन कि मांग को बजट में शामिल करवाएं, ताकि नारनौल, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, कनीना व आसपास के लाखों लोगों को महेंद्रगढ़, दादरी, अलवर जाने के लिए रेल यातायात की सुविधा मिल सके |

इस विषय पर दौगंली निवासी पवन दौगंली भारतीय ने बताया कि नारनौल से चरखी दादरी तक जाने के लिए रेल की सीधी सुविधा न होने के कारण नारनौल व आसपास के लाखों लोगों को महेंद्रगढ़ जाने के लिए चौगुनी तथा चरखी दादरी पहुंचने के लिए दुगनी दूरी तय करनी पड़ती है जिससे यहां के लोगों के समय और पैसौ की बर्बादी के साथ-साथ उन्हे अनेकों असुविधाओं का भी सामना करना पड़ रहा है l

उन्होने बताया कि नारनौल से महेंद्रगढ़ के बीच की दूरी केवल 24 किलोमीटर की है, लेकिन जब यात्री रेल द्वारा सफर करते हैं तो उन्हें 101 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है तथा इसके लिए उन्हें पहले रेवाड़ी भी जाना पड़ता है l इसके साथ ही 70 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ती है जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं l उन्होंने बताया कि इसी तरह नारनौल से चरखी दादरी के बीच भी 68 किलोमीटर की दूरी है, लेकिन रेल की सीधी सुविधा न होने के कारण रेल द्वारा सफर करने पर 134 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे नारनौल से चरखी दादरी तक पहुंचने के लिए 66 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है l

उन्होने दादरी और महेंद्रगढ़ के सभी विधायको से अनुरोध करते हुए बताया कि नांगल चौधरी, अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, चरखी दादरी आदि के लाखों लोगों कि चरखी दादरी से अलवर की रेलवे लाइन की बहुत जरूरी मांग है, जिसको प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए आगामी बजट में शामिल करवाया जाए l पवन दौगंली भारतीय ने बताया कि नांगल चौधरी, अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, चरखी दादरी आदि के लाखों लोगों की यह बहुत पुरानी मांग है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए, इस मांग के पूरा होने से यहां के लाखों लोगों को रोड के साथ-साथ रेल की भी सुविधा मिलेगी जो कि आज बहुत जरूरी है l

अटेली के पूर्व विधायक व अहीरवाल क्षेत्र के दबंग नेता नरेश यादव जी का निधन! l ईश्वर, नरेश यादव जी की आत्मा को शांति दे व ...
05/11/2024

अटेली के पूर्व विधायक व अहीरवाल क्षेत्र के दबंग नेता नरेश यादव जी का निधन! l ईश्वर, नरेश यादव जी की आत्मा को शांति दे व परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे!
नहरी पानी के लिए नरेश यादव जी का सँघर्ष इलाके को सदा याद रहेगा! क्षेत्र के हित व नहरी पानी के लिए नरेश यादव जी ने बहुत लाठियाँ खाई व जनता के हित के लिए बहुत आंदोलन किए! उनका सँघर्ष हमारे लिए प्रेरणादायक है!
नरेश यादव जी का यूँ इस कदर चले जाना अत्यंत दुखदायी है! ओम शांति ओम🙏

लोगों की रक्षा करने के लिए एक ऊंगली पर पहाड़ उठाया , उन्हीं कृष्णा की याद दिलाने गोवर्धन पूजा का पर्व आया । गोवर्धन पर्व...
02/11/2024

लोगों की रक्षा करने के लिए एक ऊंगली पर पहाड़ उठाया , उन्हीं कृष्णा की याद दिलाने गोवर्धन पूजा का पर्व आया । गोवर्धन पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

01/11/2024

जित दूध दही का खाणा,
ट्यूबवैल नीचे का नहाणा,
रागणिया का गाणा,
बैठक में ताश बजाणा,
चार भाइयां का हुक्का गुड़गुड़ाणा। बिना जान पिछाण के बी दूसरै नै भाई बताणा,
इसलिए ही तो सुपर हिट सै म्हारा हरियाणा।।
आप सभी को हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l आपका अपना-पवन दौंगली भारतीय।

प्रसन्नता व प्रकाश के पर्व दीपावली पर आपको सपरिवार मेरी और मेरे परिवार की ओर से बहुत - बहुत मंगलकामनाएं। धन, वैभव, यश, ऐ...
31/10/2024

प्रसन्नता व प्रकाश के पर्व दीपावली पर आपको सपरिवार मेरी और मेरे परिवार की ओर से बहुत - बहुत मंगलकामनाएं। धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य के साथ दीपावली पर माँ महालक्ष्मी आपकी सुख, सम्पन्नता, स्वास्थ्य व हर्षोल्लास में वृद्धि करें, इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ एक बार फिर बहुत बहुत बधाई l आपका अपना-पवन दौंगली भारतीय l 🪔ll शुभ दीपावली ll*🎉🎉 🌹🎁🙏
🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔

आपको और आपके परिवार को मेरी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐ l आपका अपना-पवन दौंगली भारतीय।
30/10/2024

आपको और आपके परिवार को मेरी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐ l आपका अपना-पवन दौंगली भारतीय।

दुनिया को अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए और आपके पास सर्वश्रेष्ठ लौट कर आएगा : दयानंद सरस्वती जी अपने विचारों से पूरे विश्व को प...
30/10/2024

दुनिया को अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए और आपके पास सर्वश्रेष्ठ लौट कर आएगा : दयानंद सरस्वती जी

अपने विचारों से पूरे विश्व को प्रकाशित करने वाले महान स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन ।
----------------------------------
आपका अपना - पवन चौधरी 'दौगंली'।
--------------------------

धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सबको जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे l आप...
29/10/2024

धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सबको जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे l आपका अपना-पवन दौंगली भारतीय।

20/10/2024

अखंड सौभाग्य के पर्व करवा चौथ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं l
#करवा_चौथ #नांगलचौधरी

17/10/2024

हरियाणा सरकार को बधाई। उम्मीद करते हैं कि आप हरियाणा को अगले 5 साल में विकसित हरियाणा बना देंगे।

Address

Village/Dongli
Narnaul
123001

Telephone

9417131150

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nangal Chaudhary Vikas Manch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nangal Chaudhary Vikas Manch:

Share