Yuva Sathi Group Narnaul

Yuva Sathi Group Narnaul Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yuva Sathi Group Narnaul, Community Organization, Hero Honda chock Narnaul, Narnaul.

*नारनौल की युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा संस्थाओं को मिला  बेस्ट स्टेट अवार्ड* *नारनौल के छोरे...
30/09/2023

*नारनौल की युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा संस्थाओं को मिला बेस्ट स्टेट अवार्ड*

*नारनौल के छोरे बने हरियाणा में हीरो , गांव स्तर से उठकर किया नारनौल का नाम ।*

नारनौल ।
रक्तदान के मामले में विख्यात संस्थाएं युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोग्राम में बेस्ट अवार्ड दिया गया।

*🙏 आप भी रक्तदान करके देखिए बहुत अच्छा लगेगा 🙏**मानव होने के नाते मानवता का काम करे पीड़ित मानवता की सेवा हेतु आओ आप ओर ह...
11/09/2023

*🙏 आप भी रक्तदान करके देखिए बहुत अच्छा लगेगा 🙏*

*मानव होने के नाते मानवता का काम करे पीड़ित मानवता की सेवा हेतु आओ आप ओर हम मिलकर रक्तदान करे*
🙏🩸🙏🩸🙏🩸🙏
*युवा साथी ग्रुप उड़ान जनसेवा ट्रस्ट बाबा निहालचंद ब्लड ग्रुप की एमरजेंसी रक्त मुहीम में मुरारी हॉस्पिटल नारनौल में एडमिट महिला मरीज को अर्जेंट केस मैं O➕ रक्त की अवश्यकता होने पर ग्रुप के रक्तवीर भाई 🩸 रवि जी की जितनी तारीफ करें उतनी कम है आज उन्होंने 4वी बार सिविल अस्पताल ब्लड बैंक नारनौल पहुँचकर अपना कीमती डोनेट किया* *आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है*
🩸🩸🩸🩸🩸🩸🩸

युवा साथी ग्रुप हरियाणा
उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा
बाबा निहालचंद ब्लड ग्रुप पटीकरा
8221036261,9416168453,9728683030,9053661473

ऐ भगवान,आँसु इतने मंहगे कर दे, की किसी की आखो मे, आ ना सके... और खुशी इतनी सस्ती कर दो की हर कोई खुश रह सके! इतनी सुन्दर...
10/09/2023

ऐ भगवान,आँसु इतने मंहगे कर दे, की किसी की आखो मे, आ ना सके... और खुशी इतनी सस्ती कर दो की हर कोई खुश रह सके!

इतनी सुन्दर सोच वाले भाई संजय यादव ढाणी बाठोठा ने युवा साथी ग्रुप उड़ान जनसेवा ट्रस्ट की इमरजेंसी रक्त मुहिम में एक छोटी बच्ची वंदना जिसकी उम्र मात्र 15साल थीं और बिहार की रहने वाली थीं जो सरकारी हॉस्पिटल नारनौल में एडमिट थी उसके लिए सिविल अस्पताल ब्लड बैंक नारनौल में पहुंच कर अपना B- ve ब्लड डोनेट किया।

नमन ऐसे रक्तवीर भाईयो को जो स्वयं तो रक्तदान करते ही है साथ साथ अपने आने वाली पीढ़ी को भी रक्तदान के लिए मोटीवेट करते हैं!

आप भी हमारी टीम के साथ जुडकर रक्तदान की सेवा कर सकते हैं! किसी भी अवसर पर रक्तदान शिविर लगवाने के लिए सम्पर्क करे

टिंकू प्रधान
युवा साथी ग्रुप हरियाणा
उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा
8221036261,9416168453

30/06/2023
आप सभी सादर आमंत्रित है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ ले
22/06/2023

आप सभी सादर आमंत्रित है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ ले

आज युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के 50कैंप पुरे होने पर गांव गढ़ी रुथल में 120यूनिट का रक्तदान...
17/06/2023

आज युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के 50कैंप पुरे होने पर गांव गढ़ी रुथल में 120यूनिट का रक्तदान शिविर लगा कर गोल्डन जुबली बनाई गई। सभी साथी बधाई के पात्र हैं

पर्यावरण दिवस पर पक्षीयो के लिए रखे गए सिकोरे: श्री ज्ञान चंद राणा आज दिनांक 05-06-2023 युवा साथी ग्रुप हरियाणा,उड़ान जन...
05/06/2023

पर्यावरण दिवस पर पक्षीयो के लिए रखे गए सिकोरे: श्री ज्ञान चंद राणा

आज दिनांक 05-06-2023 युवा साथी ग्रुप हरियाणा,उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा द्वारा गर्ल्स कॉलेज नारनौल में एनएसएस टीम,एनसीसी टीम के साथ गर्ल्स कॉलेज में पक्षी के पानी पीने के लिए पेड़ों में सिकोरे लगाएं।

गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल डा ज्ञान चंद राणा ने बताया कि हमारा एक ही उद्देश्य है कि इस गर्मी के मौसम में कोई भी पक्षि दाना पानी के लिए निरास ना हो हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने आस पास पशु पक्षियों के लिए ऐसी व्यवस्था करे ताकि उनको समय पर भोजन पानी मिल सके इंसान तो फिर भी मांग कर कुछ भी ले सकता है जानवर बोल नहीं सकते इसलिए हम सभी को इनके लिए अपने अपने आस पास इनकी व्यवस्था करनी है।इस मुहिम में आप सभी आगे आये और पक्षि के लिए दाने पानी की मिलकर व्यवस्था करे।

डॉ ममता शर्मा,डॉ मननीत कौर एनएसएस टीम हेड ने सभी छात्र से अपील की है कि आप सभी जब भी कालेज में आए तब इन कुल्हड़ में पानी अवश्य डाले।आप सभी इंसानियत का फर्ज निभाये व अपने आस पास के पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करे।

इस मौके पर डॉ गीता यादव,डॉ सुनील,डॉ ममता सिद्धार्थ,डॉ पारुल गुप्ता,सुरेंद्र सिंह,संदीप यादव ठेकेदार,गौतम सैनी,टिंकू प्रधान,सुमीत मेहता कॉलेज स्टाफ व एनएसएस टीम,एनसीसी टीम मौजूद रही।

सालिमपुर छापड़ा में चौधरी रणजीत चौटाला ने युवा साथी - उड़ान ट्रस्ट के 48वे रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भनारनौल।नारनौल क...
02/06/2023

सालिमपुर छापड़ा में चौधरी रणजीत चौटाला ने युवा साथी - उड़ान ट्रस्ट के 48वे रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ
नारनौल।
नारनौल के गांव सलीमपुर छापड़ा में समस्त ग्रामवासी ,युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के द्वारा 48 वे ब्लड कैंप व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे हरियाणा के विद्युत व जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कैंप का शुभारंभ किया । सबसे पहले उन्होंने गांव में स्थापित बाबा रूपादास जी के दर्शन किए । उसके बाद बल्ड कैंप तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का फीता काट शुभारंभ किया । रक्तदान कर रहे युवाओं को बैच लगाया और स्वास्थ्य जांच शिविर में मंत्री ने अपना बीपी चेक करवाकर प्रोग्राम को हरी झंडी दी । गांव की सरपंच एकता यादव ने फूलों का बुक्का भेंट करके उनका स्वागत किया । गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव ने मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया । मुख्यातिथि चौधरी रणजीत चौटाला ने कहा कि युवा ग्रुप - उड़ान ट्रस्ट ने रक्तदान की अच्छी मुहिम चला रखी है । देश को ऐसे जवान बच्चो की जरूरत है । सभी रक्तवीरों को होशला अफजाई करके उनको बढ़ाई दी। जांच शिविर जीके सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल आजमनगर द्वारा लगाया गया। मंत्री ओमप्रकाश यादव के भतीजे सोमेश यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । चौधरी धर्मपाल, सतीश बबली, केशव संधी, ईश्वर सिंह मेजर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे । कैंप में 51 यूनिट एकत्रित की। शिविर में 150 लोगो की स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला रेडक्रास सोसायटी , स्वास्थ्य विभाग नारनौल, मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल का सहयोग रहा। मनपाल यादव , योगेश त्यागी, बजरंग शर्मा , संदीप ठेकेदार, मनोज सेकवाल , अजय यादव सुराना, गिरधारीलाल , आशीष सुराना ,मनीष ठेकेदार , ओमप्रकाश , रामसिंह , मुख्तयार सिंह, बंशीधर, नरेश, रामचंद्र, हवा सिंह ,अशोक चौकीदार, पूर्णचंद, सुमित, योगेश यादव , सुनील कुमार आदि गांव के लोग मौजूद रहे ।

युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा द्वारा मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के द्वारा गोपाल मंदिर गांव कु...
01/06/2023

युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा द्वारा मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के द्वारा गोपाल मंदिर गांव कुलताजपुर में महंत प्रेमदास जी महाराज,सुमित मेहता चांदनाथ की देखरेख में कैंप आयोजित किया गया। इस मौके पर दुलीचंद महत्ता,पवन महत्ता,सूरज महत्ता,सुमित सरपंच थाना,हनीश यादव,मोहित शर्मा मौजूद रहे।

26/05/2023

14जून विश्व रक्तदाता दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर में बहने लेंगी हिस्सा जो जिले के लिए गर्व की बात होगी आज तक स्पैशल कोई ऐसा कैंप नही लगा जिसमें सिर्फ बहने ही रक्तदान करती हो ऐसा पहली बार होगा
युवा साथी ग्रुप (नारनौल)

जिला प्रशासन,रेड क्रॉस सोसायटी,स्वास्थ विभाग एव जयपुर हार्ट हॉस्पिटल नारनौल  के तत्वाधान में युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उ...
22/05/2023

जिला प्रशासन,रेड क्रॉस सोसायटी,स्वास्थ विभाग एव जयपुर हार्ट हॉस्पिटल नारनौल के तत्वाधान में युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा द्वारा गांव पवेरा निजामपुर में निशुल्क हेल्थ मेडिकल जांच शिविर लगाया गया।कैंप में मुख्य अतिथि श्री छत्रपाल रावत जी रहे।हेल्थ कैंप में 145रोगियों की निशुल्क जांच की।इस मौके पर धर्मेंद्र सरपंच, ट्विंकल,सुनील डाठिक,पिंटू पहलवान,गजेंद्र व अन्य गांव के बुजर्ग मौजूद थे।

Address

Hero Honda Chock Narnaul
Narnaul

Telephone

+918708103211

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuva Sathi Group Narnaul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Yuva Sathi Group Narnaul:

Share