19/01/2025
सराहनीय पहल 🙏🙏
हर पंचायत को इस तरह के कदम उठाने चाहिए महज़ चुनावों के मद्देनज़र कर्मठता का प्रदर्शन करने से बेहतर है, जो पाँच साल चुन कर जनप्रतिनिधि आते हैं उनको अपनी पंचायतों का अगर समग्र विकास करना है तो जनता के बीच रहने की सख्त आवश्यकता है l
गाँव में आज तक जनता को पंचायतों में आने वाली, सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ही नहीं हैं l
ग्राम पंचायतें वो कड़ी हैं जो सरकार और ग्रामीण इलाकों के बीच पुल का काम करतीं हैं..
पंचायतों का प्रतिनिधित्व अगर दक्षता से और निस्वार्थ भाव से काम करता है तो गाँव में समस्याएं हैं ही कितनी.... लेकिन आज भी कई इलाके महज़ मूलभूत सुविधाओं के लिए ही जूझ रहें हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है l