CSM Haryana

CSM Haryana पढ़ो पढ़ाई करने को–लड़ो समाज बदलने को! We Shall Fight-We Shall Win !

•दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस, RAF, व CISF द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, टियर गैस और प...
25/07/2026

•दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस, RAF, व CISF द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, टियर गैस और पैलेट गन जैसे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करने का विरोध करो।

साथियों,
छात्र संघर्ष मंच (CSM)हरियाणा, दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देशभर में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज, बल प्रयोग तथा कथित दमनात्मक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करता है।

देशभर के लाखों युवा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, निष्पक्ष परीक्षाओं और अपने भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहे थे। ऐसे शांतिपूर्ण आंदोलनों के प्रति बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागना , पत्थर फेंकना, इलेक्ट्रिक शौक देना और महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य करना भारत के लिए शर्मनाक दृश्य है। एक तरफ तो भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है जिसमें अरबों रुपए खर्च किए गए, लेकिन दूसरी तरफ वह बेटियों के साथ हुई अमानवीय कृत्य पर चुप्पी साधे हुए है।

साथियों, दिल्ली पुलिस ने वर्दीधारी गुंडों की तरह काम करते हुए और अन्य बलों जैसे RAF, CISF के साथ मिलकर, इस मनुवादी फासीवादी सरकार की सेवा की है। जब-जब आवाम अपने हक अधिकारों के लिए संघर्ष करती है तो सत्ताधारी व पूंजीपति वर्ग अपनी रक्षा व लूट को सुरक्षित रखने के लिए इन्हीं पुलिस,मिल्ट्री फोर्स को आवाम के दमन के लिए आगे कर देती है। इनका उद्देश्य आवाम की रक्षा करना नहीं, बल्कि सत्ताधारी व पूंजीपति वर्ग के हितों को आगे बढ़ाना है। राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मरक्षा के नाम पर, लगातार बढ़ती निगरानी का उद्देश्य केवल उन लोगों की पहचान करना, उन्हें निशाना बनाना और उन पर हमला करना है जो इस फासीवादी राज्य पर सवाल उठाते हैं और इसके खिलाफ संघर्ष करते हैं।

हम मानते हैं कि प्रत्येक नागरिक को अपने हक अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने,अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि उसे दबाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

हम संघर्ष में आगे आए छात्रों और युवाओं का समर्थन करते हैं और राज्य द्वारा की गई बर्बरता का कड़ा विरोध करते हैं सभी प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और क्रांतिकारी शक्तियों से इस फासीवादी राज्य के खिलाफ एकजुट संघर्ष करने का आग्रह करते हैं।

हमारी प्रमुख मांगें:

1.प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस, पत्थर से हमले करने वाले अधिकारियों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाए
2.महिला प्रदर्शनकारियों के साथ अमानवीय कृत्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।

3.पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

4.पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों को 1-1 करोड़ मुआवजा दिया जाए।

5.सभी छात्रों के लिए मुफ्त, समान, गुणवत्तापूर्ण और वैज्ञानिक शिक्षा सुनिश्चित की जाए।

6.युवाओं के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए तथा असहमति का सम्मान किया जाए।
7.शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा लिया जाए।

जारीकर्ता:- छात्र संघर्ष मंच (CSM) हरियाणा।

22/06/2026

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो!
धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफ़ा दो!

 #लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 छात्रों की मौत ओर कई घायल कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि मुनाफ़ाखोर कोचिंग...
22/06/2026

#लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 छात्रों की मौत ओर कई घायल कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि मुनाफ़ाखोर कोचिंग माफियाओं द्वारा की गई हत्या है!

#उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से छात्रों की मौत की ख़बर बेहद दर्दनाक और आक्रोश पैदा करने वाली है। हम मृतक छात्रों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

#लेकिन सवाल है कि आख़िर कब तक छात्रों और मेहनतकश लोगों की जान इस तरह ली जाती रहेगी?

#देशभर में कोचिंग माफियाओं ने शिक्षा को करोड़ों-अरबों के कारोबार में बदल दिया है। छात्रों से लाखों रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं। तंग इमारतें, बन्द रास्ते, अग्निशमन व्यवस्था का अभाव, क्षमता से कई गुना अधिक छात्रों को ठूंस देना, यही इन संस्थानों की हकीक़त है। छात्रों की ज़िन्दगी इनके लिए सिर्फ मुनाफ़ा कमाने का साधन है।

#इससे भी बड़ा अपराधी वह सरकार है जो इन कोचिंग माफियाओं को खुली छूट देती है। हर हादसे के बाद जांच, मुआवज़े और कार्रवाई के खोखले वादे किए जाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद सब भुला दिया जाता है। मालिक नेता-अफसरों से सांठगांठ करके बच निकलते हैं और मौत का यह सिलसिला जारी रहता है।

#जब करोड़ों रुपये कमाने वाले कोचिंग संस्थान चल रहे थे तो सुरक्षा मानकों की जांच किसने की? फायर एनओसी थी या नहीं? प्रशासन क्या कर रहा था?

#छात्र संघर्ष मंच (CSM)माँग करता है कि:

- हादसे के जिम्मेदार कोचिंग संचालकों और सम्बन्धित अधिकारियों पर गैर-इरादतन नहीं बल्कि आपराधिक हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया जाए।
- घटना की न्यायिक जांच कराई जाए।
- मृतकों के परिवारों को पर्याप्त मुआवज़ा दिया जाए।
- सभी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच की जाए।
- शिक्षा के बढ़ते निजीकरण और कोचिंग माफिया राज पर रोक लगाई जाए।

 #बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का उद्देश्य संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य, जिसका उद्देश्य न्याय और स्वतं...
14/04/2026

#बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का उद्देश्य
संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य, जिसका उद्देश्य न्याय और स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना है, ओर देश में हर नागरिक को बराबरता मिले ,जातियों का खत्मा हो, महिलाओं ओर पुरुषों में समानता हो, एक अच्छे ओर बेहतर समाज के निर्माण के लिए बाबा साहब ने संघर्ष किया...

क्या आज देश में गरीबों को न्याय मिल रहा है?
क्या देश समानता की ओर बढ़ रहा है?
क्या जातियों का खत्मा हो रहा है?
गरीब गरीब हो रहा है अमीर अमीर हो रहा हे?

मौजूदा पूंजीपति सरकारें साम्राज्यवाद की पिट्ठु देश के नागरिकों को न तो न्याय देना चाहती है ओर ना ही समाजिक ओर आर्थिक समानता।

आज बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के जन्मदिन पर हम सब को उनके द्वारा किए गए संघर्ष को याद करते हुए समानता , न्याय ,स्वतंत्रता, भाईचारा को मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए, सामाजिक ओर आर्थिक आजादी के लिए हमारा संघर्ष सिद्धांतिक तौर से लड़ा जाना चाहिए।

हर आंदोलन को ईमानदारी से ओर मजबूती से लड़ना और देश में सामाजिक , आर्थिक समानता के लिए संघर्ष करना बहुत जरूरी है, यही आम जनता की असली आजादी है।

जारीकर्ता :- छात्र संघर्ष मंच(CSM) हरियाणा

  Aspirants पर सरकारी दमन बंद करो! CM Nayab Saini और BJP सरकार – शर्म करो! 35% की साजिश से हजारों सीटें खाली, अब peacefu...
04/03/2026

Aspirants पर सरकारी दमन बंद करो! CM Nayab Saini और BJP सरकार – शर्म करो! 35% की साजिश से हजारों सीटें खाली, अब peaceful protesters पर FIR, नोटिस और वॉटर कैनन? ये युवाओं का खुला अपमान है!!

माननीय मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini जी, महिपाल ढांडा जी और हरियाणा सरकार,

आपके शासन में HPSC Aspirants पंचकुला में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे – अपने हक, जॉइनिंग लेटर और न्याय की मांग लेकर। लेकिन बजाय समाधान के, आपने उन पर धाराएं लगाकर नोटिस और मुकदमे ठोक दिए! पुलिस ने वॉटर कैनन चलाए, संघर्षरत साथियों को डिटेन किया।

यह निंदनीय दमन है! जहां युवाओं को नौकरियां देनी चाहिए थीं, वहां उनके भविष्य पर हमला किया जा रहा है। सरकार ने जो नोटिस भेजे हैं, वे लोकतंत्र की हत्या हैं – peaceful protest को “अपराध” बताकर aspirants को डराने की साजिश! क्या सत्ता इतनी कमजोर हो गई है कि युवाओं की आवाज सुनने की बजाय FIR और नोटिस से जवाब दे रही है? शर्म आनी चाहिए – यह BJP सरकार की असली “युवा-विरोधी” तस्वीर है!

- Assistant Professor (College Cadre) – English: 613 पोस्ट्स पर ~2,000 कैंडिडेट्स ने subject knowledge test दिया। केवल 151 ही 35% क्वालीफाई कर पाए (462 सीटें खाली!)। UGC-NET JRF, PhD होल्डर्स, गोल्ड मेडलिस्ट, 99%+ percentile वाले भी फेल! Reserved categories में तबाही – BC-A में सिर्फ 3, BC-B में 3, EWS में 6, SC/DSC-OSC में 3। HPSC चेयरमैन Alok Verma ने खुद कहा – “हरियाणा के युवा लिखना भी नहीं जानते, शिक्षा व्यवस्था खराब”। जवाब दो, CM साहब!

- PGT Computer Science: 5,100+ युवाओं ने परीक्षा दी, सिर्फ 39 ही 35% पार कर पाए (1,711 में से 1,672 सीटें खाली!)। फिर से नया विज्ञापन निकाला गया – युवाओं का मजाक!

- अन्य सभी विषयों में एक जैसी तबाही (History, Political Science, Hindi, Physics, Chemistry, Commerce, Geography, Psychology, Sanskrit आदि): HPSC की 2,424 Assistant Professor भर्ती (26 विषयों में) में 35% qualifying criteria ने पूरे सिस्टम को तबाह कर दिया। हजारों सीटें खाली, रिजर्वेशन खत्म! Hindi का पेपर लीक हो गया, Geography/Commerce में भी document verification के बावजूद mass rejection। कुल Higher Education में 4,900+ Assistant Professor पोस्ट्स खाली (RTI), स्कूलों में 17,000+ टीचर वैकेंसी।

- बाहर के उम्मीदवारों का खेल: पिछले 2 साल में जनरल कैटेगरी की 2,216 सिफारिशों में 22.3% (494) बाहर के राज्य के कैंडिडेट्स को दी गईं। हरियाणा के जनरल युवा बेरोजगार, लेकिन सीटें खाली छोड़कर outsiders को favor! केवल 8% हरियाणा के युवा सिलेक्ट हुए।

- आरक्षण का खुला उल्लंघन: OBC, EWS, OSC, DSC की हजारों सीटें 35% की आड़ में खाली। कोर्ट ने भी HPSC को फटकार लगाई। यह रिजर्वेशन खत्म करने की साजिश है!

छात्र संघर्ष मंच (CSM) HPSC Aspirants के साथ खड़ा है। हम और के लिए लड़ेंगे।

हमारी मांगें :
- सभी FIR, नोटिस और मुकदमे तुरंत वापस लो– यह दमन नहीं चलेगा!
- 35% क्राइटेरिया पूरी तरह खत्म करो, कम से कम 2 गुना कैंडिडेट्स को इंटरव्यू बुलाओ।
- सभी खाली सीटें (सभी विषयों में) भरो, रिजर्वेशन लागू करो, बाहर के उम्मीदवारों की सिफारिश रद्द करो।
- पूरे रिजल्ट की थर्ड-पार्टी जांच।
- Higher Education बजट बढ़ाओ, लेकिन पहले खाली पोस्ट्स भरो!

अवैध खनन का भंडाफोड़ करने वाले पत्रकार साथियों के ऊपर जानलेवा हमला बहुत निंदनीय है!!!!अवैध खनन से पर्यावरण के ऊपर सीधा अ...
03/03/2026

अवैध खनन का भंडाफोड़ करने वाले पत्रकार साथियों के ऊपर जानलेवा हमला बहुत निंदनीय है!!!!

अवैध खनन से पर्यावरण के ऊपर सीधा असर पड़ता है जल ओर वायु के ऊपर गहरा असर पड़ता है जिसे आम लोगों का स्वास्थ्य खराब होता है दमे और कैंसर के मरीजो कि संख्य बढ़ती हैं,

खनन में चल रहे अनगिनत डेम्फरों से लापरवाही के चलते सैकड़ों मौतें हो रही है ये परिवार उजड़ रहे है, इनका जिम्मेदार ये अवैध खनन है, आर्थिक लाभ केवल कुछ रसूखदार लोगों की जेब में जाता है, जबकि इसका स्थायी नुकसान वहां की आम जनता को अपनी सेहत, संपत्ति और भविष्य के रूप में चुकाना पड़ता है।

अवैध खनन अक्सर माफियाओं द्वारा संचालित होता है, जिससे इलाके में गुंडागर्दी, अवैध हथियारों का चलन और हिंसा बढ़ जाती है।
जिसका शिकार भाई संजय भूड़ ओर पत्रकार बेनीवाल हुए। जो कि बहुत निंदनीय हैं!!!

प्रशासन जल्द घटना को अंजाम देने वाले आरोपीयों के ऊपर जल्द कार्यवाही कर उनको गिरफ्तार करें।

सरकार ओर प्रशासन को समय रहते अवैध खनन पर लगाम लगानी चाहिए।
छात्र संघर्ष मंच(CSM) इस जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर नमन 🙏आज आवश्यकता है कि हम गुरु रविदास जी केसमानता, बेगमपुरा और न्यायपूर्ण समाज के विचार...
01/02/2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर नमन 🙏
आज आवश्यकता है कि हम गुरु रविदास जी के
समानता, बेगमपुरा और न्यायपूर्ण समाज के विचारों को आगे बढ़ाएँ।
गुरु रविदास जी ने अपने विचारों से समाज को प्रेम, मानवता और समान अधिकारों का मार्ग दिखाया।
उनकी शिक्षाएं आज भी हमें सत्य, कर्म और सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती हैं।
आइए, उनके बताए रास्ते पर चलकर एक शोषण-मुक्त, समान और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करें।
— छात्र संघर्ष मंच



#समानता
#न्यायपूर्ण_समाज
#छात्र_संघर्ष_मंच

Address

Naraingarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSM Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share