Media Watch

Media Watch خبر و نظر
تجزیاتی رپورٹ
تبصرے و مضامین
भारती मुसलमानों और पिछड़े वर्गों पर जुल्म और ना इंसाफी के खिलाफ बे बाक आवाज "मिडिया वॉच"
(1)

22/08/2026

“तुम हो कौन? सरकारी अधिकारी हो? तुम क्यों पीछा करोगे गाड़ी का? तुमको क्या मतलब गाड़ी कहां जाएगी!”

उत्तर प्रदेश के हरदुआगंज, अलीगंज में 18 अगस्त को कुछ कथित "गोरक्षकों" ने सरकारी गौशाला से मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को यह शक होने पर रोक लिया कि "गौतस्करी" की जा रही है! उन्होंने पुलिस पर भी ट्रक को जाने देने का आरोप लगाया!

ट्रक ड्राइवर के पास सभी ज़रूरी कागज़ात होने के बावजूद, इन लोगों ने ट्रक को दोबारा रोका और हंगामा किया। पुलिस ने इन लोगों के अधिकार पर सवाल उठाए और उन्हें दोबारा ट्रक की चेकिंग न करने की चेतावनी दी।

प्लैनेट न्यूज़ इंडिया द्वारा

22/08/2026

📍 नागौर, राजस्थान

जारोड़ा कलां के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुस्लिम प्रिंसिपल मोहम्मद अख्तर नदीम के तबादले के विरोध में हिंदू ग्रामीणों ने धरना दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि नदीम बेहतर शिक्षा देते थे, जिससे आसपास के कई प्राइवेट स्कूल बंद हो गए। गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च तक खुद उठाते थे।

ग्रामीण बोले—“मोहम्मद नदीम हमारे गांव के लिए कलाम से कम नहीं हैं।”

जिस शिक्षक के लिए धर्म से ऊपर उठकर गांव खड़ा हो जाए, उसकी काबिलियत और इंसानियत पर इससे बड़ी मुहर क्या होगी?

छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी शिक्षा मंत्री और अधिकारियों से बात कर विद्यार्थियों व ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए तबादला रद्द करने की मांग की है।

21/08/2026

मोनिका वर्मा को सुनिए कैसे बजरंगदल ने इसे बहला फुसला कर मुस्लिमों पर लव जिहाद का झूठा मामला दर्ज करवाया।
इनको मुसलमानों से इतनी नफरत है कि ये अपनी बहनों को तक मुसलमानों को फंसाने के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं।

21/08/2026

📍 जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश

“तू मोमडन, ये बता—महाराणा प्रताप के बाल न उखाड़े अकबर ने, तो तू क्या करेगी बता?”

ग्राम गुदाऊ के सरकारी स्कूल में मुस्लिम महिला टीचर के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी का वीडियो सामने आया है।

महिला टीचर बार-बार अपनी बात सुनने और बच्चे से पूछने की बात कहती रही। बताया जा रहा है कि छुट्टी से पहले बैग लेकर भाग रहे बच्चे को टीचर ने डांटा था।

21/08/2026

📍उत्तर प्रदेश, इटावा

अवैध ट्रक जब्त करना ARTO हुमा परवीन को भारी पड़ गया?

5 अगस्त को ट्रक जब्त करने के बाद आरोप है कि उनकी गाड़ी का लगातार पीछा किया जा रहा है। सुनसान जगह रोककर धमकाने तक के आरोप हैं। ARTO के पास वीडियो सबूत बताए जा रहे हैं और उन्होंने SP को शिकायत देकर SSP से सुरक्षा मांगी है।

आरोप एक यूट्यूबर/दलाल पर है, जो कथित तौर पर मौरम-गिट्टी के ट्रकों को ₹1,000 प्रति ट्रक पास कराता है और खनन माफिया को ARTO की लोकेशन बताता है।

अगर कानून लागू कराने वाली अधिकारी ही सुरक्षित नहीं, तो अवैध खनन का कारोबार आखिर किसके भरोसे चल रहा है?

21/08/2026

राजस्थान : जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को ग्रामीणों ने खदेड़ा, कार में तोड़फोड़ की। आशुतोष और उनके साथियों से हाथापाई भी हुई है। आशुतोष का आरोप है कि राजस्थान सरकार के इशारे पर BJP के लोगों ने यह सब किया।
जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के काफिले पर पथराव और मारपीट का Video –

20/08/2026

“वंदे मातरम् स्वीकार नहीं करेंगे सिख” ईमान सिंह

ईमान सिंह ने कहा कि सिख समुदाय ‘वंदे मातरम्’ को स्वीकार नहीं करेगा, क्योंकि इसमें देवी-देवताओं की स्तुति की गई है, जबकि सिख धर्म में देवी-देवताओं की पूजा नहीं की जाती।

उन्होंने कहा कि सिखों की धार्मिक मान्यताओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को समझने की जरूरत है।

20/08/2026

राजनीतिक प्रतिशोध का भयानक रूप ऐसा भी होता है। पहले जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोज़र चलाने की कोशिश की गई, जब छात्रों ने ऐसा नहीं होने दिया तो अब ईडी की कार्रवाई की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की कार्रवाई, सियासत गरम
आजम खान से जुड़े जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के ठिकानों पर ED की छापेमारी| रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कुल 10 ठिकानों पर तलाशी रही है।

रामपुर में यूनिवर्सिटी के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है ED की टीम वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

19/08/2026

यूपी : जिला महोबा में स्कूल जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने के विरोध में छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया। हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने बच्चों को लात मारकर हाइवे से उठाया, बदसलूकी की।

19/08/2026

मध्य प्रदेश : खंडवा में आवारा कुत्तों के आतंक से त्रस्त एक व्यक्ति कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर ही कलक्ट्रेट में पहुंच गया !!

Address

A/a#
Nanded
BARELY

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Media Watch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share