Manvta ki seva

Manvta ki seva Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manvta ki seva, Non-Governmental Organization (NGO), Jagatpur, Joghon, Nalagarh.

अकाल पुरख सेवा 13 13
working since 2009
जो भाई बहन अपना इलाज नहीं करवा पाते हमारी N,G,O उनका इलाज करवाती है, इंद्रजीत सिंह राणा, जगतपुर हिमाचल प्रदेश, सहयोग के लिए फॉलो करें,

16/05/2026

आज हमें गांव जगतपुर के बच्चों ने बुलाया था हमने पहले भी उनकी डिमांड को पूरा किया है अब भी पूरा करेंगे क्योंकि हमारे बच्चे खेलेंगे तभी चिटे से दूर रहेंगे जो डिमांड्स बच्चों ने हमें की है वह जल्दी ही हम पूरा करने का प्रयास करेंगे बच्चों का तह दिल से धन्यवाद जिन्होंने हमें ग्राउंड में बुलाकर अपनी समस्या बताई वह हमें अपना समर्थन दिया, हमें यूथ का पूरा समर्थन मिल रहा है क्योंकि हम लंबे समय से ग्राउंड के लिए वह यूथ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं,
PMO India Ranavijender Kaku Honda Bishu Rana

हमारे गांव  जगतपुर से दविंदर सिंह रोडा जो कि हमारे जोगो जगतपुर के बच्चों को खेलों की तरफ जोड़ रहे हैं नसे से दूर कर रहे ...
10/05/2026

हमारे गांव जगतपुर से दविंदर सिंह रोडा जो कि हमारे जोगो जगतपुर के बच्चों को खेलों की तरफ जोड़ रहे हैं नसे से दूर कर रहे हैं सभी गांव वासियों का वह दविंदर सिंह की सारी टीम का ते दिल से धन्यवाद जिन्होंने हमें बुलाकर हमारा मान बढ़ाया हमें आशा है कि आप हमारे बच्चों को इसी तरह खेल से जोड़कर रखेंगे, आप सभी का धन्यवाद, आपका अपना इंद्रजीत सिंह राणा,

08/05/2026

प्यारे दोस्तों मैंने ऐसी वीडियो पहले भी बनाई थी लेकिन उसमें मैं गाय माता का जख्म दिखा दिया इस कारण फेसबुक में डिलीट कर दी हमने जो यह गौशाला बनाई है यह जख्मी गौ माता का इलाज करने के लिए बनाई है, इसमें हमारा सबसे बड़ा सहयोग सोनू राणा जी पजेहरा से मोहन शर्मा जी अनमोल सिंह जी दर्शन जी बहुत सारे हमारे भाइयों ने हमारी मदद की हमारे छोटे भाई सोनू राणा जी ने गौशाला के लिए बहुत अच्छा काम किया उनका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं,, पहले हम जख्मी गाय माता मझौली में छोड़कर आते थे बाबा जी उनका इलाज करते थे लेकिन अब इलाज पजेरा में हो रहा है,,, अगर आपको हमारी सेवाएं अच्छी लगती है तो कृपया लाइक कमेंट शेयर करें अगर आपको कोई भी गाय माता सड़क के ऊपर जख्मी हालत में मिलती है तो कृपया हमें फोन करें,9736140269, आपका अपना इंद्रजीत सिंह राण,

04/05/2026

पिछले 2 साल पहले हमने इस बच्ची का इलाज करवाया था मेरा छोटा भाई अवतार सिंह जो पुलिस में है उसने कंडीशन बताई थी तो मैं उनके घर जाकर वीडियो बनाई और इस बच्ची की डायरेक्ट हेल्प करवाई अब इलेक्शन का दौर है आरोप लगा स्वाभिक है लेकिन ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाना बेहद गलत है कल को कौन किसी गरीब की हेल्प करेगा, अगर किसी ने₹100 अभी किसी के पास दिया हो तो भी वह क्रॉस चेक करता है कि आगे मिला कि नहीं मिला, सच्चाई आपके सामने है, क्या कुछ लोगों को ऐसे आरोप लगाने चाहिए 20 साल में पहली बार किसी ने कहा है , अपनी राय जरुर दें सच्चाई का साथ दें, इसी कारण हमारे बाकी सदस्यों का हुक्म हुआ कि आप जाकर बात को क्लियर करें, सच आपके सामने है, ,

हमारे गांव जगतपुर में हलेर गांव के लोग पानी की किल्लत के कारण परेशान थे क्योंकि कभी कबार मोटर खराब हो जाती है तो उनके है...
25/04/2026

हमारे गांव जगतपुर में हलेर गांव के लोग पानी की किल्लत के कारण परेशान थे क्योंकि कभी कबार मोटर खराब हो जाती है तो उनके हैंडपंप के ऊपर बिजली का कनेक्शन नहीं था परमात्मा की कृपा व आपके आशीर्वाद से इनका कनेक्शन करवाया हमारे इलाके के एमएलए बाबा हरदीप सिंह जी मेरा भाई अनमोल सिंह बिजेंद्र सिंह मेरी पूरी टीम डीसी सोलन मनमोहन शर्मा जी उनका स्टाफ नालागढ़ प्रशासन आईपीएस वह बिजली बोर्ड के सभी अधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद,, सभी गांव वासियो का दिल से धन्यवाद जिन्होंने सम्मानित किया, हमने पूरे जगतपुर गांव में पानी की किल्लत को दूर करवाया है पानी की दो टंकियां पाइपों का काम करवाया हलेर गांव के एक मंदिर में पानी की पाइप सीधे लाइन से जुड़वाइ,, आगे भी हम इसी तरह गांव की सेवा करते रहेंगे कृपया अपना आशीर्वाद बनाए रखें

16/04/2026

नमस्कार जी सबको अगर सब भाई बहन मुझे योग्य उम्मीदवार मानते हैं और सेवादार मानते हैं तो कृपया मुझे आशीर्वाद देंhim os inderjeet

11/04/2026

जनता के लिए जनता की भलाई के लिए 1 सुरा सो पहचानिए जो लड़े दिन के हेत पुर्जा पुर्जा कट मरे कबहु ना माने हेत,, श्री गुरु ग्रंथ साहिब में लिखा है की जो भी इंसान लोगों के लिए लड़ते हैं वह असली योद्धा होते हैं इसलिए आप सब मिलकर लगे रहो और हम एक दिन जीत कर ही लौटेंगे, हमारी पोस्टों को लाइक कमेंट शेयर करें ताकि आवाज बुलंद होती जाए और सरकार में भी बात जाति रहे, हमें किसी भी इंडस्ट्री से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जो इंडस्ट्री लोगों के लिए घातक है हवा खराब कर रही है पानी खराब कर रही है वह इंडस्ट्री से हमें रोजगार लेकर भी कोई फायदा नहीं है

10/04/2026

यह जो किन-विन फैक्ट्री है as per lo यह आबादी के 70 ,80 किलोमीटर दूर लगनी चाहिए थी लेकिन केंद्र सरकार ने इसको कुछ अलग तरह की फैक्ट्री दिखाकर इसको पास करवा दिया जो कि लोगों के साथ सरासर अन्याय हुआ है ना यह हमें पीने के लायक पानी बचेगा हवा में तो जहर गोल ही रही है लिवर कैंसर की समस्या हद से ज्यादा हो गई है, इसलिए इस फैक्ट्री को बंद करवाना ही सही रहेगा, जल्दी ही इसको पंजाबी स्टाइल में बंद करवाने की सबसे अपील है, फैक्ट्री लगी थी तब भी हमने प्रोटेस्ट किया था उस टाइम यह बोल रही थे कि हमने भाखड़ा से पानी लेना है लेकिन अब हर रोज 25 30 लाख लीटर हर रोज पानी ले रहे हैं और गंदा पानी धरती माता में छोड़ रहे हैं,, आने वाले 5-7 सालों में यह फैक्ट्री हमारा पानी ही खत्म कर देगी
fans Honda PMO India

07/04/2026

हमारे प्रदेश हिमाचल प्रदेश नालागढ़ में इंडियन गैस, एचपी गैस इनमें कुछ ठेकेदार काफी गड़बड़ियां करते है,, जिससे सरकार को भी घाटा है और लोगों को भी जब तक हमारे देश में यह सिस्टम सही नहीं हो जाता हमारे देश में महंगाई ऐसे ही रहेगी, कृपया अपनी राय दें,,,,,,,,सेवा में,

1. जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,
नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.)

2. प्रबंध निदेशक,
HP State Civil Supplies Corporation Limited, शिमला (हि.प्र.)

3. क्षेत्रीय प्रबंधक,
Indian Oil Corporation Limited (Indane Gas), हिमाचल प्रदेश

विषय: नालागढ़ क्षेत्र में इंडेन गैस (LPG) सिविल सप्लाई में अनियमितताओं, नियम उल्लंघन एवं भ्रष्टाचार के संबंध में शिकायत

महोदय,

निवेदन है कि नालागढ़ क्षेत्र में इंडेन गैस (LPG) की सिविल सप्लाई का कार्य वर्तमान में श्री राणा (सेवानिवृत्त कर्मचारी) के पास है, जिनके द्वारा इस कार्य में गंभीर अनियमितताएँ एवं मनमानी की जा रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से स्थिति प्रस्तुत की जा रही है—

1. पूर्व में गैस सिलेंडर की सप्लाई गाँव-गाँव घर-घर की जाती थी, परंतु वर्तमान में यह सुविधा पूर्णतः बंद कर दी गई है, जो कि LPG वितरण के नियमों का उल्लंघन है।
2. उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु एजेंसी/ट्रक के पास लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है, जिससे असुविधा एवं अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है।
3. वितरण स्थल अत्यंत छोटा एवं असुरक्षित है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
4. कर्मचारियों को लगभग ₹8500 मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो कि न्यूनतम वेतन अधिनियम का उल्लंघन प्रतीत होता है।
5. श्री राणा, जो कि सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, द्वारा इस कार्य को अपने नियंत्रण में रखकर मनमाने तरीके से संचालन किया जा रहा है।
6. यह जांच का विषय है कि उन्हें यह ठेका किस प्रक्रिया के तहत प्रदान किया गया—क्या विधिवत टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी या नहीं, तथा क्या इसमें किसी प्रकार का हितों का टकराव (Conflict of Interest) हुआ है।
7. गाड़ियों को गाँवों में न भेजकर अनावश्यक रूप से खर्च बचाया जा रहा है, जिससे अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त तथ्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही, अवैध रूप से अर्जित धन की वसूली की जाए एवं उपभोक्ताओं को पुनः घर-घर गैस वितरण की सुविधा सुनिश्चित की जाए।

यह मामला HP State Civil Supplies Corporation Limited तथा Indian Oil Corporation Limited (Indane Gas) दोनों के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है, अतः संयुक्त जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

दिनांक: ______

भवदीय,
नितिन राणा
वार्ड नं. 8, नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.)
मोबाइल: 9418974022,,

06/04/2026

नेशनल हाईवे अथॉरिटी जिन्होंने रोड का काम करवाया था लेकिन रोड कुछ टाइम बाद ही खराब होने लगा अब दोबारा से रिपेयरिंग का काम शुरू हो गया है, रोड सेंट्रल गवर्नमेंट का है कृपया उनसे विनती है कि हमारे रोड को अच्छी तरह बनाएं, क्योंकि टोल टैक्स तो आप हर जगह लगा रहे हो लेकिन सभी रोड की हालत खराब हो रही है कृपया हमारे रोड को अच्छी तरह संभाल कर रखें, रोड में उसे होने वाला सामान अच्छी क्वालिटी का हो क्योंकि जो हम जनता टोल टैक्स के रूप में नगद भुगतान करते हैं वह डायरेक्ट सरकार के खाते में जाता है,
CMO Himachal fans Papa Dudut PMO India Ranavijender Kaku

29/03/2026

16 पानी कि स्कीमे किन-विन के आसपास लगी है किन-विन हर रोज 25, 30 लाख लीटर पानी धरती से ले रही है,, क्योंकि आने वाले समय के लिए बेहद खतरनाक बात साबित होगी क्योंकि ना ही हमें पानी मिलेगा ना ही हमें साफ हवा मिलेगी fans CMO Himachal Thakur Doon Gurnam Thakur लोगों को कैंसर होना शुरू हो गया है

Address

Jagatpur, Joghon
Nalagarh
174101

Telephone

+919736140269

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manvta ki seva posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share