03/09/2026
आज नई दिल्ली में माननीय सांसद श्री अनिल बलूनी जी से नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।
भेंट के दौरान नैनीताल बैंक की वर्तमान परिस्थितियों, बैंक में चल रही विभिन्न गतिविधियों तथा अधिकारियों एवं संस्था के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
विशेष रूप से नैनीताल बैंक के दीर्घकालिक हित, संस्थागत स्थिरता और कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए बैंक के मूल/प्रवर्तक बैंक के साथ विलय के विषय को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा गया। इस महत्वपूर्ण विषय पर माननीय सांसद जी का दृष्टिकोण सकारात्मक रहा।
साथ ही श्री अनिल बलूनी जी को पुनः महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा विगत वर्षों में उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
नैनीताल बैंक की मजबूती, उसके अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों तथा संस्था के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए NBOA का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
— नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (NBOA)