आत्मतत्व नमन कृष्ण

आत्मतत्व नमन कृष्ण Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from आत्मतत्व नमन कृष्ण, Non-Governmental Organization (NGO), Nainital.

"धर्म मार्तण्ड" नमन कृष्ण भागवत किंकर जी महाराज, परमाध्यक्ष-'श्री शिवधाम' श्रीकण्ठ महादेव फाउण्डेशन धर्मार्थ न्यास, ग्राम सुआधार, ज्योलिकोट, नैनीताल, उत्तराखंड।।

31/12/2025

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

28/12/2025

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

28/12/2025
Very first Glimpse...... Maha Tripursundari Rajrajeswari @ Sree kanth Mahadev Foundation @  Jyolikot- Nainital
06/10/2025

Very first Glimpse...... Maha Tripursundari Rajrajeswari @ Sree kanth Mahadev Foundation @ Jyolikot- Nainital

https://www.youtube.com/live/LG5EGos9Nmg?si=4OluTJZkB3fUq3Da
04/10/2025

https://www.youtube.com/live/LG5EGos9Nmg?si=4OluTJZkB3fUq3Da

श्री चण्डी यज्ञ- माॅं ललिता यज्ञ Streamed live on 2 Oct, 2025 🔴 संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा | "धर्म मार्तण्ड" नमनकृष्ण ...

30/09/2025

आप सभी का स्वागत

नमश्चण्डिकायै! माँ पराम्बा राजराजेश्वरी के मंदिर के निर्माण की प्रगति की कुछ मनभावन छवि....शुभचिंतको , एक निवदेन , सहयोग...
28/09/2025

नमश्चण्डिकायै!

माँ पराम्बा राजराजेश्वरी के मंदिर के निर्माण की प्रगति की कुछ मनभावन छवि....

शुभचिंतको , एक निवदेन , सहयोग के लिए निवेदन ..

वर्तमान में , श्रीकंठ महादेव फाउंडेशन को आपके सहयोग की आवश्यकता है , आप जीस भी तरीके से सहयोग कर सकते हैं कीजिये...

तन से ,
मन से ,
धन से,
प्रचार से ,
प्रसार से

हर प्रकार से सहयोग कीजिये...

सभी शुभचिंतक गुरुजनों, धर्मनिष्ठ बंधुओं, अनन्य मित्रजनों, मेरी भागवती कथाओं के श्रोताओं, आयोजकों, सभी शिष्यों एवं इस पटल पर मेरे प्रिय भाई-बहनों को अवगत कराते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि उत्तराखंड की शिवालिक पर्वतश्रेणी के अंचल में दिव्य पौराणिक मार्कण्डेय पर्वत की सन्निधि में ग्राम सुआधार-चोपड़ा, ज्योलिकोट, नैनीताल में श्रीकण्ठ महादेव फाउण्डेशन धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में दिव्य शिवधाम निर्माण के साथ साथ वैदिक-पौराणिक शिक्षा का केन्द्र गत दो वर्षों स्थापित करने का प्रयास हम रहे हैं। अनेकानेक मानवीय, प्राकृतिक, आर्थिक विघ्नों ने अनेक बार हमें लक्ष्य से विचलित भी किया। विघ्नों के कारण निराशा इतनी गहन थी कि अंत में अपने ईष्टदेव देवाधिदेव महादेव की शरणागति के सिवा कोई उपाय शेष नहीं रहा। उन्हीं करुणानिधान आशुतोष सदाशिव की अपार करुणा हुई और उन्होंने ही संकेत दिया कि सर्वप्रथम पराम्बा त्रिपुरसुन्दरी राजराजेश्वरी को स्थापित किया जाय तो ही संकल्प सुचारू रूप से पूर्ण होगा। अब शिवजी के दिये आदेश का ही पालन करते हुये जून 2025 में भूदेवी का पूजन कर शिलापूजन कर अम्बा राजराजेश्वरी के मन्दिर का निर्माण शुरु किया। वास्तविक परीक्षा अब शुरु हुई। इस वर्ष की अतिवृष्टि ने सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिये। इतनी वर्षा मैंने अपने जीवनकाल में नहीं देखी, उस पर पहाड़ के लगभग शिखर पर निर्माण का कार्य और दुर्गम मार्ग पर प्रतिदिन 60-65 किमी की स्वयं कार ड्राईव। अंत में दयानिधि राजराजेश्वरी की कृपा हुई, परीक्षा सम्पन्न हुई और मुझे आप सबको बताते हुये हर्ष हो रहा है कि गहन वृक्षों से आच्छादित दिव्य भूमि में अत्यंत सुंदर मन्दिर के साथ साथ तीन सुंदर सी कुटिया भी बनकर लगभग तैयार हो गई हैं, कार्य प्रातः 8 बजे से लेकर रात्रि 11-12 बजे तक चल रहा है क्योंकि ईष्टकृपा से 2 अक्टूबर विजयादशमी से 6 अक्टूबर शरदपूर्णिमा पर्यंत माँ पराम्बा राजराजेश्वरी मन्दिर का उद्घाटन, प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। आगे चलकर श्रीकण्ठ महादेव मन्दिर, गुरुकुल और छात्रवास के साथ-साथ गोशाला निर्माण की ओर हम अग्रसर होंगे।
इस पुनीत कार्य में अनेकानेक धर्मनिष्ठ लोगों का हमें सहयोग प्राप्त हो रहा है। धर्म का बल भी सहभागिता, सहयोग, सहकारिता, संगठन और सहसमन्वय ही है, इसके बिना धर्म का कार्य असम्भव है। हमारी गति अवश्य बहुत धीमी है क्योंकि मांगने की प्रवृति मुझमें नहीं है, अब तक बिना मांगे ही यहाँ तक कि यात्रा सम्पन्न हुई है, पवित्र उद्देश्य को यहाँ तक लाने में मैंने अपना दायित्व पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया है। किंतु अब सहयोग, सहभागिता, सहकारिता, संगठन, सहसमन्वय की आवश्यकता है।
यदि आपको मुझ पर विश्वास है तो आप मेरे इस संकल्प के साथ जुड़ें। हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर क्रमशः दस वर्षों, पचास वर्षों, सौ वर्षों से लेकर सातत्य तक हिन्दुत्व, हिंदू धर्म को वैभव तक ले जाने का महनीय दायित्व निर्वहन करेंगे।
किसी ने मुझसे प्रश्न किया था कि मनुष्यता क्या है? मैंने उसे व्यासपीठ की कृपा से उत्तर दिया था - "संस्कृति, सभ्यता, रीति रिवाज, परम्पराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तान्तरित करने की सामर्थ्य ही मनुष्यता है। आइये अपने भीतर इस भाव को सिद्ध करें। आप सबका सहयोग हमारे लिये प्रेरणा है।
जिन सुहृदय मित्रों ने बिना कुछ कहे अब तक सहयोग दिया है, उन सभी के प्रति मैं कृतज्ञ हूँ, धन्यवादित हूँ, नतमस्तक हूँ।
आप सभी को हृदय से माँ पराम्बा राजराजेश्वरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमन्त्रण है। संलग्न निमन्त्रण पत्र को व्यक्तिगत निमन्त्रण पत्र की मान्यता देकर हमें अनुगृहीत करें।
नमः परमशिवाय।।
भवदीय
"धर्म-मार्तण्ड" नमनकृष्ण भागवत्किंकर।
श्रीकण्ठ महादेव फाउण्डेशन धर्मार्थ न्यास।
ग्राम सुआधार - ज्योलिकोट, नैनीताल।।

नमश्चण्डिकायै! सभी शुभचिंतक गुरुजनों, धर्मनिष्ठ बंधुओं, अनन्य मित्रजनों, मेरी भागवती कथाओं के श्रोताओं, आयोजकों, सभी शिष...
22/09/2025

17/09/2025

🙏 श्रीकंठ महादेव फाउंडेशन धर्मार्थ सेवा नयास 🙏

ईश्वर की कृपा और सभी भक्तों की सेवा हेतु हमारा यह पेज समर्पित है।
अगर आपको हमारे प्रयास अच्छे लगें तो कृपया पेज को
**Like** और **Share** करें,

ताकि श्रद्धा, सेवा और संदेश हर भक्त तक पहुँचे।

हमारे धर्म-परोपकार और सेवा कार्यों की जानकारी और अपडेट पाने के लिए,
आप हमें social media पर **Follow** जरूर करें:

मेल करें : [email protected]
Youtube : youtube.com/
Instagram :
Twitter (X) :

हर जुड़े भक्त का स्वागत है!

आपका साथ धर्मसेवा की शक्ति है।

आपका सहयोग हमें धर्मकार्य, धार्मिक अनुष्ठानों, और सेवा-कार्य को आगे बढ़ाने की शक्ति देता है।

आप अपनी श्रद्धा से ** आर्थिक सहायता ** दीजिये आपका स्वागत है।
आपके योगदान से जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना और मंदिर के निर्माण व सेवा कार्य में सहयोग करना संभव होगा।

हमारी ओर से, हर सहयोगी भक्त के जीवन में महादेव की कृपा सदैव बनी रहे — यही कामना करते हैं।

ॐ नमः शिवाय 🙏

दान एवं सहयोग हेतु संपर्क करें

Bank Name : STATE BANK OF INDIA MUKHANI BRANCH ,
HLDWANI.
Account Name : Shreekanth Mahadev Foundation Dharmarth
Sewa Nayas
Account number : 4 2 8 3 3 1 7 2 9 3 6
IFSC : SBIN0015152
UPI ID : 9837804741@sbi
Mobile : 9837804741

आपके सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद।

श्रीकंठ महादेव फाउंडेशन धर्मार्थ सेवा नयास
ग्राम चोपड़ा ,
ज्योलिकोट, नैनीताल
उत्तराखंड
9837804741

नमः परमशिवाय हरिहरात्मकाय नमः। आत्मीयजनों /  प्रियजनों -----                     || आह्वान और सहयोग हेतु अनुरोध ||   भव्...
15/09/2025

नमः परमशिवाय हरिहरात्मकाय नमः।

आत्मीयजनों / प्रियजनों
-----

|| आह्वान और सहयोग हेतु अनुरोध ||

भव्य शिवधाम श्रीकण्ठ महादेव मंदिर के निर्माण, माँ राजराजेश्वरी त्रिभुवनसुन्दरी के दिव्यातिदिव्य मन्दिर निर्माण , विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना , वैदिक-पौराणिक विद्या का केन्द्र एवं गोशाला का निर्माण तथा श्रीचण्डी यज्ञ के पावन आयोजन में आपकी भागीदारी का हार्दिक अनुरोध है।

आप इस पावन कार्यक्रम में मुख्य यजमान, पंच दिवसीय यजमान या एक दिवसीय यजमान बनकर यज्ञ में सहयोग कर सकते हैं।

मुख्य यजमान बनने हेतु 51,000 रुपये,

एक दिन के यजमान बनने हेतु 21,000 रुपये की धनराशि निर्धारित है।

इसके अतिरिक्त, आप यज्ञ में फलाहार, ब्राह्मण एवं अतिथिगणों के एक समय के भोजन अथवा पूर्णाहुति पश्चात भण्डारे के व्यय में भी सहयोग कर सकते हैं।

एक दिन का फलाहार – 11,000 रुपये,

एक दिन का भोजन – 15,000 रुपये,

महाभोज-भण्डारे का भोजन – 35,000 रुपये मात्र।

आपका प्रत्येक सहयोग माँ की कृपा का पात्र बनेगा एवं इस पावन कार्य की सफलता में अमूल्य योगदान होगा।

कृपया अपनी स्वीकृति एवं उदार सहयोग से इस पावन सेवा को पूर्णता प्रदान करें।

दान एवं सहयोग हेतु संपर्क करें

Bank Name : STATE BANK OF INDIA MUKHANI BRANCH ,
HALDWANI.
Account Name : Shreekanth Mahadev Foundation Dharmarth
Sewa Nayas

Account number : 4 2 8 3 3 1 7 2 9 3 6

IFSC : SBIN0015152

UPI ID : 9837804741@sbi

Mobile : 9837804741

आपके सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद।

श्रीकंठ महादेव फाउंडेशन धर्मार्थ सेवा नयास
ग्राम चोपड़ा ,
ज्योलिकोट, नैनीताल
उत्तराखंड
9837804741

नमः परमशिवाय हरिहरात्मकाय नमः। सम्मानित आत्मीयजनों /  प्रियजनों                          || हार्दिक आमंत्रण |||| माँ राज...
15/09/2025

नमः परमशिवाय हरिहरात्मकाय नमः।

सम्मानित

आत्मीयजनों / प्रियजनों

|| हार्दिक आमंत्रण ||

|| माँ राजराजेश्वरी के दिव्य विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा, मूर्ति
स्थापना एवं श्रीचण्डी यज्ञ ||

हम हृदयपूर्वक आमंत्रित करते हैं कि आप सपरिवार माँ राजराजेश्वरी के दिव्य विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर पधारें। इस पावन उत्सव का आयोजन श्रीचण्डी यज्ञ के साथ किया जा रहा है।

हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि ग्राम चोपड़ा, ज्योलिकोट, नैनीताल में ईश्वर की कृपा एवं आशीर्वाद से , हमारे शुभ संकल्प से , भव्य शिवधाम श्रीकण्ठ महादेव मन्दिर, माँ राजराजेश्वरी त्रिभुवनसुन्दरी के दिव्यातिदिव्य मन्दिर निर्माण के साथ साथ एक वैदिक-पौराणिक विद्या का केन्द्र एवं गोशाला का निर्माण क्रमशः होने के क्रम में है।

इसी संकल्प में प्रथम सिद्धि हमें प्राप्त हुई है कि माँ राजराजेश्वरी का भव्य मन्दिर निर्माण अपने पूर्णत्व की ओर है।

आप सभी को जानकर प्रसन्नता होगी कि दिनाँक 2 अक्टूबर, विजयादशमी से 6 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर्यंत माँ राजराजेश्वरी के दिव्य विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा, मूर्ति स्थापना श्रीचण्डी यज्ञ - माँ ललिता यज्ञ के साथ
माँ की कृपा से महायज्ञ का दिव्य आयोजन होने जा रहा है।

आइए, अपने परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में , पवित्र यज्ञ में सम्मिलित होकर माँ की कृपा से पुण्य लाभ प्राप्त करें , अपने जीवन को मंगलमय व सफल बनाएं। आपका पावन सान्निध्य हमें अत्यंत हर्ष और आनंद देगा । हमारी ओर से आपका स्वागत , वंदन है , अभिनंदन है ।

आप सभी आत्मीयजनों , सभी प्रियजनों से आग्रह है कि सुनिश्चित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न हो, इतने के लिये इसका दायित्व उठाने में सहयोग कर कृतार्थ हों ।

श्रीकण्ठ महादेव फाउण्डेशन
ग्राम चोपड़ा ,
ज्योलिकोट, नैनीताल
उत्तराखंड
9837804741

Address

Nainital

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आत्मतत्व नमन कृष्ण posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आत्मतत्व नमन कृष्ण:

Share