Paradise Eco Club

Paradise Eco Club Let us save our mother Earth

15/05/2025

पृथ्वी दिवस पर हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा के विद्यार्थियों के बीच ‘मेरा गांव मेरा देश – एक सहारा’ संस्था द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

माजरा, 22 अप्रैल – पृथ्वी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘मेरा गांव मेरा देश – एक सहारा’ द्वारा हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा के विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों – जैसे जल, वायु, मृदा, वन व ऊर्जा – के संरक्षण के प्रति सजग बनाना था।

संस्था के संस्थापक श्री अनुराग गुप्ता और महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा खंडूजा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पृथ्वी के सीमित संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमारी दिनचर्या की छोटी-छोटी आदतें — जैसे ब्रश करते समय नल बंद करना, शावर का सीमित प्रयोग करना, बचे हुए पानी का दोबारा उपयोग करना — पर्यावरण को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने यह भी समझाया कि बिजली के उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें, और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से दूरी बनाएं।

श्रीमती पुष्पा खंडूजा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को ‘5R सिद्धांत’ के बारे में विस्तार से बताया, जो पर्यावरण संरक्षण का मूल मंत्र हैं:

1. Refuse (इंकार करना): पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं से इंकार करना जैसे वन टाइम प्लास्टिक।

2. Reduce (घटाना): संसाधनों का सीमित और आवश्यकतानुसार उपयोग करना।

3. Reuse (पुनः उपयोग): वस्तुओं को बार-बार उपयोग कर कचरा कम करना।

4. Repurpose (पुनः प्रयोजन): पुराने सामान को किसी नए काम में प्रयोग करना।

5. Recycle (पुनर्चक्रण): कचरे को फिर से उपयोगी सामग्री में बदलना।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे घर और स्कूल दोनों जगह इन सिद्धांतों को अपनाकर धरती माता की रक्षा में भागीदार बनें।

यह जागरूकता अभियान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भागीदारी का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

27/05/2024
Congratulations Dear students for being a part of Paradise Eco Club.Your contribution to maintain the Herbal garden is r...
20/05/2024

Congratulations Dear students for being a part of Paradise Eco Club.
Your contribution to maintain the Herbal garden is remarkable.

विद्यालय मेअंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय में  विद्य...
20/06/2023

विद्यालय मे
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों ने चित्रकला, नारा लेखन व निबंध लेखन के द्वारा इस विषय पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। विद्यार्थियों ने सुबह की प्रार्थना सभा में शपथ ली कि वह सदा नशे से दूर रहेंगे। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों तमन्ना और गगन ने नारे लगवा कर यह संदेश दिया कि नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन पाएं। कक्षा आठवीं की छात्राओं मनस्वी और सानिया ने भाषण के द्वारा जागरूकता अभियान मे सहयोग दिया। चित्रकला में दसवीं कक्षा की अनुष्का, मीनाक्षी, छवि, कक्षा आठवीं के पुष्पेंद्र, तनिश, कक्षा सातवीं की आयशा, युवराज, यश, आदित्य, आयुष, अनिकेत व वंशिका का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

https://pledge.mygov.in/life-movement
05/06/2023

https://pledge.mygov.in/life-movement

© Content owned, updated and maintained by the MyGov Cell. MyGov platform is designed, developed and hosted by National Informatics Centre, Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India.

05/06/2023

हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

विद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 24 मई को नारा लेखन प्रतियोगिता से हुई। कनिष्ठ वर्ग मे कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों आयशा, शिफा, शोर्या व कक्षा आठवीं की आशमा एवं वरिष्ठ वर्ग मे कक्षा नौवीं की छात्रा दिव्या, कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों अर्शिया, तमन्ना, सैफ, ईशान का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
25 मई को चित्रकला प्रतियोगिता मे कनिष्ठ वर्ग मे कक्षा सातवीं की छात्रा वंशिका, कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों कनिका, सिमरन, अब्दुल हलीम, पुष्पिंदर व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों अफसाना, शिवांशु, तुषार, नंदिनी, अनुष्का का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
26 मई को निबंध लेखन प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा
छठी की छात्रा लावण्या,
कक्षा सातवीं की छात्राओं वंशिका, आयशा, भूमिका, अंशिका व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों अनुष्का, नंदिनी, सैफ, अफसाना, छवि ने बेहतरीन निबंध लिखें।
29 मई को विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का उत्साह विद्यार्थियों में देखते ही बन रहा था। 1 जून को भाषण प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा के छात्र आदित्य, दसवीं कक्षा की छात्राओं भावना, दीपशिखा ,अफसाना ने सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी समस्याओं और उनके समाधान बताते हुए सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया। 2 जून को अध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर की निरीक्षण में नृत्य क्लब की छात्राओं द्वारा 'मत काटो मुझे, दुखता है' गाने पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर पर्यावरण के प्रति संवेदना प्रकट की।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर सुबह की प्रार्थना सभा में कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवी के विद्यार्थियों ने सामूहिक कविता के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने का संदेश दिया। चौथी कक्षा की छात्रा सिया की कविता सराहनीय रही। तत्पश्चात स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर व उसके आसपास के स्थानों में बिखरे प्लास्टिक वस्तुओं को एकत्र किया गया।

https://himwanti.in/हिल-व्यू-पब्लिक-स्कूल-में-9/

On the occasion of World Environment Day, the plantation campaign was completed in the school premises today.
29/05/2023

On the occasion of World Environment Day, the plantation campaign was completed in the school premises today.

Address

Majra
Nahan
173021

Opening Hours

9am - 2pm

Telephone

+919817055024

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Paradise Eco Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Paradise Eco Club:

Share