O J Agarwal Charitable Trust

O J Agarwal Charitable Trust Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from O J Agarwal Charitable Trust, Charitable organisation, Nagpur.

नवरात्रि दवाखाना के श्री प्रफुल भाई गनात्रा एवं पदाधिकारियों के साथ नए हॉस्पिटल के विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा ...
11/05/2026

नवरात्रि दवाखाना के श्री प्रफुल भाई गनात्रा एवं पदाधिकारियों के साथ नए हॉस्पिटल के विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए डॉ रवि अग्रवाल, अध्यक्ष ओ जे अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, तथा ट्रस्टी श्री हेमांग भाई तन्ना।

समाजहित में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं हेतु निरंतर प्रयासरत। 🏥✨

ओ जे अग्रवाल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल 🌟लद्दाख में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का संपूर्ण खर्च 10वीं कक्षा तक ट्रस्ट द्...
28/04/2026

ओ जे अग्रवाल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल 🌟

लद्दाख में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का संपूर्ण खर्च 10वीं कक्षा तक ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वहां के उन बच्चों को सहारा देना है, जहाँ साल में केवल 3 महीने ही पर्यटन के कारण रोजगार उपलब्ध होता है और कई परिवार आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं।

ये सभी बच्चे वहां के लोकल टैक्सी ड्राइवर यूनियन से जुड़े परिवारों के हैं, जिनके पिता खराब रास्तों के कारण हुए हादसों का शिकार हो चुके हैं।

ऐसे बच्चों के लिए, जिनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है, ट्रस्ट द्वारा शिक्षा की यह सहायता एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम है 📚

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. रवि अग्रवाल एवं श्रीमती अमिता रवि अग्रवाल, श्रीं कपिल तनेजा उपस्थित रहे।

नवनिर्मित श्याम बाबा मंदिर, आर्वी में आज ओ जे अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्षडॉ. रवि अग्रवाल एवं श्री सुरज अग्रवाल जी...
01/03/2026

नवनिर्मित श्याम बाबा मंदिर, आर्वी में आज ओ जे अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष
डॉ. रवि अग्रवाल एवं श्री सुरज अग्रवाल जी ने दर्शन कर मंदिर संस्था को सहयोग राशि प्रदान की।

इस अवसर पर श्री श्याम शक्ति सेवा समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे —
श्री राहुल अग्रवाल, श्री गिरधर अग्रवाल, श्री बबलू चुड़ीवाल, श्री दिलीप अग्रवाल, श्री चेतन अग्रवाल, श्री सुनील अग्रवाल, श्री मनीष अग्रवाल एवं श्री अंकित अग्रवाल।

सभी ने मिलकर मंदिर की प्रगति एवं धार्मिक सेवाकार्यों के लिए संकल्प लिया।
🙏 जय श्री श्याम 🙏

डॉ रवि अग्रवाल (अध्यक्ष, ओ जे अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, नागपुर) द्वारा भवानी सेवा समिति, पारडी, नागपुर के सामूहिक विवाह प...
19/02/2026

डॉ रवि अग्रवाल (अध्यक्ष, ओ जे अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, नागपुर) द्वारा भवानी सेवा समिति, पारडी, नागपुर के सामूहिक विवाह प्रसंग हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई।

यह राशि समिति के प्रतिनिधि श्री पांडुरंग मेहर एवं श्री नितिन अरशपुरे को विधिवत् सुपुर्द की गई, ताकि सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक एवं पुनीत कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

इस अवसर पर श्री कन्हैया थावरानी, श्री दीपक थावरानी, श्री हेमांग तन्ना एवं श्री तीर्थ मजूमदार भी उपस्थित रहे।

समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दिया गया यह योगदान सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है। 🙏

नागपुर शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री सत्यनारायणजी नुवाल जी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर...
25/01/2026

नागपुर शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री सत्यनारायणजी नुवाल जी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐💐

यह सम्मान उनके उद्योग, समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का प्रतीक है।

ओ. जे. अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, नागपुर की ओर से आपको कोटिशः बधाई। 🌸🙏

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳
25/01/2026

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

ओ.जे. अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, नागपुर के सदस्यों ने आज श्री जमसावली हनुमान जी के पावन दर्शन किए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध...
21/01/2026

ओ.जे. अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, नागपुर के सदस्यों ने आज श्री जमसावली हनुमान जी के पावन दर्शन किए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल सहित श्री प्रनय अंबारे, श्री निकेश खंडेलवाल, श्री समित खत्री, श्री तीर्थ मजूमदार, श्री समीर चौधरी तथा मंदिर के श्री अंकित अरोड़ा और उपाध्यक्ष श्री संतोष डवरे उपस्थित रहे। 🙏🚩

परम् पूज्य श्री जगद्गुरू जी के 77 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे जयपुर में हो रहे 1008 कुण्डीय श्रीहनुमन महायज्ञ में राष्ट...
17/01/2026

परम् पूज्य श्री जगद्गुरू जी के 77 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे जयपुर में हो रहे 1008 कुण्डीय श्रीहनुमन महायज्ञ में राष्ट्रवंदना के विराट अनुष्ठान की पूर्णाहुति हेतु भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी का पर्दापण हुआ।

परम् पूज्य श्री जगद्गुरु जी के 77वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री रामदेव बाबा एवं श्री कन्हैया मित्तल जी पधारकर आशीर्व...
16/01/2026

परम् पूज्य श्री जगद्गुरु जी के 77वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री रामदेव बाबा एवं श्री कन्हैया मित्तल जी पधारकर आशीर्वाद प्रदान किया।
इस पावन अवसर पर श्री रवि अग्रवाल जी, अध्यक्ष – ओ.जे. अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, नागपुर ने भी उपस्थित रहकर आशीर्वाद एवं सहभागिता प्रदान की।

16/01/2026

🙏 जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज जी की दिव्य कथा 🙏
जमसावली, मध्यप्रदेश में होने जा रही इस पावन कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 🌸📿

Address

Nagpur
440 001 – 440 037

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when O J Agarwal Charitable Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share