भारतीय रेल माल गोदाम श्रमीक संघ महारास्ट्र

  • Home
  • India
  • Nagpur
  • भारतीय रेल माल गोदाम श्रमीक संघ महारास्ट्र

भारतीय रेल माल गोदाम श्रमीक संघ महारास्ट्र All Maharashtra Railway Mal Gadam

26/07/2026

BRMGSS JINDABAAD JINDABAAD
Shree Manorajan Kumar JI JINDABAAD

आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न रेलवे माल गोदामों में काम क...
26/07/2026

आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न रेलवे माल गोदामों में काम करने वाले श्रमिक भाइयों का एकदिवसीय महासम्मेलन सफलता पूर्वक आयोजित हुआ | महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के बीच केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित चार नए श्रम कानूनों के संदर्भ में जागरूकता , EPF , ESIC के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न सरकारी सुविधाओं के लाभों से श्रमिकों को अवगत कराना और उससे जुड़ने के लिए प्रेरित करना था | इस अवसर पर श्रमिकों के बीच विभागीय सुविधाओं की समस्त और समुचित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी GLP प्रशांत तिवारी , सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (ESIC, गोरखपुर) SSO चंदन सिंह , RLC कानपुर मुकेश कुमार तिवारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे | अधिकारियों ने बड़े ही बेहतर तरीके से सरकारी तंत्र और श्रमिकों के बीच सामंजस्य बैठाते हुए विभिन्न सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी साझा की उन्होंने श्रमिकों से अपील किया कि सभी को सरकारी लाभों से जुड़कर स्वयं और स्वयं के परिवारजनों का वर्तमान और भविष्य सुरक्षित करना चाहिए | समस्त श्रमिकों ने अधिकारियों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना व समझा लोगों ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि निकट भविष्य में सभी लोग संगठन के सदस्यों के निर्देश पर EPF , ESIC और सामाजिक सुरक्षा जैसे सुविधाओं से पंजीकृत होंगे और दूसरों को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करेंगे| इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार और संगठन मंत्री संदीप कुमार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों से संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने श्रमिकों के बीच नई ऊर्जा का संचार किया , उन्होंने अपने-अपने वक्तव्य में वर्तमान स्थिति में श्रमिकों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक बेहतर भविष्य की परिकल्पना पर बल दिया उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय से संगठन श्रमिकों के हक और अधिकार के लिए लड़ती रही है और अब समय आ गया है कि विभाग को भी हमारे श्रमिक जो भारतीय रेल और राजस्व में इतना बड़ा योगदान देते हैं उनके बेहतर भविष्य की योजनाओं को सुनिश्चित किया जाना चाहिए असल देशभक्त की भूमिका में अगर कोई है वह हमारे रेलवे माल गोदाम के श्रमिक बंधु ही हैं | कार्यक्रम की परिपाटी, व्यवस्था और कार्यक्रम की सफलता में उत्तर प्रदेश से संतोष मणि निषाद, अनिल गुप्ता, सर्वेश गिरी, शिरोमणि दुबे इत्यादि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्होंने श्रमिकों के बीच सरकारी योजनाओं को लेकर असमंजस और जागरूकता के अभाव को समझा और उससे दूर करने के प्रयास में इस महासम्मेलन का आयोजन किया गया | इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों से हजारों की संख्या में संगठन के सच्चे वीर सिपाही और सदस्य महासम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया |
भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ जिंदाबाद ! श्री.अरुण कुमार जिंदाबाद! श्री.मनोरंजन कुमार जिंदाबाद!

11/07/2026

BRMGSS JINDABAAD
Shree Manorajan Kumar JI JINDABAAD

BRMGSS JINDABAAD JINDABAAD
24/06/2026

BRMGSS JINDABAAD JINDABAAD

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ( पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई ) का एक दिवसीय बैठक प्रेस क्लब रांची हॉल में किया गया बैठक क...
04/06/2026

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ( पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई ) का एक दिवसीय बैठक प्रेस क्लब रांची हॉल में किया गया

बैठक का मुख्य उद्देश्य पच्छिम बंगाल के तमाम रेलवे माल गोदामों में कार्यरत श्रमिकों के डेटा संग्रह को युद्ध स्तर पर करने की प्रक्रिया को धरातल पर लाना l बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमान मनोरंज पासवान जी ने कहा कि संगठन रहेगा तभी हम लोग भी रहेंगे या हम में से किन्हीं का पद रहेगा इसलिए सबसे पहले संगठन को मजबूत करें और संगठन तभी मजबूत होगा जब संगठन की सिपाही मजबूत होंगे और संगठन की सिपाही तभी मजबूत होंगे जब वह धरातल पर जाकर सभी माल गोदामों का गहन अध्ययन करेंगे वहां की श्रमिकों को संगठित करेंगे और उचित लाभ प्रधान करवाएंगे और साथ-साथ अपने से जुड़े सभी कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाएंगे तब कहीं जाकर सब कुछ हो पाना संभव है राष्ट्रीय प्रभारी ने पश्चिम बंगाल के सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग माल गोदाम का प्रभार देते हुए कहा की संगठन के सदस्यों को नियत समय में गोदाम के कमेटी का गठन कर रिपोर्ट जमा करने हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री श्रीमान संदीप कुमार ने कहा कि आज से पहले जो भी कुछ भी पश्चिम बंगाल में हुआ है इस बात को हम लोग नजर अंदाज करके चले और जो भी कुछ हम लोगों ने भारत सरकार से प्राप्त किया है वह जल्द से जल्द श्रमिकों और हमारे गोदाम में कार्यरत सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द प्राप्त हो l
बैठक में पश्चिम बंगाल से राजू सिंह, संजय मजूमदार, राजीव हालदार, कनक तालुकदार, अरिंदम,आशीष जैसवाल, तारकनाथ मैथी, शिशिर पात्रा, उत्पल दास,हर्ष प्रसाद, शांतनु सेन, चौधरी सुमन दास गुप्ता एवं पश्चिम बंगाल के तमाम वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें वहीं बिहार और झारखंड से महेश पासवान नोख लाल दास आशुतोष झा एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
मंच संचालन का काम रजनीकांत पांडे ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन एवं सभा की समाप्ति का घोषणा संगठन मंत्री श्रीमान संदीप कुमार ने किया l BRMGSS JINDABAAD JINDABAAD

22/05/2026

Asam Program
BRMGSS JINDABAAD
Shree Manorajan Kumar JI JINDABAAD

19/05/2026

17/05/2026 Indor Ek divsiya Program
BRMGSS JINDABAAD
Shree Manorajan Kumar JI JINDABAAD

आज दिनांक 17.05.2026(रविवार) को माता देवी अहिल्याबाई होलकर जी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के जन्मस्थली एवम् Cleanest cit...
18/05/2026

आज दिनांक 17.05.2026(रविवार) को माता देवी अहिल्याबाई होलकर जी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के जन्मस्थली एवम् Cleanest city of India के नाम से मशहुर शहर इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्गघाटन इंदौर नगर निगम के माननीय महापौर श्रीमान् पुष्यमित्र भार्गव जी एवम् मुख्य अतिथि भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के माननीय राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमान् मनोरंजन कुमार जी के कर कमलों से किया गया !
प्रदेश के विभिन्न माल गोदाम छिंदवारा, भोपाल, लक्ष्मीबाई नगर,उज्जैन, देवास,शुजालपुर,शाजापुर,जबलपुर,सीहोर,सतना,रतलाम,खंडवा, पचोर, रिवा, बुरहनपुर माल गोदाम से पधारे हुए सभी श्रमिक साथियों को माननीय राष्ट्रीय प्रभारी के द्वारा सम्मानित किया गया एवम् सरकार से मिलने वाले सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया !
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक बहन श्रीमति प्रभा परीख जी,श्री संजीव सिंह जी, श्री मुकेश जाट जी, श्री प्रवीण खरवे जी, श्री यश खरवे जी, श्री दिनेश यादव जी,श्री संजय सरोज जी, श्री अक्षय दुबे जी, श्री मनोहर गेहलोत जी,श्री कृति बागरी जी का योगदान सराहनीय रहा !

आप सभी का आभार
आप सभी को धन्यवाद
💐💐💐💐💐
🙏🙏🙏🙏🙏

अभिषेक वर्मा
(कार्यक्रम प्रभारी)

BRMGSS JINDABAAD JINDABAAD Shree Manorajan Kumar JI JINDABAAD JINDABAAD
16/05/2026

BRMGSS JINDABAAD JINDABAAD
Shree Manorajan Kumar JI JINDABAAD JINDABAAD

आज दिनांक 5 मई 2026 को संगठन के अभिभावक आदरणीय श्री जगदंबिका पाल जी के साथ रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार जी के ...
06/05/2026

आज दिनांक 5 मई 2026 को संगठन के अभिभावक आदरणीय श्री जगदंबिका पाल जी के साथ रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार जी के साथ एक सफल एवं महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में विगत कुछ दिनों पहले रेल मंत्रालय और श्रम मंत्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में हुई अहम बैठक में रेलवे माल गोदाम के श्रमिक को लेकर जो रणनीति बनाई गई है उसे बहुत जल्द ही देश के सभी रेल महाप्रबंधक महोदय को सूचित करते हुए जल्द से जल्द धरातल लागू करने का निर्देश दिया जाएगा इस बात की पुष्टि माननीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष महोदय ने संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी जी को दिए हमारे संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी जी जल्द ही अपने सभी जोनल पदाधिकारी के साथ देश के सभी रेल महाप्रबंधकों के साथ अहम बैठक करने का काम करेगें
BRMGSS JINDABAAD
Shree Manorajan Kumar JI JINDABAAD

Address

Manewada Road
Nagpur
440024

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय रेल माल गोदाम श्रमीक संघ महारास्ट्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category