28/03/2026
दिनांक 27.03.2026 को AILRSA के पुरी/CWC के निर्णय के अनुसार, देशभर के समस्त लॉबी में कार्यरत रनिंग स्टाफ ने वित्तीय मुद्दों, KMA, अन्य छूट गए Running allowance, और विशेषकर *KMA में 70% TA भाग को इनकम टैक्स से छूट* तथा अन्य अलाउंस से संबंधित विसंगतियों को दूर करने एवं अपनी जायज़ मांगों के समर्थन में जंतर मंतर सहित देश के विभिन्न क्रू लॉबी के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
इस क्रम में, हमारे माननीय SG/AILRSA के निर्देशानुसार AILRSA के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें _*कॉमरेड आर. के. राणा (Jt. SG/AILRSA), कॉम. एम. डी. एफ. आलम (GS/ECoR, AILRSA), कॉम. आदर्श गुप्ता (ASG/AILRSA), कॉम. रंजीत कुमार (CWC Member/AILRSA), कॉम. मुनि राम मीणा (GS/WR, AILRSA) एवं कॉम. पिंटू रॉय (Asst Sec. General/ AILRSA)*_ शामिल थे, ने रेलवे बोर्ड के संबधित निदेशकों से मुलाकात कर रनिंग स्टाफ से संबंधित वित्तीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की तथा ज्ञापन/मेमोरेंडम प्रस्तुत किया।
इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सार्थक संवाद हुआ। निदेशकों ने गंभीरता एवं संयम के साथ सभी बातों को सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन प्रदान किया।
मैं AILRSA के उन सभी संघर्षशील साथियों को हृदय से नमन करता हूँ, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय, अवकाश, विश्राम एवं व्यक्तिगत संसाधनों का त्याग कर जंतर मंतर पर आयोजित धरने में भाग लिया, तथा उन साथियों को भी सलाम करता हूँ जो किसी कारणवश वहाँ उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन अपने अपने लॉबी स्तर पर विरोध दर्ज कराया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि रनिंग स्टाफ का यह संघर्ष तब तक निरंतर जारी रहेगा, जब तक उनकी सभी न्यायसंगत मांगों को पूरा नहीं किया जाता।
धन्यवाद!
*SG और प्रतिनिधिमंडल/AILRSA की ओर से*
AILRSA जिंदाबाद,
रनिंग यूनिटी जिंदाबाद ।।
आपका
*AILRSA*