14/07/2026
रुई में निःशुल्क मल्टीस्पेशालिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 207 ग्रामीणों ने लिया लाभ
रुई (नागपुर), 11 जुलाई।
निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था, नागपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ नागपुर विजन (RCNV) के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम रुई में निःशुल्क मल्टीस्पेशालिटी स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 207 ग्रामीणों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, स्त्रीरोग, शल्य चिकित्सा, अस्थिरोग, दंत चिकित्सा, ईएनटी (नाक-कान-गला), फिजियोथेरेपी एवं सामान्य चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
इस शिविर की सफलता में जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री राज गहलोत जी के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बोरखेड़ी, खापरी उपकेंद्र तथा आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई और ग्रामीणों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर निम्न स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ—
डॉ. चंद्रकांत विरुटकर – THO / Block Health Officer
डॉ. नारायण करेवार – Medical Officer, PHC Borkhedi
श्रीमती रोली वेसणकर – Community Health Officer (CHO), खापरी उपकेंद्र
श्रीमती गीता वांदिले – ANM
श्री निखिल मालवे – MPW
श्रीमती संगीता राऊत – ASHA Worker
श्रीमती शिवकुमारी गयाल - ASHA Worker
इस शिविर की सफलता में जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री राज गहलोत का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन में सलाई गोधनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आसपास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सा टीमों ने सक्रिय सहभागिता कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर के आयोजन में ग्राम पंचायत रुई द्वारा स्थान उपलब्ध कराने सहित हर संभव सहयोग दिया गया। साथ ही निरामय के ग्राम स्वयंसेवकों ने घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रोटरी क्लब ऑफ नागपुर विजन (RCNV) की आयोजन समिति
डॉ. जुगलकिशोर अग्रवाल – अध्यक्ष
डॉ. स्वप्निल गाढगे – डायरेक्टर (मेडिकल) एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन
डॉ. अक्षय डागा – चेयरमैन (मेडिकल)
विशेषज्ञ चिकित्सकों का अमूल्य सहयोग
श्योरटेक हॉस्पिटल से
डॉ. क्षितिज राधे (कार्डियोलॉजिस्ट)
डॉ. उर्मिला धानके (फिजिशियन)
डॉ. वीरेंद्र सिंह बावा (फिजियोथेरेपिस्ट)
डॉ. मनोहर सरडा (जनरल फिजिशियन)
डॉ. रामविलास मलानी (जनरल फिजिशियन)
डॉ. मोनिशा पोडवेकर (RMO)
शालिनीताई मेघे हॉस्पिटल, वानाडोंगरी से
डॉ. नरेश गिल
डॉ. हर्षल खेकड़े (सर्जरी)
डॉ. रक्षंदा (स्त्रीरोग विशेषज्ञ)
डॉ. शुभम (ईएनटी)
तथा मेडिकल विद्यार्थियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
स्वर्गीय दादासाहेब कालमेघ स्मृति डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, नागपुर से
डॉ. अक्षय डागा
डॉ. सांची कडबे
डॉ. अजय
पीजी डॉक्टर – डॉ. अरिहंत भाटिया, डॉ. प्रचेता वाटाने, डॉ. सुगोष चाकोर, डॉ. व्यंकटेश कांबले
इंटर्न्स – ऋतुजा नागपुरे, पूर्णिमा मंडल, आदि मांडवकर, साक्षी बोरकर, गायत्री भोयर, चेतिकन बेहेरे, राजप्रसाद जाधव
अंतिम वर्ष के विद्यार्थी – स्मृति अडे, ऐश्वर्या अटारा एवं अपूर्वा आवठारे
साथ ही नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), नागपुर के चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।
स्वयंसेवकों का विशेष योगदान
रोटरी क्लब के स्वयंसेवकों रोटेरियन पीपी जतिन संपत, रोटेरियन पीपी विक्रम नायडू, रोटेरियन स्वाती बेलखेड़े, रोटेरियन मधुमती धावड़, रोटेरियन प्रतीक महंत एवं उनकी धर्मपत्नी, रोटेरियन सोहेल अमीन, रोटेरियन अभिजीत देशमुख, रोटेरियन मिलोनी संपत तथा रोटेरियन सरिता अग्रवाल सहित निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था की संपूर्ण टीम ने अथक परिश्रम कर इस शिविर को सफल बनाया।
इस शिविर को सफल बनाने में निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था की पूरी टीम ने समर्पित भाव से कार्य किया। संस्था की ओर से डॉ. माधवी मालोकार, डॉ. माधुरी नेटके, श्रीमती रोशनी समर्थ, डॉ. रवींद्र क्षीरसागर, श्री राजन परुलकर, श्रीमती नूतन कांबले, श्री अभिनव फडणीस, श्रीमती हर्षदा फडणीस, श्रीमती सारिका वाघाडे, सुश्री भाग्यश्री खोड़े, सुश्री श्रद्धा सिंह, श्री प्रवीण, स्वयंसेवक स्वस्तिक तथा ग्राम स्तर के सभी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था की ओर से इस शिविर को सफल बनाने वाले जिला स्वास्थ्य विभाग, रोटरी क्लब ऑफ नागपुर विजन, सभी चिकित्सकों, मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों, स्वयंसेवकों, ग्राम पंचायत रुई, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का हृदय से धन्यवाद।
यदि अनजाने में किसी सहयोगी का नाम उल्लेखित होने से रह गया हो, तो उसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं। आप सभी का योगदान हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण और सम्माननीय है। 🙏