Secrmc Nagpur 78

Secrmc Nagpur 78 South East Central railway Majdoor Congres♥
रेल्वे कर्मचारियों के लिए हमेशा समर्पित मजदूर काँग्रेस♥

🇮🇳🇮🇳🇮🇳स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन 🇮🇳🇮🇳 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार कड़वी चौक स्थित **सा...
16/08/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन 🇮🇳🇮🇳 🇮🇳

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार कड़वी चौक स्थित **साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन मंडल समन्वयक श्री इंदल दमाहे जी** के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर सेंट्रल ऑफिस बेयरर श्री एस.के.एम. पटनायक जी, श्री राजेश राउत जी सहित नागपुर की चारों शाखा *वर्कशॉप शाखा सचिव संजय आतराम, एवं शाखा अध्यक्ष श्री संदीप नितनवरे, यांत्रिक शाखा सचिव शरद ठाकुर*, *रनिंग शाखा अध्यक्ष बागड़े जी एवं जनरल शाखा अध्यक्ष श्री सतीश नगरकर* जी एवम् ऑफिस बेयरर सक्रिय कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति एवं नन्हे मुन्ने बच्चे बड़ी संख्या एवं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात मंडल समन्वयक श्री इंदल दमाहे जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं संगठन की एकता पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया।

अंत में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों के सहयोग से कार्यक्रम को हर्षोल्लास एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳💐💐

*मजदूर कांग्रेस जिंदाबाद*
*नेता पीतांबर जी जिंदाबाद*
*नेता इंदल दमाहे जिंदाबाद*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

25/07/2026

नागपुर मंडल के रेल कर्मचारी भाईयों और बहनों को मेरा सादर नमस्कार ।।

*मैं एस.के.एम.पटनायक संयुक्त महामंत्री SECRMC बिलासपुर, Working commitee member/NFIR/NDLS;; आपके समक्ष SECRMC नागपुर डिवीजन द्वारा पिछले कुछ समय में कर्मचारी साथियों के हित और सुविधा के लिए कराए गए कुछ ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी इस लघु वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत कर रहा हूं।*

*ये सभी कार्य हमारे युवा मंडल समन्वयक श्री इंदल दमाहे जी और आप सभी साथियों के सहयोग एवं समर्थन से सम्भव हो सके हैं।*

*साथियों, आप‌ लोगों को कोई भी परेशानी या समस्या हो आप SECRMC के पदाधिकारियों एवं मंडल समन्वयक श्री इंदल दमाहे जी के संज्ञान में लायें।। मंडल समन्वयक श्री इंदल दमाहे जी और पूरी SECRMC टीम आपकी समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान करने में विश्वास रखती है।। अन्य संगठन के बहकावे से बचें ।*

*SECRMC आपके द्वारा चुना गया आपका अपना संगठन है। हमारे द्वार अपने कर्मचारियों के लिए हमेशा खुले रहते हैं।।*

*धन्यवाद।।।*
*SECRMC जिंदाबाद।।।*
*श्री पीतांबर भैया जिंदाबाद।।*
*श्री इंदल भैया जिंदाबाद।।।*
*कर्मचारी एकता जिंदाबाद।।।*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

25/07/2026
दिनांक 10.07.2026 को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस (SECRMC), नागपुर मंडल की डिविजनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक ...
15/07/2026

दिनांक 10.07.2026 को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस (SECRMC), नागपुर मंडल की डिविजनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट, कड़बी चौक, मोतीबाग, नागपुर में किया गया।*

*बैठक में महामंत्री श्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण जी, अध्यक्ष श्री डी. के. स्वाइन जी, जनरल सेक्रेटरी श्री पी. कृष्णा कुमार जी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री के. किरण जी, सभी सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स (COBs), डिविजनल कोऑर्डिनेटर्स, शाखा सचिव एवं शाखा कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।*

*बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कर्मचारियों के साथ वन-टू-वन संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों (Grievances) का प्रभावी ढंग से संकलन करने तथा उन्हें उचित स्तर पर उठाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।*

*इस अवसर पर महामंत्री श्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण जी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी शाखाओं से कर्मचारियों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेने तथा संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳*

14/07/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳 दिनांक 10.07.2026 को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस (SECRMC), नागपुर मंडल की डिविजनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट, कड़बी चौक, मोतीबाग, नागपुर में किया गया।*

*बैठक में महामंत्री श्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण जी, अध्यक्ष श्री डी. के. स्वाइन जी, जनरल सेक्रेटरी श्री पी. कृष्णा कुमार जी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री के. किरण जी, सभी सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स (COBs), डिविजनल कोऑर्डिनेटर्स, शाखा सचिव एवं शाखा कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।*

*बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कर्मचारियों के साथ वन-टू-वन संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों (Grievances) का प्रभावी ढंग से संकलन करने तथा उन्हें उचित स्तर पर उठाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।*

*इस अवसर पर महामंत्री श्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण जी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी शाखाओं से कर्मचारियों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेने तथा संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳*

14/07/2026

*🇮🇳🇮🇳🇮🇳 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस नागपुर मंडल दिनांक 09.07.2026 को इतवारी शाखा के नव-निर्मित कार्यालय का शुभारंभ श्री दीपक कुमार गुप्ता जी, मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।*
*उद्घाटन समारोह में श्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण जी, महामंत्री, SECRMC, बिलासपुर, श्री दिलीप स्वाईन जी, प्रेसिडेंट, SECRMC, बिलासपुर, श्री साईं किरण जी, ट्रेजरर, SECRMC, बिलासपुर, श्री विजय अग्निहोत्री जी, मंडल समन्वयक बिलासपुर, बी कृष्ण कुमार जी बिलासपुर, श्री बी. डी. प्रसाद जी मंडल समन्वयक रायपुर, एवं श्री इंदल दमाहे जी, मंडल समन्वयक, नागपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।* *इसके अतिरिक्त नागपुर मंडल के केंद्रीय पदाधिकारी श्री राजेश राऊत जी, श्री के. आर. मीणा जी, श्री देवाशीष घोष जी, श्री एस. के. एम. पटनायक जी तथा श्री सीताराम बिलकर जी भी समारोह में उपस्थित रहे।*
*इस अवसर पर रेलवे प्रशासन की ओर से श्री राजेश चिखले जी, अपर मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर, श्री सूर्यवंशी जी, CPM, नागपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी समारोह में उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सफल एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर SECRMC नागपुर मंडल के सभी कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सफलता हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा प्रारंभ से लेकर समापन तक अपनी सक्रिय एवं समर्पित सहभागिता सुनिश्चित की।🇮🇳🇮🇳🇮🇳*

*🇮🇳🇮🇳🇮🇳 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस नागपुर मंडल दिनांक 09.07.2026 को इतवारी शाखा के नव-निर्मित कार्यालय का शु...

*रेलवे मजदूर कांग्रेस के  जोनल पीएनएम बैठक के मांग पर जीडीसी परीक्षा जल्द होगी* नागपुर , रेलवे जोन मुख्यालय बिलासपुर के ...
10/05/2026

*रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल पीएनएम बैठक के मांग पर जीडीसी परीक्षा जल्द होगी*
नागपुर , रेलवे जोन मुख्यालय बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मुख्य अतिथि के उपस्थित में वर्ष 2026 की प्रथम जोनल पीएनएम बैठक महाप्रबंधक सभागार में 06 व 07 मई 2026 को आयोजित हुआ, युवा रेल कर्मचारियों की बहु प्रतीक्षित मांग GDCE वर्ष 2023 की परीक्षा आयटम क्रमांक 15 में व्यापक चर्चा हुई
जिस पर प्रधान मुख्य कार्मिक महोदय ने बताया, प्रशासन ने वर्ष 2023 की परीक्षा को रद्द करने हेतु रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया था, परंतु रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण के हस्तक्षेप के उपरांत, महाप्रबंधक बिलासपुर तरुण प्रकाश के निर्देश पर रेल प्रशासन को अपना जीडीसी अधिसूचना रद्द करने का प्रस्ताव लिखित में वापस लेना पड़ा,
मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के साथ जोनल पीएनएम बैठक में रेल प्रशासन द्वारा बताया गया, एग्जाम कंडक्टिंग एजेंसी ECA चंडीगढ़ आरआरबी द्वारा तय कर लिया गया है तथा 31 मई 2026 से पहले, मजदूर कांग्रेस के साथ बैठक कर वर्ष 2023 की रुकी हुई जीडीसी परीक्षा हेतु अधिसूचना जल्द जारी होगा साथ ही केंद्रीय रेलवे अस्पताल में नए कैबिन का निर्माण , रनिंग कर्मचारियों के सभी रिक्त पदों पर जल्द भर्ती , टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए नए HHT जल्द मिलेंगे , सभी डिपार्टमेंट में LDCE की प्रक्रिया पूर्ण होगी
एनएफआईआर व मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव व जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने बताया की मान्यता प्राप्त रेल संगठन रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के इस वर्ष की प्रथम जोनल पीएनएम बैठक 6 व 7 मई को सम्पन्न हुई , बैठक में मजदूर कांग्रेस जोनल, महामंत्री एवं समस्त केन्द्रीय पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने जा रहे हेडक्वार्टर एपीओ ए प्रकाश का फुल मालाओं शाल श्रीफल से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई
जोनल पीएनएम बैठक में अतिरिक्त महाप्रबंधक विजय कुमार साहू , प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बिलासपुर आदित्य कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी (आई आर ) डा० दर्शनीयता आहुलवालिया , रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन , मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री, रायपुर मंडल समन्वयक बी डी प्रसाद, नागपुर मंडल समन्वयक इंदल दमाहे , कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र रविधल , संयुक्त महामंत्री बी कृष्ण कुमार बैठक में उपस्थित रहे

Address

South East Central Railway DRM Office Kingsway Mohan Nagar
Nagpur
440001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Secrmc Nagpur 78 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category