23/06/2026
विश्व हिंदू परिषद नागपूर,द्वारा संचालित मातृशक्ती कल्याण केंद्र विदर्भ,हनुमान नगर मे १९ जून २०२६ तथा २० जून २०२६ को दो दिवसीय बालवाडी शिक्षिका का प्रशिक्षण आयोजित किया गया |कार्यकारणी सदस्य तथा शिक्षिका एवं संसाधन व्यक्ती सुरभी संगमनेरकर ने शिक्षिका ओ को शैक्षणिक सत्र २०२६-- २७ के नियोजन से अवगत कराया |पूरे सत्र मे की जाने वाली कृतिया,क्रीडा स्पर्धा,श्लोक प्रतियोगिता,माता --अभिभाव को के लिए कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता,त्योहारों का आयोजन,आदी के बारे मे विस्तृत नियोजन किया गया | भाषा, गणित,योग,परिसर विज्ञान का अभ्यास सुनिश्चित किया गया |
प्रशिक्षण में कुल १५ बालवाडी शिक्षिका ओं ने भाग लिया | मातृशक्ती कल्याण केंद्र,विदर्भ नागपूर,के सहसचिव श्रीमती. शरयू ताई चितळे इन्होने दोनो दिन शिक्षिका ओं को संबोधित किया| पूर्ण कालीन कार्यकर्ता, रेखाताई वानखेडे ने प्रशिक्षण व्यवस्था का उत्तरदायित्व निभाया | १ जुलै २०२६ से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र मे बालवाडी कें सभी कार्यकारणी सदस्य नन्हे बालकोका स्वागत करते हुए उन्हे आशिष देते है |
🙏🏼