Central human rights org.women’s cell

Central human rights org.women’s cell Nagpur- 44009,
Maharashtra, India. Contact No :- 09405881290, 09552011005

नमस्कार,
केन्द्रीय मानवाधिकार संघटन ट्रस्ट एक गैर सरकारी, गैर राजनितिक, गैर धार्मिक, राष्ट्रीय स्तर का संघटन है |हमारा कार्य समाज में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करना है |
आज देश में मानव अधिकार हनन की घटनाये निरंतर बढ़ती ही जा रही है जिनमे मानव उत्पीडन, महिला उत्पीडन, योंन शोषण एवं बालश्रम जैसी घटनाये प्रमुख है | जेल में बंद कैदियों की स्थिति दयनीय एवं चिंताजनक है | देश में साम्प्रदायिकता, जात

िवाद, अलगाववाद, भाषावाद, प्रांतवाद जैसी समस्याएं दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है | आज़ादी के ६७ वर्ष बित जाने के बाद भी आज असंख्य भारतवासी बेहतर भोजन, शिक्षा, स्वास्थ, आवास, शुद्ध पेयजल, न्याय, समानता और विकास जैसी मुलभुत सुविधाओंसे आज भी वंचित है | हमारे भारतीय संविधान में जाती, धर्म, वंश, मुल, लिंग, अमीरी-गरीबी, शिक्षित-अशिक्षित किसी भी प्रकार का विभेद नहीं किया गया है | संविधान में देश के प्रत्येक व्यक्ति को दैहिक एवं प्राणित स्वतंत्रता के अधिकार के साथ गरिमामय जीवन स्थापन करने की भावना विहित की गयी है | इसको व्यावहारिक रूप में लाने के लिए संविधान में विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका की व्यवस्था की गयी है | इसी आधार पर हमारे देश का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान माना जाता है |
परंतु विडंबना यह है की इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है | सबसे बड़ा सवाल यह है कि, क्या भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, और राजनितिक न्याय मिल सका है ? मोहल्लो की सफाई नहीं होती, राशन की दुकानो पर वस्तुए सही नहीं मिलती | सरकारी दफ्तरों में कुछ दिए बिना काम नहीं होता | अस्पतालों में दवाई नहीं मिलती | डॉक्टर, नर्से मरीजो पर ध्यान नहीं देते | सड़के टूटी है बिजली ठीक से मिलती नहीं, उपरोक्त समस्याओंके निराकरण के लिए हमारा संगठन प्रयासित है तथा उद्देशोंकी पूर्ति हेतु इस संगठन का गठन किया गया |
संगठन के कार्यकर्ता उपरोक्त समस्याओंके निवारण के लिए कई राज्यो में मानवाधिकार की जानकरी ग्राम स्तर तक पंहुचा रहे है | आप सभी से अनुरोध है की हमारे संगठन केन्द्रीय मानवाधिकार संगठन (ट्रस्ट) के कार्यकर्ताओ को सहयोग करे और संगठन से जुड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करे
हमारे - उद्देश्

1. देश के नागरिको को एकजुट करना |
2. देश के नागरिको को उसके अधिकारों (सूचना का अधिकार, मानव अधिकार ) के प्रति जागरूक करना एवं उनके मान-सम्मान की सुरक्षा करना |
3. देश के नागरिको को शैक्षणिक, सामाजिक रूप से शक्तिशाली बनाना |
4. नागरिको के मौलिक एवं समस्त संविधानिक अधिकारों के प्रति देश के नागरिको को जागरूक
करना |
5. शासन , प्रसाशन के साथ सामंजस्य स्थापित कर अपराधों को रोकने में उनका सहयोग करना एवं पीड़ितों को न्याय दिलाना |
6. समस्त जनसाधारण का सामाजिक , नैतिक , चारित्रिक व बौद्धिक , आध्यात्मिक विकास करना एवं लोगो में देश प्रेंम के साथ वैचारिक सामंजस्य का विकास करना ।
7. भारतीय संविधान में प्रभुत्व सामाजिक , न्याय और आर्धिक उत्थान के लिए प्रयास करना |
8. भ्रष्टाचार, आतंकवाद, महिला हिंसा, बालश्रम, शोषण आदी वर्तमान के ज्वलांत समस्याओं के निवारण हेतु सरकारी , अर्ध सरकारी संस्थायों के सहयोग से उन्हें दूर करने का प्रयास करना |
9. मानवाधिकारो की जानकारी के प्रचार-प्रचार हेतु पत्र-पत्रिकाओ का प्रकाशन करना एवं समय-समय पर सेमिनार एवं विचार गोष्टियो का आयोजन करना |
10. शासन / प्रशासन के साथ सहयोग स्थापित कर अपराध रोकने का प्रयास करना |
11. भारत सरकार द्वारा पारित मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३ का जन-जन में प्रचार प्रसार करना जिससे आम आदमी उसका लाभ प्राप्त कर सके |
12. केन्द्रीय मानवाधिकार संगठन की राष्ट्रीय प्रदेश, जिला, तहसिल ब्लॉक स्तर पर समिति गठित करके संचालन करना |

Mr. MILIND PRALHAD DAHIWALE
Contact No :- +91-9552011005,
09371247344, 094005881290,
Email: [email protected]
Email: [email protected]
Website: www.kendriyamanavadhikar.com
C/O21, 311,312, Trilokpuri, New Delhi 91, (India)

NAGPUR BRANCH OFFICE

62,Hanuman Nagar, Medical Sq.

Address

Nagpur
44009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Central human rights org.women’s cell posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Central human rights org.women’s cell:

Share