04/04/2018
सार्थक ग्रुप नागदा का समापन..!!
नगर की जनता से निवेदन हैं कि सार्थक ग्रुप के समापन के पश्चात उक्त राशि को कहाँ पर समाज की भलाई में खर्च की जाये..!! अपनी राय प्रस्तुत करें
सार्थक ग्रुप के समापन के बाद सार्थक ग्रुप संयोजक मनोज जी राठी द्वारा समाज की भागीदारी से एकत्र की गयी पांच लाख पचपन हजार तीन सौ उन्यासी रुपए की राशि हैं जो कि सार्थक मेला,तालाब गहरीकरण व अन्य लोगो के सहयोग से पीड़ित व प्रताड़ित बच्चो के संरक्षण व उनके लिए बनने वाले सर्वसुविधायुक्त भवन हेतु प्राप्त की गई थी..!! उक्त राशि नगर की जनता की अमानत हैं जो मेरे पास सुरक्षित हैं सार्थक ग्रुप के समापन के बाद मैं उक्त राशि को एक ही बार में समाज के हित मैं लगाना चाहता हूं ताकि मेरे पास कुछ भी राशि शेष ना रहें..!!
सम्पूर्ण राशि का हिसाब किताब...
सार्थक मेला आयोजन तालाब गहरीकरण व अन्य लोगो के सहयोग से प्राप्त राशि 12,69,489 रुपए/-
उक्त राशि में से श्री विनोद गनेरीवाला द्वारा 1,01000 रुपए/- रूकमणी देवी राठी द्वारा 1,01000 रुपए/- नवदीप खंडेलवाल द्वारा 51,000 रुपये का सहयोग किया गया था..!! सार्थक ग्रुप के समापन के निर्णय के पश्चात यह राशि उन्हें
वापस कर दी गई है..!! उसके पश्चात मेरे पास 10 लाख 16 हजार 489 रुपये की राशि शेष रही है..!!
सार्थक ग्रुप के संरक्षण में13 ऐसे बच्चे जो कुदरत की मार व अपने परिजनों से प्रताड़ित थे 17 माह तक रहे..!! उनके 17 माह तक का रहन सहन पर उक्त राशि में से 5 लाख 46 हजार 130 रुपये खर्च किये गए..!! उसके पश्चात मेरे पास 4 लाख 70 हजार 359 रुपए की राशि शेष रही..!! चुकी यह राशि सार्थक ग्रुप का बैंक में एकाउंट नही होने की वजह से मेरे पास ही रही इसलिए इस राशि का 1 लाख 10 हजार रुपये का ब्याज में अपनी और से दे रहा हूँ..!! उक्त राशि ब्याज लगने के बाद 5 लाख 80 हजार 359 रुपये हैं..!! जिसमे से 25,000 रुपए कल प्रेस के सामने उन्हेल स्टेशन निवासी सुनील चौहान को 25000 रुपये का सहयोग किया गया..!! शेष राशि 5 लाख 55 हजार 359 रुपये है जो आप नगरवासियों की अमानत है..!! आपकी राय से जो भी सबसे बेहतर समाज हित का कार्य होगा उस पर मैं खर्च करना चाहता हु..!! कृपया अपनी राय दे की इस राशि को कहा खर्च किया जाए जिससे समाज का भला हो..!!
मनोज राठी (बारदाना वाला)
09827086137
मेरे सभी शुभचिंतक भाइयो से निवेदन हैं कि इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि ज्यादा लोगो को सार्थक ग्रुप के समापन की जानकारी हो सके और मेरे द्वारा एकत्र की गई राशि को लेकर जनता में कोई संशय ना रहें..!!