वन्देमातरम ग्रुप

वन्देमातरम ग्रुप अगर कोई बदलाव हमारे देश,समाज और जीवन के हित में है तो हमें हक है उसे अपनाने का- क्रांतिवीर सरदार भगतसिंहजी

12/02/26 को गुरुदेव श्रीमान भागिरथजी वैष्णव के   सेवानिवृति समारोह हेतु ग्रुप को निमंत्रण प्राप्त हुआ,ग्रुप की तरफ से गु...
20/01/2026

12/02/26 को गुरुदेव श्रीमान भागिरथजी वैष्णव के सेवानिवृति समारोह हेतु ग्रुप को निमंत्रण प्राप्त हुआ,
ग्रुप की तरफ से गुरुजी को श्रीरामचरितमानस भेंट करके आशीर्वाद लिया,गुरुजी ने रिटर्न गिफ्ट देते हुवे जो सम्मान दिया वह अविस्मरणीय है,बड़ो का आशीर्वाद हम पर सदा ही रहे

https://youtu.be/8fvhz95icXI?si=1hrgrMXb0SsVlNf-आप सभी को वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्णहोने की अनंत शुभकामनाएंसिंगर: प्र...
12/01/2026

https://youtu.be/8fvhz95icXI?si=1hrgrMXb0SsVlNf-
आप सभी को वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण
होने की अनंत शुभकामनाएं
सिंगर: प्रेरणाजी पंचारिया
(शुभकामनाएं-टीम वन्देमातरम ग्रुप भारत)

SINGER PRERNA PANCHARIYA KAVI YOGENDRA SHARMA COMPOSITION GORI SHANKAR JI SONI SONI MUSIC MAHESH VYASRHYTHM TAHIR BHAIORGAN DANISH DOP HEMANT SANKHLA MANAGED...

19/12/2025अमावस्या के उपलक्ष पर राजूजी सोनी द्वारा 1.50 क्विंटल लापसी गौशाला व विभिन्न स्थानों पर खुले में विचरण कर रहे ...
21/12/2025

19/12/2025
अमावस्या के उपलक्ष पर राजूजी सोनी द्वारा 1.50 क्विंटल लापसी गौशाला व विभिन्न स्थानों पर खुले में विचरण कर रहे गौ-वंश को खिलाई गई

श्रमदान :- सोनी परिवार,मेहरामजी सुथार,अजीतसिंहजी,दयालसिंहजी,किशनजी सुथार,

15/12/202535kg - दलिया बनाकर मेहरामजी सुथार द्वारा व 5kg गुड़ जेठारामजी सुथार द्वारा खुले में विचरण कर रहे गौ वंश को खिला...
16/12/2025

15/12/2025

35kg - दलिया बनाकर मेहरामजी सुथार द्वारा व 5kg गुड़ जेठारामजी सुथार द्वारा खुले में विचरण कर रहे गौ वंश को खिलाया गया

श्रमदान - दानसिंहजी,अजितसिंहजी,दयालसिंहजी

#गौसेवा
#गौमाता


प्रोजेक्ट "सहयोग" के तहत दीपावली पर ग्रुप महासचिव रमेशजी दाधीच ने एक माह की राशन सामग्री बिजली करंट से पीड़ित खेराट निवास...
17/11/2025

प्रोजेक्ट "सहयोग" के तहत दीपावली पर ग्रुप महासचिव रमेशजी दाधीच ने एक माह की राशन सामग्री बिजली करंट से पीड़ित खेराट निवासी ओमजी नायक के घर पहुँचाई थी,जिससे प्रेरित होकर भामाशाह श्रीरामकिशोरजी कच्छावा, जोधियासी ने खेराट ओमजी की ढाणी पहुँचकर राहत सामग्री प्रदान की 🙏
सामग्री :- 40kg गेहु आटा,10Kg बाजरी आटा,5kgतेल,
मिर्च,धनिया,हल्दी,जीरा,राई आदि मसाले (प्रति -1.5 kg) 1kgचाय,5kg चीनी,3kg गुड़,2kg नमक,1kg पापड़,1kg भुजिया,5kg चावल,1kg सर्फ,साबुन, आलू-प्याज हरीमिर्च चना दाल आदि सब्जियां एवं बच्चों हेतु चिप्स-बिस्किट, 2 गर्म कम्बल आदि,
समस्त टीम आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती है 🙏

"ग्रुप अपने आदर्श कभी नही त्यागता"वन्देमातरम ग्रुप प्रत्येक वर्ष बड़े उत्सवों को जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाता आया है, स...
21/10/2025

"ग्रुप अपने आदर्श कभी नही त्यागता"
वन्देमातरम ग्रुप प्रत्येक वर्ष बड़े उत्सवों को जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाता आया है, सबसे पहले ऐसे परिवारों का चयन किया जाता है जो वास्तविक रूप से जरूरतमंद हो,उसके बाद टीम उस परिवार तक कुछ दीपक,मिठाई,लक्ष्मी पन्ना,तेल,सभी मसाले,चाय-चिन्नी,सूकी सब्जियां आदि राशन सामग्री पहुँचाकर ऐसे पावन पर्व मनाती है,
यही हमारे लिए सच्ची खुशी है,छोटे बच्चों की प्रिय मुस्कान हजारों प्रकार की खुशियों से भी कही अधिक शुकुन देती है,

इन परिवारों हेतु ग्रूप की टीम में रमेशजी दाधीच,राकेशजी वैष्णव,वीरेंद्रसिंहजी,सुरेन्द्रजी हिंदुस्तानी एवं गोपीकिशनजी का हमेशा से ही सहयोग रहा है,

हम इतने समर्थ नही की इतनी सामग्रियां एकत्रित कर पाए, ऐसे में बस, मन विचलित सा हो जाता है यह सोच कर कि हम उन परिवारों के लिए कुछ भी नही कर पाएं है, लेकिन प्रभु कुछ न कुछ माध्यम से अवश्य ही व्यवस्था कर ही देते है, क्योंकि हमें यह भ्रम कभी नही होता है कि यह हम कर रहे है, मात्र माध्यम के सिवा कुछ भी तो नही,

ग्राम खेराट के ओमजी नायक जिनके करंट लगने से हाथ कट गए,माथे और पैरों में कभी न भरने वाले घाव,लेकिन ना ही ग्राम पंचायत ने ना ही किसी सरकारी नुमाइंदो ने इनपर ध्यान दिया,दो बच्चियां सरकारी स्कूल जाती है लेकिन फिर भी पालहनहार की सहायता नही है,ना ही पानी हेतु सरकारी टांके की कोई व्यवस्था और तो और सबसे बड़ी आवश्यकता इंग्लिश टॉयलेट की है लेकिन शौचालय तो कही आसपास ही नही,
पहले भी पूरी जानकारी के साथ आप सभी ने वीडियो के माध्यम से जाना ही होगा लेकिन सारे विभाग शायद कुम्भकर्णी नींद सोए है,

ठीक इसी तरह ग्राम चाऊ का 35 वर्षीय 'छोटू' बचपन से ही पिता का साया उठ गया, छोटू चलने में असमर्थ है,बोल नही सकता,सिर्फ सुनकर महसूस कर सकता है, एकमात्र माँ है जो भोजन से लेकर टॉयलेट तक खुद करवाती है, लेकिन अगर जरूरत पड़ जाए तो माँ भी छोटू का वजन उठा कर उसे कहि ईलाज हेतु,पेंशन वेरिफिकेशन हेतु या अन्य कार्यो से कहि भी ले जाने में समर्थ नही,मात्र पेंशन के सहारे ही जीवन गुजर रहा.,

Dr. Manju Baghmar
Surendra Panwar

सम्मान बहुत बड़ी अनुभूति होती है, एवं वो भी आपके गुरुजनों द्वारा आपको मिलता है तो बेशक यह बहुत बड़ी बात होती है, विद्यालय ...
22/08/2025

सम्मान बहुत बड़ी अनुभूति होती है, एवं वो भी आपके गुरुजनों द्वारा आपको मिलता है तो बेशक यह बहुत बड़ी बात होती है, विद्यालय परिवार का में तहदिल से आभार व्यक्त करना चाहूँगा, सभी गुरुजनों का स्नेह,आशीर्वाद हमेशा हम बच्चों पर बना रहे

"   79 वां स्वतंत्रता दिवस"15/08/2025प्रशंसा-पत्र वितरण सत्र 2024-25 में कक्षा-10 व 12 के  #टॉपर्स को वन्देमातरम ग्रुप द...
16/08/2025

" 79 वां स्वतंत्रता दिवस"
15/08/2025
प्रशंसा-पत्र वितरण
सत्र 2024-25 में कक्षा-10 व 12 के #टॉपर्स को वन्देमातरम ग्रुप द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया,
विद्यार्थियों के सम्मान में यह कार्य सन-2006 से अन्य संगठनो के माध्यम से व सन-2009 से ग्रुप के माध्यम से अभी तक अनवरत जारी है,

कक्षा-10 टॉपर्स :-
1-सीता गोदारा D/o हरिरामजी गोदारा (82.33%)
2-कुशाल सिंवर S/o मोहनरामजी (75.64%)
3-लीला D/o चुनारामजी (74.33%)

कक्षा-12 टॉपर्स :-
1-निरमा D/o भँवरनाथजी (89%)
2-शिवप्रकाश S/o कानदासजी (86.20%)
3-हरेंद्र S/o प्रेमनाथजी (85.80%)

सभी #विद्यार्थियों एवम #गुरुजनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं
शुभेच्छु :- " #वन्देमातरमग्रुप"



Zila Shiksha Adhikari Madhyamik Pratham

Address

SHRI KARNI-SADAN
Nagaur
341001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when वन्देमातरम ग्रुप posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to वन्देमातरम ग्रुप:

Share