Bhartiya Kisan Union Nagaur

Bhartiya Kisan Union Nagaur जय जवान जय किसान

29/07/2022
प्रेस नोटसंयुक्त किसान मोर्चा ,नागौरप्रिय,     किसान भाइयों दिनाक 19/07/2022 को शाम 5 बजे  संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वा...
18/07/2022

प्रेस नोट
संयुक्त किसान मोर्चा ,नागौर
प्रिय,
किसान भाइयों दिनाक 19/07/2022 को शाम 5 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में एक साधारण सभा रखी गई है जिसमें आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
मुख्य बिंदु_
1.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में खरीफ 2021 के क्लेम में भारी अनियमितता पाई गई।
खरीफ 2021 में जिले में उपज बहुत कम हुई। जिससे किसानों को योजना का पूर्ण लाभ मिलना था परंतु नहीं मिल पाया।
2.कंपनी को खरीफ 2021 में 250 करोड़ का प्रीमियम के रूप में राशि जमा हुई। बीकेयू के प्रयासों व निरंतर दबाव से 240 करोड रूपये किसानों को क्लेम के रूप में भुगतान किया गया।
3.जब जिले में 90% खराबा हो। फिर भी कंपनी 10करोड़ मुनाफा कमा रही हो ,यह किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है पिछले 5 वर्षो में 750 करोड़ का प्रीमियम आया और क्लेम मात्र 350करोड़ रूपये ही बांटे। साफ साफ नजर आ रहा की 400 करोड़ रूपये कंपनियों ने कमाए। जब किसान के खेत में उपज हो, तो नही चाहिए हमे क्लेम । कंपनिया कमाए ।लेकिन इस वर्ष कंपनी को कम से कम 500 करोड रुपए क्लेम के रूप में किसानों को देना था। कंपनी और प्रशासन की मिलीभगत से यह खेल रचा गया और जिले के किसानो का गला घोंटा गया।
4.इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा दोषी पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक हैं जिन्होंने ग्राउंड स्तर पर क्रॉप कटिंग नहीं की। सिर्फ खानापूर्ति की गई और इसकी सूचना भी संख्याकी विभाग नहीं बता रहा हैं ,यह किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है
5.इन तमाम मुद्दों को लेकर कंपनी और सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन जिला स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी ,जिसमें सभी किसान संगठन व किसानों से रायशुमारी की जाएगी। और आंदोलन की तारीख की घोषणा की जाएगी।
6.कृषि विभाग की चोखट पर किसान भूखे प्यासे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सुनने वाला कोई नहीं है ।क्लेम तो छोड़ो सूचना तक नहीं बता रहे।
स्थान- श्री नाथूराम मिर्धा चैरिटेबल ट्रस्ट _मानासर नागौर
संपर्क सूत्र_ अर्जुनराम लॉमरोड 9413169614 ,रामपाल धोलिया 9414591262
Rampal Dholiya

Address

Shree Nathuram Mirdha Cheritebel Trust
Nagaur Marwar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiya Kisan Union Nagaur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share