06/06/2026
लोक संस्कृति नष्ट नहीं होती : उषा किरण
आज दिनांक 5.06.2026 शुक्रवार को अभिनन्दन मुजफ्फरपुर द्वारा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक संगोष्ठी लोक कला, लोक संस्कृति पर आधारित का आयोजन बिहार बाल भवन किलकारी में स्वर्णिम कला केन्द्र की संस्थापिका संस्कृतिकर्मी उषा किरण श्रीवास्तव के अध्यक्षता में की गई.उषा किरण ने बताया कि लोक संस्कृति नष्ट नहीं होती हैं.यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होती है इसमें जीवन की सरलता और स्वाभाविकता होती है.
सुनील कुमार के निर्देशन में दोस्ती नाटक का मंचन किया गया.जिसमें मुख्य भूमिका में चंदेश्वर राम,खुशबू कुमारी उर्फ़ प्रमिला देवी, स्वेता यादव, अनिता कुमारी, शिव कुमार, विकाश कुमार, नाटक के माध्यम से पर्यावरण के प्रति दोस्ताना नजरिया रखने के लिए जागरूक किया गया वहीं बिहार बाल भवन किलकारी मुजफ्फरपुर के पल्लवी,आराध्या,परी, आस्था रंजन,कृतिका,तहरीमवैष्णवी अग्रवाल,वैमवी,त्रिदित्या. श्रेया, स्वाधा रोशनी, आर्यन, प्रतिक,प्रियांशु, कुंज बच्चों द्वारा पर्यावरण विषय पर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी गई.
लोक गायक कलाकार सुनील कुमार ने लोक उत्सव में आम लगाव हो, लीची लगाव औरो लगाव मीठ जमुनिया हे जल जीवन हरियालिया, स्वच्छ पानी से रहेला उमर भर जवानी गीतों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक किया.लोक गायिका अनिता कुमारी ने भोजपुरी का राष्ट्रीय गीत सुन्दर सुभूमि भईया भारत के देशवा से मोरा प्राण बसे हीम खोह रे बाटोहिया, अमवा महुआ के झूमे डलिया गीत के माध्यम से लोक संस्कृति के प्रति जागरूक की.
इस अवसर पर मुख्य रुप से संस्थान के अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा, अविनाश कुमार, अरुण कुमार, सोनू सरकार शम्भु मोहन प्रसाद,सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन पूर्णिमा बाला,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद,चंद्रभूषण प्रसाद,गोपाल फलक,कायनात आफरीन, सीमा कुमारी, गौरीशंकर मिश्रा, अरुनीमा, अमन राज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, राजू सहनी, आशीष राज, बब्लू कुमार, राजीव कुमार, अर्पिता कुमारी, कृष्णनंदन कुमार, प्रियंका चौधरी मौजूद थे.
संगोष्ठी का संचालन अनिल कुमार ठाकुर द्वारा किया गया.
धन्यवाद ज्ञापन अभिनन्दन संस्थान के सचिव प्रभात कुमार द्वारा दिया गया.