Arunaditya Trust

Arunaditya Trust This organization works for the welfare of the Society.

We are devoted for the upliftment of Art and drama, Culture & Civilization, Education, Sports, Disability, Science, etc.

21 जून 2025 को अरुणादित्य ट्रस्ट, किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपुर एवं जिला योगासन खेल संघ मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान मे...
08/08/2025

21 जून 2025 को अरुणादित्य ट्रस्ट, किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपुर एवं जिला योगासन खेल संघ मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में 11 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम के साथ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार योग समागम कार्यक्रम अंतर्गत मनाया गया।

परिवार जिसका मंदिर था,स्नेह जिसकी शक्ति थी,परिश्रम जिसका कर्तव्य था,परमार्थ जिसकी भक्ति थी I ऐसे मेरे परम पूज्य दादाजी क...
26/01/2025

परिवार जिसका मंदिर था,
स्नेह जिसकी शक्ति थी,
परिश्रम जिसका कर्तव्य था,
परमार्थ जिसकी भक्ति थी I
ऐसे मेरे परम पूज्य दादाजी के द्वितीय पुण्यतिथि पर घर के लोगों, ग्रामवासियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई I बाबा आप सदैव अपना आशीर्वाद हम पे बनाए रखिएगा I

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मना बाल युवा महोत्सवदिनांक 12 जनवरी 2025 को स्थानीय पड़ाव पोखर रोड स्थित आर्य कुमार सभा क...
25/01/2025

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मना बाल युवा महोत्सव

दिनांक 12 जनवरी 2025 को स्थानीय पड़ाव पोखर रोड स्थित आर्य कुमार सभा के प्रांगण में अरुणादित्य ट्रस्ट द्वारा बाल युवा महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के सुअवसर पर किया गया I कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. महेश चंद्र प्रसाद (प्रधान, आर्य समाज- घिरनी पोखर), एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त सचिव हंस कुमार ने संयुक्त रूप से किया I इस अवसर पर स्वामी जी के ऊपर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराया गया I एकाग्रता को बढ़ाने वाले खेल में गुलेल, रस्सी कूद एवं लक्ष्य-भेद खेल का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का संचालन मुजफ्फरपुर जिला योग संघ के सचिव कुमार आदित्य एवं विद्यालय की शिक्षिका नीतू कुमारी, निकिता कुमारी एवं छोटू कुमार ने किया I पुरस्कार वितरण डॉ. महेश प्रसाद (प्रधान, आर्य समाज- घिरनी पोखर), ट्रस्ट के संयुक्त सचिव हंस कुमार, आर्य कुमार सभा के प्रधान अमित कुमार, मंत्री डॉ. शंभू कुमार, आर्य समाज- आमगोला के मंत्री डॉ. अजीत कुमार गौड़, आर्य समाजी दिनेश कुमार, हवन कर्ता आचार्य अरुण कुमार ने किया I धन्यवाद ज्ञापन आर्य कुमार विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने किया और बच्चों को स्वामी जी के जीवन मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी I
विजेता प्रतिभागियों की सूची:
भाषण प्रतियोगिता में-
प्रथम- राज कुमार
द्वितीय- विकास कुमार
तृतीय- अभय कुमार

गुलेल में -
प्रथम- अमन कुमार अनुराग
द्वितीय- अंकित कुमार
तृतीय- अविनाश कुमार

चित्रकला में-
प्रथम- शिप्रा कुमारी
द्वितीय- गौरी कुमारी
तृतीय- अक्षय प्रताप राजन, एवं
साक्षी कुमारी

लक्ष्य भेद (सीनियर)-
प्रथम- अमन कुमार अनुराग
द्वितीय- प्रियंका कुमारी
तृतीय- साक्षी कुमारी

लक्ष्य भेद (जूनियर)-
प्रथम- अंकित कुमार
द्वितीय- अविनाश कुमार
तृतीय- यूगेश कुमार

पोटली फेंक-
प्रथम- अनिकेत कुमार
द्वितीय- सागर कुमार
तृतीय- युवराज

रस्सी कूद-
प्रथम- खुशबु कुमारी
द्वितीय- संजना कुमारी
तृतीय- सुरभी कुमारी

मौके पर मोहल्ले के गणमान्य लोग, अभिभावकगण एवं दर्शक उपस्थित रहे I



बज्जिका दिवस-सह-महाकवि अवधेश्वर अरुण सम्मान समारोह के आयोजन 14 अक्टूबर 2024 के कएल गेल I मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अभय ...
16/10/2024

बज्जिका दिवस-सह-महाकवि अवधेश्वर अरुण सम्मान समारोह के आयोजन 14 अक्टूबर 2024 के कएल गेल I मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अभय कुमार सिंह (प्राचार्य, ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर), अध्यक्ष डॉ. रामप्रवेश सिंह (अवकाश प्राप्त हिन्दी विभागाध्यक्ष, B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur) एवं विद्वान साहित्यकार डॉ. संजय पंकज विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहलन I ई अवसर पर बज्जिका साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देवे वाला पांच गो कवि - साहित्यकार एवं गीतकार के सम्मानित कएल गेल I

Address

Muzaffarpur
842002

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Saturday 11am - 6pm
Sunday 9am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arunaditya Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Arunaditya Trust:

Share