संकल्पित खतौली

संकल्पित खतौली (हमारा सपना शिक्षित,स्वस्थ,स्वच्छ,हो क्षेत्र अपना)
क्षेत्र का विकास - देश का विकास

मुजफ़्फ़र नगर के एक गावँ में एक साधारण परिवार में पले बढ़े कपिल नागर जी ने BCA की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।कपिल नागर जी देश के नौजवानों के लिए एक मिशाल हैं जिन्होंने अपनी ख़ाकी की वर्दी के साथ-साथ समाज सेवा को ही अपना धर्म बना लिया है।कपिल जी का मानना है कि अगर हर एक समाजसेवक या नेता अपने क्षेत्र का विकास शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि को लेकर ईमानदारी पूर्वक

करे तो देश का विकास अपने आप हो जाएगा।इसी सोंच को साकार करते हुए कपिल नागर जी अपनी मुहिम संकल्पित खतौली के माध्यम अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।


(हमारा सपना शिक्षित,स्वस्थ,स्वच्छ,हो क्षेत्र अपना)

(संकल्पित खतौली मुहिम के अपने क्षेत्र के लिए सपने)
1. Education (शिक्षा)

जो भी विद्यार्थी किसी भी कारण से ना तो अपनी शिक्षा ले पा रहे हैं, ना ही कहीं कोचिंग ले पा रहे हैं, ना स्कूल जा पा रहें हैं, और ना ही किताबें ख़रीद पा रहे हैं, संकल्पित खतौली ऐसे सभी बच्चों के लिए २४ घंटे उपलब्ध है और आपका शिक्षा से सम्बंधित किसी भी क्षेत्र में कोई भी कन्फ़्यूज़न है तो आप हमसे सम्पर्क करें।समय-समय पर शिक्षा से सम्बंधित बच्चों की एक्सपर्ट द्वारा कैरियर काउन्सलिंग कराना, समय-समय पर प्रतियोगिताएँ कराना और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए संकल्पित खतौली मिशन क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए समर्पित है

2. Health (स्वास्थ्य)

संकल्पित खतौली मुहिम क्षेत्र की निम्नलिखित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए समर्पित है।

किसी भी तरीक़े की हॉस्पिटल से संबंधित सहायता
किसी भी तरह की जाँच में सहायता और छूट
ब्लड की ज़रूरत
दवाइयों में छूट
योग के प्रति लोगों को जागरूक करना और एक्सपर्ट द्वारा योग कराना
खेल के प्रति बच्चों को जागरूक करना
खेल से सम्बंधित समय समय पर प्रतियोगिताएँ कराना
समय-समय पर गावँ-गाँव जाकर हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन करना

3. Sanitation(स्वच्छता)

संकल्पित खतौली मुहिम अपने क्षेत्र की स्वच्छता को महत्व देते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर ज़ोर देता है :

घर के साथ-साथ लोगों को बाहर की सफ़ाई के बारे में जागरूक करना
बाज़ारों में दुकानदारो को सफ़ाई के प्रति जागरूक करना
सड़क पर सब्ज़ी फल आदि ठेले वालों को सफ़ाई के प्रति जागरूक करना
स्कूल, कॉलेज को सफ़ाई के प्रति जागरूक करना

4. Women Empowerment (महिला सशक्तिकरण)

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत संकल्पित खतौली समूह निम्नलिखित उद्देश्यों के प्रति समर्पित है।

घरेलूँ महिलाओं को रोज़गार के अवसर मुहैया कराना
महिलाओं के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना
सामुदायिक पहल और समर्थन के माध्यम से समानता को बढ़ावा देना
महिलाओं में आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास का निर्माण करना

5. Senior Citizens (वरिष्ठ नागरिक)

संकल्पित खतौली मुहिम के माध्यम से सभी बुजुर्गों को ज़रूरी सुबिधाएँ मुहैया कराना और समय-समय पर वृद्धाश्रम में जाकर ख़ुशियाँ बाँटना ।

Address

Railway Road Khatauli
Muzaffarnagar

Telephone

+918750207000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संकल्पित खतौली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to संकल्पित खतौली:

Share