27/01/2026
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, जिला मुंगेर के जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस 2026 बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर राष्ट्रध्वज और भारत स्काउट गाइड ध्वज को माननीय जिला शिक्षा पदाधिकारी सह अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड, मुंगेर के द्वारा फहराया गया एवं राष्ट्रीय स्तरीय कैंप लखनऊ जंबूरी और छत्तीसगढ़ जंबूरी में भाग लेने वाले स्काउट गाइड को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव कुंदन कुमार, जिला संगठन आयुक्त मोहम्मद अकिलुर रजा ,श्रवण कुमार ठाकुर अन्य प्रशिक्षक सहित काउंसिल के सदस्य और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। झंडे को सलामी देने के लिए स्काउट गाइड के एक - एक टुकड़ी के साथ सैकड़ो की संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट मो. अकीलुर रजा के द्वारा किया गया।
पोलो फील्ड मुंगेर में गणतंत्र दिवस परेड में स्काउट गाइड प्लाटून का नेतृत्व मुस्कान कुमारी ने किया और स्काउट गाइड कार्यालय में झंडोत्तोलन की सारी कारवाही फील्ड कमांडर के रूप में बेसिक स्काउट मास्टर आकाश कुमार ने किया।
गणतंत्र दिवस 2026 कार्यक्रम पंकज कुमार,आकाश कुमार,यश राज और मुस्कान कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ।
भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय मुंगेर