13/04/2026
आज संगीत का एक शाश्वत सुर
हमेशा- हमेशा के लिए मौन हो गया
अद्भुत गायकी की मलिका आशा भोसले जी
जिनका सफर थोड़ी देर से शुरू हुआ ,
थोडा मुश्किल भरा था
पर क्या मंजिल पायी उन्होंने
क्या मकाम
की कुदरत भी रश्क कर उठे
आशा जी ने वो सब कुछ पाया ज़रूर
जो उन्हें चाहिये था पर उनकी ये यात्रा बहुत दुरूह रही ,बहुत कठिन...
आशा जी ने बहुत छोटी सी उम्र में
अपने से पन्द्रह साल बड़े व्यक्ति
गणपतराय भोसले से शादी, कर ली थी ,
जो लता मंगेशकर के निजी सचिव थे
बस इसी गलती ने उनके लिए मुसीबत के द्ववार खोल दिए थे
उस वक़्त की गायिकाओ द्वारा छोड़े हुए या वैम्प पर फिल्माए हुए या c grade फिल्मो के गीत आशा जी के हिस्से में आते थे फिर उन्हें विमल्रॉय और राजकपूर जैसे निर्देशकों की फिल्म में गाने का मौका मिला पर सबसे ज्यादा उनकी प्रतिभा को निखारा ओ पी नय्यर और आर दी बर्मन ने
आशा जी को बड़ी सफलता मिली फिल्म ‘नया दौर से ‘’मांग के साथ तुम्हारा” ‘उड़े जब जब जुल्फें तेरी”और “साथी हाथ बढ़ाना “ये सारे के सारे गीत आशा की आवाज़ में ,ये पहली फिल्म थी जिसमे उन्होंने मुख्या अभिनेत्री के लिए अपनी आवाज़ दी थी और फिल्म के सारे गीत गाये थे.
आशा की आवाज़ और ओ पी नयार के अंदाज़
फिर तो
नए नए गीत, नए नए अंदाज़
या यूँ कहें तो बस हो ही चूका था आशा भोसले के शीर्ष पर पहुचने का आगाज़ .
ओपी और आशा की जोड़ी ने बहुत अच्छे अच्छे गीत फिल्म संगीत प्रेमियों को दिए...इशारों इशारों में दिल लेने वाले,आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलूँ ,मैं प्यार का राही हूँ ,दीवाना हुआ बादल ,जाईये आप कहाँ जायेंगे वगेरह
तो आर डी बरमन के संगीत में आशा भोसले ने अपनी गायकी को नयी चुनौतियां दीं जब आशा को १९६६ पहली बार पंचम के लिय गीत गाना था तो उन्हें लगा था की वो इस तरह के वेस्टर्न म्यूजिक के गाने नहीं गा पाएंगी पर फिल्म तीसरी मजिल के गाने ट्रेंड सेटर बन गए और आशा के लिए एक नया खुला आकाश सामने आ गया दोनों की जोड़ी ने बहुत लाजवाब और यादगार संगीत के तोहफे दिए संगीत प्रेमियों को पंचम और आशा की जोड़ी ने अविस्मरनीय काम किया है
और अब तक आशा भोसले एक नयी आशा बन चुकी थीं आत्मविश्वास से भरी हुई
विविधता से भरे फ़िल्मी गायन की कमान संभाले इतराती,बलखाती,
भावों को सहलाती ,और अपनी अभिव्यक्ति से दूसरों के होश उडाती
जिंदगी के हर रंग को अपने होठों पर सजाये
अद्भुत प्रतिभा के पंख लगाए हुए
हम सब की प्यारी
आशा भोसले
वह गई नहीं
ऐसे लोग जाते नहीं
हमारी नजरों से बच कर
लोगों के दिल में बस जाते है
सुरीले गीतों की रवानी बनकर
एक अमर कहानी बनकर
उन्हें शत शत नमन
🙏🙏