30/06/2026
CAWT – HAQ DARSHAK : CINTAA सदस्यों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु सरकारी योजनाएँ का लाभ पहले दिन बहुत CINTAA मेंबर ने लिया। जो 3 जुलाई तक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक CINTAA - CAWT ऑफ़िस में कार्यरत रहेगा जिसका सभी CINTAA मेंबर्स लाभ उठाएं।
हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि CAWT और Yuva Unstoppable के बीच किया गया सहयोग अत्यंत सफल रहा है तथा इससे अनेक CINTAA सदस्यों को लाभ प्राप्त हुआ है।
इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, अब CAWT लेकर आया है Haq Darshak ( Sony TV के सहयोग से) ताकि CINTAA सदस्यों एवं उनके आश्रितों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा आवश्यक दस्तावेज़ बनवाने में सहायता प्रदान की जा सके, जैसे कि :-
• प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
• प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
• अटल पेंशन योजना (APY)
• आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)
• महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY)
• प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
• आभा कार्ड (ABHA Card)
• प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
• आय प्रमाण पत्र
• पेंशन योजना
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
• संजय गांधी निराधार योजना
• ई-श्रम कार्ड
• मतदाता सूची व्यक्तिगत जानकारी संशोधन प्रपत्र (फॉर्म-8)
• प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM)
• पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
• किसान विकास पत्र
• राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)
• जाति प्रमाण पत्र
• अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
• ई-केवाईसी राशन कार्ड
• पैन कार्ड
• उद्यम पंजीकरण
• FSSAI पंजीकरण
• बीओसीडब्ल्यू श्रमिक कार्ड (BOCW Labour Card)
• आधार/UID अद्यतन (UID Updating)
• मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card)
• वरिष्ठ नागरिक कार्ड (Senior Citizens Card)
यह विशेष शिविर CINTAA–CAWT टॉवर, 5वीं मंजिल पर दिनांक 30 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया है। शिविर का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
सभी CINTAA सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज़ (KYC) तथा उनकी एक-एक ज़ेरॉक्स अवश्य साथ लेकर आएँ, ताकि उनके आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
इसके अतिरिक्त, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी दो सेवाओं का लाभ निःशुल्क प्राप्त करने का अधिकार होगा।
अधिक जानकारी के लिए कृपया CAWT की वेबसाइट देखें:
www.cawtmumbai.org
सहायता एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
• अनिल गायकवाड़ – +919920930635
• विनोद कावले – +919653487371
• तुषार धुरी – +919459639103