श्री पीपाजी मंदिर चेंबूर Shree Pipa Kshatriya Darji Samaj Trust, Chembur

  • Home
  • India
  • Mumbai
  • श्री पीपाजी मंदिर चेंबूर Shree Pipa Kshatriya Darji Samaj Trust, Chembur

श्री पीपाजी मंदिर चेंबूर Shree Pipa Kshatriya Darji Samaj Trust, Chembur श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ट्रस्ट, शिव शक्ति नगर, मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास,चेंबूर 74

आप सभी समाज बंधुओं को श्री जय चारभुजा री ; जय पीपा जी री सा; जय सीता मैया की।

हमारे वरिष्ठजनों ने अपनी मेहनत, लगन और सामाजिक सेवा से समाज को आज इस स्तिथि में ला दिया है कि हम आज अन्य समाजों में सर्वाधिक आदर की दृष्टि से देखे जाते हैं। यह हमारे प्रयासों का फल है। हमारा मूल उद्देश्य ही जन समाज सेवा है। सेवा भाव ही किसी समाज का प्राण तत्व होता है। ये समाज है, अगर आपने सच्चे मन से जन सेवा कि है तो न

िश्चत ही जन सामान्य उसे सराहेगा।
संगठन को मजबूती देने के लिए समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम करना अति आवश्यक है। समाज की एकता के लिए आगे आओ।

श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ट्रस्ट , चेंबूर ( मुंबई-महाराष्ट्र)
स्थापना : 1978 (रजिस्टर्ड)

आप सभी को श्री हनुमान जी जयंती तथा संत शिरोमणि पीपाजी महाराज जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌼बजरंगबली की कृपा, साहस और शक...
02/04/2026

आप सभी को श्री हनुमान जी जयंती तथा संत शिरोमणि पीपाजी महाराज जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌼

बजरंगबली की कृपा, साहस और शक्ति आपके जीवन में सदैव बनी रहे।
संत पीपाजी महाराज के आदर्श और भक्ति मार्ग से हमें सदैव सत्य, सेवा और सदाचार की प्रेरणा मिलती रहे।



श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ट्रस्ट, चेंबूर महिला मंडल द्वारा फागन महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष कार्यक्रम...
08/03/2026

श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ट्रस्ट, चेंबूर महिला मंडल द्वारा फागन महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर नृत्य, घूमर और फागन के रंगों के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय नगरसेविका मीनाक्षी पाटणकर जी रहीं। उन्होंने महिलाओं के उत्साह और एकजुटता की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण और समाज की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सभी बहनों ने मिलकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया और महिला शक्ति, एकता तथा परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया। पूरे माहौल में खुशी, भाईचारा और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला।

सभी बहनों के सहयोग और उत्साह से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना।





🕉️ जय पीपाजी री सा 🕉️वर्ष 2026 कैलेंडर विमोचन समारोह30.12.25, तिथि: एकादशी (ग्यारस)आप सभी समाज बंधुओं के स्नेह, सहयोग एव...
30/12/2025

🕉️ जय पीपाजी री सा 🕉️

वर्ष 2026 कैलेंडर विमोचन समारोह
30.12.25, तिथि: एकादशी (ग्यारस)

आप सभी समाज बंधुओं के स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद से श्री पीपा क्षत्रिय (दर्जी) समाज ट्रस्ट, मुंबई–चेंबूर द्वारा वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन आज *श्री हरे कृष्ण मंदिर (ISKCON)*, खारघर, नवी मुंबई में मंदिर के श्रेष्ठ पूजारी जी की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

आज एकादशी (ग्यारस) पावन अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मंच पर उपस्थित रहे—
श्री मदनजी पवार (अध्यक्ष), श्री देवराजजी दहिया (कोषाध्यक्ष),श्री मुलचंदजी डाबी (सचिव),श्री राकेशजी मकवाना (ट्रस्टी),श्री सुरेशजी चौहान (सदस्य),श्री प्रकाशजी पवार (सदस्य),श्री रमेशजी राखेचा (सदस्य) सहित अन्य समाज बंधु।

कार्यक्रम की शोभा विशेष अतिथि श्री सोहनलालजी परमार एवं श्री सुरेशजी राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ी, जिनके कर-कमलों एवं आशीर्वचनों से समारोह अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

इस सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाज बंधुओं, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति चेंबूर ट्रस्ट हृदय से आभार व्यक्त करता है तथा सभी का हार्दिक अभिनंदन करता है। 🙏

समस्त श्री पीपा क्षत्रिय (दर्जी) समाज ट्रस्ट,
मुंबई (रजि.) 🙏


**aji



संत श्री पीपाजी महाराज समाधि स्थल,  गढ़ गागरोन  दर्शन...🙏🙏
28/12/2025

संत श्री पीपाजी महाराज समाधि स्थल, गढ़ गागरोन दर्शन...🙏🙏

27/12/2025

🙏🙏

22/10/2025

श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ट्रस्ट, मुंबई की ओर से
आप सभी समाजबंधुओं को दीपावली एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ट्रस्ट (मुंबई-चेंबूर) की ओर से आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं🙏🚩जय प...
10/07/2025

श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ट्रस्ट (मुंबई-चेंबूर) की ओर से आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं🙏🚩

जय पीपा जी की 🙏🚩
जय सीता मैया की🙏🚩






"आप सभी को आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान श्री विट्ठलजी की कृपा से आपके जीवन में भक्ति, शांति और समृद्धि का व...
06/07/2025

"आप सभी को आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री विट्ठलजी की कृपा से आपके जीवन में भक्ति, शांति और समृद्धि का वास हो।

'पुंडलिक वरदा हरि विट्ठल' के जयघोष से आपका मन सदा आनंदित रहे।
जय हरि विट्ठल!"




*मुंबई-चेंबूर में धूमधाम से श्री पीपाजी महाराज जी की जयंती और हनुमान जयंती मनाई गई*12.04.2025आज का यह पावन दिन तीन विशेष...
12/04/2025

*मुंबई-चेंबूर में धूमधाम से श्री पीपाजी महाराज जी की जयंती और हनुमान जयंती मनाई गई*

12.04.2025
आज का यह पावन दिन तीन विशेष अवसरों का संगम है —
भक्तराज श्री पीपाजी महाराज जी की जयंती, श्री हनुमान जयंती और मुंबई चेंबूर में नव-निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा।

समारोह में भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया।
सुबह से ही भजन, कीर्तन और मंत्रोच्चारण की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्तों ने झांकियों के माध्यम से श्री पीपाजी और हनुमान जी के जीवन प्रसंगों का चित्रण किया।
मंदिर प्रतिष्ठा में हवन,वेदों के मंत्रों के साथ प्रसंग चित्रण की स्थापना की गई और विशेष पूजन-अनुष्ठान संपन्न हुए।
भक्तों ने दीप जलाए, फूलों से सजावट की, और प्रसाद वितरण किया गया।
बाल-लीलाओं, नाट्य प्रस्तुतियों और सत्संग का भी आयोजन हुआ, जिससे पधारे हुए सभी सदस्यगण सहपरिवार, इतर सभी को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।
पूरा वातावरण आस्था, भक्ति और आनंद से सराबोर रहा।
मंदिर प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर हम सभी मिलकर दिव्यता और श्रद्धा के इस केंद्र की स्थापना का स्वागत करते हैं।
यह त्रिविध पर्व हमारे जीवन में भक्तिभाव, साहस और शांति का संचार करे — यही हमारी मंगलकामना है।

समस्त # श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ट्रस्ट, (मुंबई-चेंबूर)🙏🚩

06/04/2025

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस रामनवमी के पावन पर्व की आपको आपके परिवार को ह्र्दयतल से, अंतर्मन से अनंत शुभकामनाएं।
भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हम सभी को धर्म, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।
॥ जय श्री राम ॥




Address

Shri P**aji Mandir, , Anik Gaon, Shiv Shakti Nagar, Near Mysore Colony Monorail Station
Mumbai
400074

Telephone

+918652790010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री पीपाजी मंदिर चेंबूर Shree Pipa Kshatriya Darji Samaj Trust, Chembur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्री पीपाजी मंदिर चेंबूर Shree Pipa Kshatriya Darji Samaj Trust, Chembur:

Share