Maidh Kshatriya Sonar Charitable Trust Mumbai

Maidh Kshatriya Sonar Charitable Trust Mumbai Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Maidh Kshatriya Sonar Charitable Trust Mumbai, Community Organization, Mumbai.

समाज बंधु सपरिवार आपस में मिलें, एक दूसरे के सुख-दुःख में सम्मिलित हों और आपस में सहयोगी बनें भावना ऐसी से ओत प्रोत होकर भायंदर के कुछ महानुभावों ने दीपावली व होली के समय स्नेह मिलन के आयोजन करने की सोची और करीब १२ वर्षों पूर्व २ मार्च १९९९ को पहला स्नेह-मिलन भायंदर में श्री लक्ष्मीनारायण झींगा के निवास स्थान पर संपन्न हुआ |

धीरे-धीरे स्वजातीय परिवारों की संख्या बढ़ती गयी व निर्णय लिया गया कि क्य

ों ना अब आगे से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन एक संघ के माध्यम से किया जाये | इसके परिणाम स्वरूप मैढ़ क्षत्रिय सोनी संघ, मुंबई की आधारशिला रखी गयी और सन २००४ में इसका विधिवत पंजीकरण कराया गया जिसकी पं. सं. है १२२२/०४/थाने
जैसे-जैसे समय बीतता गया भायंदर से शुरु हुआ यह सफर बृहंमुंबई स्तर (मुंबई, थाना, नवी मुंबई, कल्याण, रायगढ़) पर पहुंच गया |

धीरे-धीरे समाज बंधु आपस में ज़ुडते गये, समाज बढ़ता गया और बढ़ता ही जा रहा है | आज तक की यात्रा में संघ द्वारा २ बार (०८-०४-२००७ एवं १५-११-२००९) पदाधिकारियों के चुनाव कराये गये और मुंबई में रहेने वाले मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार परिवारों की पूर्ण जानकारी प्राप्त करवाने हेतु ३ बार स्वर्णिम-पता पुस्तिका (२१-११-२००४, १२-११-२००६, १५-११-२००९) के संस्करण निकाले गये | यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ये सारे संस्करण शादी-विवाह व अन्य कार्यों में बहुत ही उपयोगी सिद्ध हुए | समाज के अधि संख्य लोगों की इच्छा अनुसार चौथे संस्करण की तैयारियां चालू हैं | प्रति वर्ष होली व दीपावली स्नेह-संम्मेलन के अलावा संघ द्वारा समय-समय पर विवाह योग्य युवक-युवती परिचय संम्मेलन, गणपति विसर्जन पर भक्तों के लिये मुफ्त पानी की व्यवस्था, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति, जरुरतमंदों को चिकित्सा सहायता और SMS सेवाभाव के कार्य भी निरंतर चालू हैं |

अब समय के साथ कदम मिलाते हुये बृहनमुंबई में रहेनेवाले मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की (webite : www.sonarsamajmumbai) आप सभी के समक्ष प्रस्तुत है |

Address

Mumbai
401107

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maidh Kshatriya Sonar Charitable Trust Mumbai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Maidh Kshatriya Sonar Charitable Trust Mumbai:

Share