23/08/2026
वन्दे मातरम् के १५० गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद, जुहू-अंधेरी शाखा और संस्कृति कला डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित “भारत गौरव गाथा” कार्यक्रम का आयोजन २२ अगस्त २०२६ को जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में किया गया।
भारत गौरव गाथा की समस्त टीम ने वीर रस के सुप्रसिद्ध कवि विनीत चौहान जी के नेतृत्व में वीर रस से ओत-प्रोत, राष्ट्रभक्ति एवं प्रेरणा से भरपूर अद्भुत एवं सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विनीत जी ने भारत गौरव गाथा के माध्यम से भारतीय वीरता, शौर्य, त्याग एवं संस्कृति की गौरवशाली गाथा को जन-जन तक पहुँचाने का जो प्रयास किया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय एवं अभिनंदनीय है।
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों समेत ३५० से अधिक लोगों ने सहभागिता की जिसमे १५० से अधिक विद्यार्थी शामिल थे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से हुई जिसे पद्मभूषण गिरिजा देवी जी की शिष्या श्रीमती आरती अस्थाना ने प्रस्तुत किया। आरती जी ने श्रीमती अमोदिनी त्रिपाठी जी के साथ सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गीत गाया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों में समाजसेविका श्रीमती मंजू लोढ़ा जी, प्रसिद्ध तबला वादिका श्रीमती अनुराधा पाल जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री जगदीश करनानी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुम्बई महानगर के माननीय संघचालक श्री सुरेश भगेरिया जी, आदरणीय श्री विमल केडिया जी, श्री मनोज देसाई जी, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सम्पर्क संयोजक श्री सम्पत खुर्दीया जी, विकास रत्न और जुहू-अँधेरी शाखा के संरक्षक श्री कैलाश गुप्ता जी, मुम्बई-कोंकण प्रान्त के अध्यक्ष श्री अविनाश धर्माधिकारी जी, प्रान्त के संगठन सचिव श्री अभिनव खुर्दिया जी, प्रांतीय सेवा टोली के श्री पारस डगली जी, मृदुलिका बेक हाउस की फाउंडर श्रीमती मृदुलिका गुप्ता जी, संस्कृति कला डेवलपमेंट फाउंडेशन से श्री प्रमोद अग्रवाल जी, श्री अमित अग्रवाल जी, श्री तनय अग्रवाल जी और भारत विकास परिषद जुहू-अंधेरी शाखा के अध्यक्ष श्री ललित त्रिपाठी जी, सचिव श्री अखिलेश सिंह जी, सेवा संयोजक के बी गुप्ता जी, संस्कार संयोजक श्री विनयेंद्र सिंह जी, सम्पर्क संयोजक श्री अनुपम शुक्ल जी, संगठन सचिव श्री राजकुमार सिंघल जी और पर्यावरण संयोजिका श्रीमती सोनाली कोचर थीं।
कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के सचिव श्री अखिलेश सिंह जी ने किया, स्वागत संस्कृति कला डेवलपमेंट फाउंडेशन के श्री प्रमोद अग्रवाल जी ने और धन्यवाद भारत विकास परिषद, जुहू- अंधेरी शाखा के संगठन सचिव श्री राजकुमार सिंघल जी ने किया।
Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.