Ekta Shakti Association, New Delhi.

Ekta Shakti Association, New Delhi. For More Details Contact:- 9022800143 / 7757974414

“गुजरात के मुख्यमंत्री, सम्माननीय भूपेन्द्र पटेल जी ने NHRACACB के कार्य समर्पण की सराहना की”गुजरात के मुख्यमंत्री माननी...
26/01/2024

“गुजरात के मुख्यमंत्री, सम्माननीय भूपेन्द्र पटेल जी ने NHRACACB के कार्य समर्पण की सराहना की”

गुजरात के मुख्यमंत्री माननीय भूपेन्द्र पटेल जी ने 9 और 10 दिसंबर, 2023 को महा जागरूकता अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित करने तथा अपने उद्देश्य के प्रति समर्पण के लिए 'राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो' की सराहना की और बधाई दी।

यह आयोजन विख्यात मानवतावादी नेता एवं ब्यूरो के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मोहित गुप्ता जी के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित किया गया था। भूपेन्द्र पटेल जी ने विशेष रूप से 'अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस' और 'विश्व मानवाधिकार दिवस' पर संवैधानिक अधिकारों को बनाए रखने में ब्यूरो की प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों को मान्यता दी।

मुख्यमंत्री जी ने उल्लेख किया कि ब्यूरो आम जनता को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों, इन अधिकारों के उल्लंघन से बचाने वाले कानूनों, अन्य सामाजिक मुद्दों पर, ब्यूरो इन मुद्दों पर अंकुश लगाने के लिए कैसे काम करता है, और कैसे ब्यूरो विभिन्न मामलों में जरूरतमंदों की मदद कर सकता है, इन सब के बारे में जानकारी दे कर जागरूक नागरिक बनाता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता फैलाने का यह एक प्रभावी और सराहनीय तरीका है।

'यदि नागरिक सशक्त होगा तो देश आगे बढेगा' यह प्रोत्साहन के शब्द माननीय भूपेन्द्र पटेल जी ने अपने पत्र में अपनी शुभकामनाओं के साथ भेजे हैं।
वह मानते हैं की 'राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो' में अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर और अधिकारों को बढ़ावा देकर, सामाजिक परिवर्तन लाने और न्याय स्थापित करने की महान शक्ति है। और उन्हें आशा है की ब्यूरो इस शक्ति का इस्तेमाल जरूर करता रहेगा।

यह मान्यता हमारे सामूहिक समर्पण और हम जो प्रभाव डाल रहे हैं उसका प्रमाण है। आइए, सफलता की इस लहर पर सवार हो कर सकारात्मक बदलाव की ओर बहते हैं।

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ekta Shakti Association, New Delhi. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share