08/12/2024
जूनून अवार्ड्स इस बार एक खास थीम के साथ वापस लौट आया है - "जलवायु परिवर्तन की दिशा में स्थायी समाधानों के लिए किये गए प्रयासों को समर्पित है।" यह उन संगठनों को पहचानने और सम्मानित करने का मौका है जो नए तरीकों और समुदाय-आधारित विकास के जरिए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर काम कर रहे हैं। अगर आप ऐसा कोई काम कर रहे हैं, तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें! जूनून अवार्ड्स उन संगठनों को सम्मानित करना चाहता है जो शहरी और ग्रामीण भारत में जलवायु परिवर्तन से प्रभावित समुदायों का समर्थन करते हैं। अगर आप बदलती समस्याओं का हल निकालने के लिए काम कर रहे हैं और लोगों के साथ मिलकर उनकी चुनौतियों को दूर करने में सहायता कर रहे हैं, तो हमें आपकी तलाश है।
आवेदन 20 नवम्बर 2024 से शुरू हो चुके हैं। इसकी अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 है।
अधिक जानकारी के लिए www.goonj.org/junoon-awards/ पर विजिट करें।