24/08/2022
२१ अगस्त २०२२ को महाराष्ट्र राजभवन, मुंबई यहाँपर राष्ट्रीय पत्रकारिता कल्याण न्यास (RPKN) द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले मान्यवरों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर गौरवान्वित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख, श्री रामलाल जी कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। महाराष्ट्र राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सुचारु रूप से संचालन हुआ।
अग्रदूत मीडिया ग्रुप के श्री कनक सिंह डेका जी नें पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने जीवन की आहुति योगदान स्वरुप दे दी, इस दधीचीसम योगदान का सम्मान करने के लिए उन्हें बापूराव लेले जीवनगौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। WION न्यूज चैनल की कार्यकारी सम्पादिका श्रीमती पल्की शर्मा उपाध्याय जी को गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता के लिए दादासाहेब आपटे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जय महाराष्ट्र के प्रमुख सम्पादक श्री प्रसाद काथे जी को पत्रकारिता में विशेष उपलब्धि के लिए श्रीकांत जी जोशी पुरस्कार से नवाजा गया।
जीवनगौरव पुरस्कार में सन्मानचिन्ह एवं २,५०,०० रुपये की धनराशि, गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता और पत्रकारिता - विशेष उपलब्धि इन पुरस्कारों का स्वरुप सन्मानचिन्ह एवं १,५०,०० रूपए यह पुरस्कार का स्वरुप है।
Ram Lal Bhagat Singh Koshyari WION Prasad Kathe Palki S Upadhyay Jai Maharashtra News