30/10/2024
शुभ रूप चौदस और छोटी दीपावली
भगवान श्री कृष्ण ने सत्यभामा की मदद से देवताओं और ऋषियों को परेशान करने वाले नरकासुर नाम के रक्षास का वध कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को किया था। इसी खुशी में इस दिन को रूप चौदस, नरक चतुर्दशी या छोटी दिपावाली के रूप में मनाया जाता है।
चूंकि इस दिन राक्षस के वध के बाद लोगों को एक भय-मुक्त नया जीवन मिला तो नई पहचान पाकर खुद को संवारने की परंपरा शुरू हुई और रूप निखारने के लिए मालिश और उबटन करने की सिलसिला शुरू हुआ।
यमराज को प्रसन्न करने के लिए घरों के बाहर दीपक जलाने का रिवाज है।