24/08/2026
#कोई_संस्था_बनाने_का_मकसद_क्या_होता_है
किसी भी जिले या क्षेत्र की अपनी एक संस्था बनाना कोई गलत बात नहीं है।
#सुलतानपुर_वासियों व ्षेत्र के लोगों ने #ख़िदमत_ए_अवध_फाऊंडेशन के नाम से जो संस्था बनाई हैं, उसका बुनियादी मकसद अपने सुलतानपुर व अवध क्षेत्र के लोगों को इकट्ठा करना, उनकी समस्या को समझना और उसका हल निकालना व उनके लिए मिल-जुल कर काम करना है।
किसी भी संस्था का मकसद लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर जमा करके एकता-भाईचारा और समाज की भलाई के लिए काम करना है।
#संस्था_अपने_लोगों_के_लिए_क्या_काम_कर_सकती_है
1.शिक्षा के क्षेत्र मे काम
बच्चों और नौजवानों को शिक्षा के लिए जागरूक करना, गरीब बच्चों की फीस और किताबों में मदद करना, स्कॉलरशिप का व्यवस्था करना और बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए हौसला देना संस्था के जिम्मेदार लोगों की अहम जिम्मेदारी हो सकती है।
2.गरीब व जरूरतमंद की मदद
अगर कोई गरीब परिवार है, किसी के घर बीमारी है, कोई बेरोजगार है या किसी जरूरतमंद को आर्थिक मदद की जरूरत है, तो संस्था उसके लिए आगे आ सकती है।
मकसद यह होना चाहिए कि कोई भी जरूरतमंद शख्स खुद को अकेला महसूस न करे।
3. रोजगार और कारोबार में मदद
नौजवानों को रोजगार के मौके बताना, हुनर सीखने के लिए प्रेरित करना व ट्रेनिंग दिलाना, कारोबार शुरू करने वालों की रहनुमाई करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना भी संस्था का अहम काम हो सकता है।
4. एकता और भाईचारा
लोगों में अगर किसी बात को लेकर गलतफहमी या आपसी मतभेद हो जाए तो संस्था के जिम्मेदारान का काम उसे बढ़ाना नहीं, बल्कि दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत और मशवरे के जरिए से सुलझाना चाहिए।
संस्था को लोगों को जोड़ने का काम करना चाहिए, तोड़ने का नहीं।
5. समाजिक मसलों का हल
अगर शिक्षा, रोजगार, कारोबार, गरीबी या दूसरी समाजी परेशानियां हैं तो जिम्मेदारान उसका जायजा लेकर शत-प्रतिशत हल करें।
सिर्फ जलसे, मीटिंग और बयानबाजी करना संस्था का मकसद नहीं होना चाहिए, बल्कि जमीनी सतह पर काम करना उसकी असल पहचान होनी चाहिए।
6. नौजवानों की रहनुमाई
किसी भी काम को अंजाम देने मे नौजवानों का बहुत अहम किरदार होता है। नौजवानों को सिर्फ सियासत या नारेबाजी तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें शिक्षा, रोजगार, कारोबार, हुनर, खेल और समाज-सेवा की तरफ लाना चाहिए।
7.लोगों की जरूरतों का सही जायजा
एक अच्छी संस्था के जिम्मेदारान को यह मालूम होना चाहिए कि उनके जिले या क्षेत्र मे कितने बच्चे तालीम हासिल कर रहे हैं, कितने बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, कितने नौजवान बेरोजगार हैं और कितने परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर हैं।
जब मसले की सही जानकारी होगी, तभी उसके हल के लिए सही योजना बनाई जा सकती है।
8.संस्था को क्या नहीं करना चाहिए?
धार्मिक व राजनीतिक नफरत पैदा करने, गरीब-अमीर में फर्क करने या चंद लोगों की निजी जागीर बनने से बचना चाहिए।
बल्कि उसका मकसद होना चाहिए:
“समाज की भलाई, तरक्की, लेकिन पूरे समाज और पूरी इंसानियत के सम्मान के साथ।”
#आखिर_में_सबसे_अहम_बात
सवाल यह नहीं होना चाहिए कि “अलग से संस्था क्यों बनाई गई”
असल सवाल यह होना चाहिए कि “संस्था किस मकसद से बनाई गई और समाज की भलाई के लिए कर क्या रही है?”
अगर संस्था का मकसद गरीबों की मदद, बच्चों की शिक्षा, नौजवानों को रोजगार, आपस मे एकताऔर समाज की भलाई व तरक्की है, तो ऐसी संस्था जिले व क्षेत्रीय लोगों के लिए एक बेहतरीन और फायदेमंद प्लेटफॉर्म साबित हो सकती है।
जब हर गांव, जिला व क्षेत्र अपनी-अपनी संस्था के जरिए अपने लोगों की भलाई और तरक्की के लिए काम करेगा, तो इसका फायदा सिर्फ कुछ लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को पहुंचेगा।
#अब्दुल_कादिर_खांन
सुरहुरपुर, दोस्तपुर, सुलतानपुर