15/03/2023
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
परमपिता परमात्मा की असीम अनुकम्पा से हमारे पेस्तम सागर स्थित शिव साई महार्षी वाल्मिकी मंदिर के प्रांगण मे जय भवानी सेवा संघ संचलित पेस्तम सागर रामनवमी उत्सव मंडल के सानिध्य मे "श्री रामनवमी समारोह" का आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित है। कृपया सह-परिवार पधार कर हमें अनुग्रहित करें।
पेस्तम सागर रामनवमी उत्सव मंडल की ओर से, हम आपको इस रामनवमी उत्सव के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि आप आगे आएं और अपने ओर से दान के रूप में जितना हो सके इस उत्सव को और भव्य बनाने के लिए दान करें ताकि हम इस रामनवमी समारोह ३० मार्च २०२३ को उचित तरीके से आयोजित कर सकें।
इस सप्ताह से, हमारे कार्यकर्ता और स्वयंसेवक दान लेने के लिए घर-घर जाकर आपसे इस उम्मीद में मिलेंगे कि उन्हें आपसे हर संभव मदद मिलेगी। समय की कमी के कारण हम सभी तक नहीं पहुंच पाते हैं। आप हमारे नीचे दिए गए फोन नंबर पर कॉल कर मंडल के कार्यकर्ताओं को अपनी इच्छानुसार कोई भी राशि दान कर सकते हैं
अधिक जानकारी के लिए हमारे पूछताछ नंबर 8108818091 / 90046 82679 पर कॉल करें।
धन्यवाद,
अभिनय, श्री पेस्तम सागर रामनवमी उत्सव मंडल.
स्थान :- रोड नं 5, सीकेपी बैंक के पास, श्री शिव साई महार्षी वाल्मिकी मंदिर, चेंबूर, मुंबई 400089.