Patrakar Vikas Sangh

Patrakar Vikas Sangh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Patrakar Vikas Sangh, Non-Governmental Organization (NGO), malad, Mumbai.

08/11/2025

पत्रकार विकास संघ के 17 वां वार्षिक सम्मेलन होने जा रहा, 17 साल में PVS में हुए कार्यक्रमों की छोटी सी झलक....

‘पीवीएस एक्सीलेंस अवॉर्ड – 2025’ हेतु नामांकन आमंत्रितप्रिय साथियों,पत्रकार विकास संघ द्वारा आयोजित ‘पीवीएस एक्सीलेंस अव...
08/11/2025

‘पीवीएस एक्सीलेंस अवॉर्ड – 2025’ हेतु नामांकन आमंत्रित

प्रिय साथियों,
पत्रकार विकास संघ द्वारा आयोजित ‘पीवीएस एक्सीलेंस अवॉर्ड – 2025’ के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह समारोह 27 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

सभी पत्रकार, फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर साथियों से निवेदन है कि संलग्न नामांकन-फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर निर्धारित समयावधि (दिनांक:-25/11/2025) तक प्रेषित करें। कृपया अपनी उल्लेखनीय रिपोर्टिंग, विशिष्ट कार्य अथवा विशेष उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण एवं प्रमाण संलग्न करना न भूलें।

मीडिया के साथियों की रचनात्मक पत्रकारिता, निष्ठा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करना 'पत्रकार विकास संघ' का दायित्व है।

त्वरा करें। समय सीमा का पालन करते हुए अपने नामांकन शीघ्र प्रेषित करें।

धन्यवाद। PVS TEAM

PVS अवार्ड-2025 की दुसरी मीटिंग भी संपन्न हुई, शुक्रवार को PVS दर्पण पुस्तिका के आलेखों और विषयों पर निर्णय लिया गया |
05/10/2025

PVS अवार्ड-2025 की दुसरी मीटिंग भी संपन्न हुई, शुक्रवार को PVS दर्पण पुस्तिका के आलेखों और विषयों पर निर्णय लिया गया |

PVS अवार्ड २०२५ और पत्रकार विकास संघ की १७ वी वर्षगांठ के लिए पहली मीटिग संपन्न हुई |
28/09/2025

PVS अवार्ड २०२५ और पत्रकार विकास संघ की १७ वी वर्षगांठ के लिए पहली मीटिग संपन्न हुई |

PVS ने रखी थी पत्रकार शिवा की शोक सभा प्रमुख अखबारों में लगी खबर ।
25/07/2025

PVS ने रखी थी पत्रकार शिवा की शोक सभा प्रमुख अखबारों में लगी खबर ।

पत्रकार विकास संघ द्वारा स्व.शिवा देवनाथ के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया,मुंबई के कई वरिष्ठ पत्रकारो ने शिवा देवन...
20/07/2025

पत्रकार विकास संघ द्वारा स्व.शिवा देवनाथ के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया,मुंबई के कई वरिष्ठ पत्रकारो ने शिवा देवनाथ को याद किया,भाजपा विधायक संजय उपाध्याय,अभिजीत राणे भी उपस्थित रहे |

पत्रकार विकास संघ की शुरुआती दौर से प्रमुख रूप से जुड़े रहे, साथी पत्रकार शिवा देवनाथ ने लंबी बीमारी के बाद 4 जुलाई को अ...
17/07/2025

पत्रकार विकास संघ की शुरुआती दौर से प्रमुख रूप से जुड़े रहे, साथी पत्रकार शिवा देवनाथ ने लंबी बीमारी के बाद 4 जुलाई को अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली, पीवीएस परिवार स्व.शिवा देवनाथ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए,20 जुलाई रविवार को "प्रार्थना सभा " का आयोजन किया है |

बारिश की चुनौतियों के बीच पत्रकार विकास संघ का क्रिकेट महाकुंभ सफल; पंचदेव फाइटर्स ने लहराया जीत का परचम -PVS CUP -2025म...
23/05/2025

बारिश की चुनौतियों के बीच पत्रकार विकास संघ का क्रिकेट महाकुंभ सफल; पंचदेव फाइटर्स ने लहराया जीत का परचम -PVS CUP -2025
मानसून की तमाम आशंकाओं और अप्रत्याशित चुनौतियों के बावजूद, पत्रकार विकास संघ द्वारा आयोजित 'सामाजिक समरसता और संवाद का उत्सव' - क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह आयोजन, जिसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न सामाजिक वर्गों को खेल के माध्यम से एक मंच पर लाकर सौहार्द और समानता को बढ़ावा देना था, अपनी मंशा में पूरी तरह सफल रहा। खिलाड़ियों और आयोजकों के दृढ़ संकल्प ने मौसम की परवाह न करते हुए इस उत्सव को यादगार बना दिया।
टूर्नामेंट का भव्य और गरिमामय उद्घाटन सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में खेल के महत्व और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। स्थानीय विधायक असलम शेख ने पहले मैच का टॉस कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को हरी झंडी दिखाई। उल्लेखनीय है कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट के इस अवसर पर कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के कोच उमेश पडवल, अपनी कविताओं से लोगों को गुदगुदाने वाले विख्यात हास्य कवि शैलेष लोढ़ा, भाजपा नेता कमलेश यादव और मुंबई पुलिस जोन 11 के डीसीपी आनंद भोइटे जैसे विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने टूर्नामेंट के महत्व को और बढ़ा दिया।
बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय कार्यक्रम के मध्य में पहुंचे थे, लेकिन खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन और टूर्नामेंट के उत्साहपूर्ण माहौल ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे अंत तक वहीं रुके रहे। उन्होंने न केवल मैचों का लुत्फ उठाया, बल्कि समापन समारोह में अपने हाथों से विजेता, उपविजेता समेत सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। सभी उपस्थित सम्मानित अतिथियों का पत्रकार विकास संघ के पदाधिकारियों ने हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। यह क्षण खेल भावना, सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बन गया।
मैदान पर टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हर टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः इमिटेशन ज्वेलर्स की पंचदेव फाइटर्स टीम ने अपने शानदार खेल और एकजुटता के दम पर टूर्नामेंट का विजेता खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, पीवीएस मीडिया की टीम ने भी जोरदार मुकाबला करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। यह टूर्नामेंट केवल क्रिकेट का एक मुकाबला नहीं था, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे पत्रकार, कवि, पुलिसकर्मी, वकील और व्यवसायी वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर, परस्पर सहयोग, समझ और सम्मान की भावना को मजबूत करने की एक अनूठी और सफल पहल थी। यह आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि खेल सामाजिक एकता और सौहार्द का एक शक्तिशाली माध्यम हो सकता है।

PVS CUP-2025 द्वारा आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट् टूर्नामेंट की ख़बरें प्रमुख अखबारों की सुर्खियां |
20/05/2025

PVS CUP-2025 द्वारा आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट् टूर्नामेंट की ख़बरें प्रमुख अखबारों की सुर्खियां |

22 मई को होने वाले" PVS CUP-2025" की तैयारी पूरी |
19/05/2025

22 मई को होने वाले" PVS CUP-2025" की तैयारी पूरी |

Address

Malad
Mumbai
400064

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Patrakar Vikas Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Patrakar Vikas Sangh:

Share