13/09/2026
आज आगरा, उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय खटिक समाज के तत्वावधान में आयोजित “खटिक गर्जना सम्मेलन” में
कार्यक्रम की शुरुवात संत दुर्बलनाथ, सत्यशोधक डॉ संतुजी लाड , डॉ भीमराव आंबेडकर जी के प्रतिमा पूजन कर अखिल भारतीय खटिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में खा श्री अनिल जी फिरोजिया सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी तथा विशिष्ट अतिथि, बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोला सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
माननीय रक्षा मंत्री जी ने अपने संबोधन में खटिक समाज को बहादुर, साहसी और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाला समाज बताते हुए समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर खा.श्री अनिल जी फिरोजिया जीने मंच से माननीय रक्षा मंत्री जी के समक्ष खटिक समाज की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्रमुखता से रखा। विशेष रूप से जिन राज्यों में खटिक समाज को अनुसूचित जाति (SC) की सूची में शामिल नहीं किया गया है, वहाँ समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने का आग्रह किया।
साथ ही, खटिक समाज की देशभक्ति, वीरता और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा को देखते हुए भारतीय सेना में “खटिक रेजिमेंट” के गठन की मांग भी माननीय रक्षा मंत्री जी के समक्ष मंच से रखी।
समाज की एकता, सम्मान, अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी यह आवाज निरंतर मजबूती से उठती रहेगी।
जय हिंद। जय खटिक समाज।
जय संतुजी! जय भीम!
अखिल भारतीय संतुजी ब्रिगेड Adv Pradeepsinh T Gangane अखिल भारतीय संतुजी ब्रिगेड अधिकृत अखिल भारतीय हिंदू खाटीक समाज युवा प्रकोष्ट संघटना नाशिक जिल्हा अखिल भारतीय संतुजी ब्रिगेड, नांदेड Adv Pradeepsinh Tulshidas Gangane खाटीक समाज , कोल्हापूर हिन्दु खाटीक समाज रायगड अखिल भारतीय हिंदु खाटीक समाज युवा प्रकोष्ट नाशिक Adv Amitkumar Ramesh Kotmire हिंदू खाटीक प्रतिष्ठान अकलूज खाटिक गल्ली फलटण Rangnath Kotimbire Mahesh Vijapure - महेश विजापुरे Khatik Samaj SEVA Foundation' Mumbai खाटिक समाज (एक गर्व) हिंदू खाटिक समाज धनकवडी 🚩🚩 खाटिक समाज 🚩🚩
Anil Firojiya