Shree Ram Mandali Samajik Sanstha

Shree Ram Mandali Samajik Sanstha Society First
Self Last

Permanently closed.
06/04/2024
राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी के क्षत्रिय समाज के सुरेंद्र सिंह फौजी, उम्मेद सिंह निर्वाण, महिपाल सिंह गडराटा जी, क...
16/01/2024

राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी के क्षत्रिय समाज के सुरेंद्र सिंह फौजी, उम्मेद सिंह निर्वाण, महिपाल सिंह गडराटा जी, कैप्टन सुमेर सिंह जी सहित अनेकों क्षत्रिय लोगों के तरफ से अयोध्या के निकट बसे राममंदिर के लिए 500 वर्षो तक संघर्ष करने वाले 215 सूर्यवंशी गांवों के लिए ( "पगड़ी" ) भेजे हैं सम्मान स्वरूप..।।

अयोध्या से समस्त सूर्यवंशी क्षत्रिय के गांवों के लोग अपना तमाम प्रण पूरा होने के बाद पगड़ी धारण करेंगे.

यही भावना होना चाहिए समाज के व्यक्ति कहीं के भी हो अपने समाज के लिए दिल धड़कना चाहिए..ये सिर्फ पगड़ी नहीं एक भावनात्मक रूप से प्रेम आ रहा है..।।

बोलो रघुवंशी सियावर रामचंद्र जी की जय..।।🚩

✍️✍️

साभार :- prawat singh nyangli

ये दुर्लभ तस्वीर 16 अगस्त 1886 की हैजब इस सदी के सबसे बड़े माँ काली केसाधक रामकृष्ण परमहंस अपनी सांसारिकयात्रा पूरी कर क...
07/06/2022

ये दुर्लभ तस्वीर 16 अगस्त 1886 की है
जब इस सदी के सबसे बड़े माँ काली के
साधक रामकृष्ण परमहंस अपनी सांसारिक
यात्रा पूरी कर के माँ के श्री चरणों मे लीन हुए थे।

चित्र में आप स्वामी विवेकानंदजी
को भी देख सकते है।

स्वामी विवेकानंद ने हिंदुत्व का शंखनाद पूरे
विश्व मेंं किया,प्रभु रामकृष्ण परमहंस से तो
साक्षात मां काली बात करती थी।

मुझे दुख है कि हमलोग के 99% फॉलोइंग और
फॉलोवर्स सनातन धर्म के लोग होने के बावजूद
इस पोस्ट को सराहा नहीं गया।

माँ काली के परम साधक को
हमारा शत शत नमन🙏
कोटि कोटि वंदन🙏

शबरी बोली, यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो राम तुम यहाँ कहाँ से आते ?"     राम गंभीर हुए। कहा, "भ्रम में न पड़ो अम्मा! ...
05/06/2022

शबरी बोली, यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो राम तुम यहाँ कहाँ से आते ?"

राम गंभीर हुए। कहा, "भ्रम में न पड़ो अम्मा! राम क्या रावण का वध करने आया है? छी... अरे रावण का वध तो लक्ष्मण अपने पैर से बाण चला कर कर सकता है। राम हजारों कोस चल कर इस गहन वन में आया है तो केवल तुमसे मिलने आया है अम्मा, ताकि हजारों वर्षों बाद जब कोई पाखण्डी भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करे तो इतिहास चिल्ला कर उत्तर दे कि इस राष्ट्र को क्षत्रिय राम और उसकी भीलनी माँ ने मिल कर गढ़ा था। जब कोई कपटी भारत की परम्पराओं पर उँगली उठाये तो तो काल उसका गला पकड़ कर कहे कि नहीं! यह एकमात्र ऐसी सभ्यता है जहाँ एक राजपुत्र वन में प्रतीक्षा करती एक दरिद्र वनवासिनी से भेंट करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार करता है। राम वन में बस इसलिए आया है ताकि जब युगों का इतिहास लिखा जाय तो उसमें अंकित हो कि सत्ता जब पैदल चल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तभी वह रामराज्य है। राम वन में इसलिए आया है ताकि भविष्य स्मरण रखे कि प्रतिक्षाएँ अवश्य पूरी होती हैं।

सबरी एकटक राम को निहारती रहीं। राम ने फिर कहा- " राम की वन यात्रा रावण युद्ध के लिए नहीं है माता! राम की यात्रा प्रारंभ हुई है भविष्य के लिए आदर्श की स्थापना के लिए। राम आया है ताकि भारत को बता सके कि अन्याय का अंत करना ही धर्म है l राम आया है ताकि युगों को सीख दे सके कि विदेश में बैठे शत्रु की समाप्ति के लिए आवश्यक है कि पहले देश में बैठी उसकी समर्थक सूर्पणखाओं की नाक काटी जाय, और खर-दूषणो का घमंड तोड़ा जाय। और राम आया है ताकि युगों को बता सके कि रावणों से युद्ध केवल राम की शक्ति से नहीं बल्कि वन में बैठी सबरी के आशीर्वाद से जीते जाते हैं।"
सबरी की आँखों में जल भर आया था। उसने बात बदलकर कहा- कन्द खाओगे राम?
राम मुस्कुराए, "बिना खाये जाऊंगा भी नहीं अम्मा..."

#आर्यावर्त_का_अघोर_अतीत

जय श्री राम ।।
16/04/2022

जय श्री राम ।।

हमारे संस्था के संस्थापक श्री विकास सिंह गौर जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
07/03/2022

हमारे संस्था के संस्थापक श्री विकास सिंह गौर जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

पैर में चप्पल नहीं,चेहरे पर भाव नहीं,मगर हाथ में पद्मश्री। एक तस्वीर मन में हजारों हिलोरें मार जाती है।खुद पढ़ ना सके,फल...
08/11/2021

पैर में चप्पल नहीं,
चेहरे पर भाव नहीं,
मगर हाथ में पद्मश्री।

एक तस्वीर मन में हजारों हिलोरें मार जाती है।
खुद पढ़ ना सके,फल बेचकर स्कूल खोला ताकि गांव के बच्चों को पढ़ा सकें।कर्नाटक के फल विक्रेता हरेकाला हजब्बा को पद्मश्री मिलना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का सम्मान है🙏

ॐ गं गणपतये नमः ! श्री गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएँ !
10/09/2021

ॐ गं गणपतये नमः !

श्री गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएँ !

आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण 🙏
30/08/2021

आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
जय श्रीकृष्ण 🙏

22/08/2021

Jai shree ram mandali 🙏

Address

Kurar Village, Malad (East)
Mumbai
400097

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Ram Mandali Samajik Sanstha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share