Brahma Kumaris Hindi

Brahma Kumaris Hindi मूल्य-आधारित समाज की स्थापना के लक्ष्य के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक, मूल्य-आधारित शैक्षणिक संस्थान। मुख्यालय : माउंट आबू, भारत
(705)

यह अनोखा संगठन पिछले कई दशकों से मनुष्यों को सहज राजयोग की विधि सिखा कर अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का और उन्हें अपने जीवन में धारण करने का सुंदर अवसर प्रदान कर रहा है। साथ ही, यह संगठन, आध्यात्मिक अध्ययन द्वारा हर एक मानव के जीवन में श्रेष्ठ बदलाव लाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

संक्षेप में, यह संस्था किसी भी मानव को राष्ट्रीयता, धर्म, जाति, पंथ, लिंग आदि के आधार पर पहचान किए बिना उनकी अलौकिकता, आध्यात्मिकता और विशिष्टता को अति स्नेह और ममतामयी पालना द्वारा निखारने में मदद करती है।

ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में नशा मुक्त भारत अभियान की भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन हुआ। प्रधान...
02/08/2026

ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में नशा मुक्त भारत अभियान की भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत का निर्माण करना है।

📲 नवीनतम अपडेट के लिए ब्रह्माकुमारीज़ हिंदी चैनल को फ़ॉलो करें

🌿 नशामुक्त युवा – सशक्त भारत 🇮🇳 | Friendship Day Special🤝"जो स्वयं पर विजयी है, वही सच्चा विजेता है।"आज माननीय प्रधानमंत...
02/08/2026

🌿 नशामुक्त युवा – सशक्त भारत 🇮🇳 | Friendship Day Special🤝

"जो स्वयं पर विजयी है, वही सच्चा विजेता है।"

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने "नशामुक्त भारत अभियान" के माध्यम से युवाओं को एक सशक्त संदेश दिया है—नशे से मुक्त होकर अपने जीवन, परिवार एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लें।

🚫 नशा क्या छीन लेता है?
• स्वस्थ शरीर
• शांत मन
• परिवार का विश्वास
• आर्थिक स्थिरता
• उज्ज्वल भविष्य
• आत्मसम्मान और खुशियाँ

🌱 नशा छोड़ने के लिए क्या करें?
✔ दृढ़ संकल्प लें – "मैं नशा नहीं करूंगा।"
✔ नशा करने वाले साथियों से दूरी बनाएं।
✔ योग, व्यायाम, खेल एवं सकारात्मक दिनचर्या अपनाएं।
✔ संगीत, पुस्तकें, सेवा एवं नए कौशल सीखें।
✔ मन भटके तो परिवार, मित्र या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें।
✔ सबसे बढ़कर... अपने मन को परमात्मा से जोड़ें।

🕊 मन को कैसे डायवर्ट करें?
जब मन खाली होता है, तब बुरी आदतें जगह बना लेती हैं।
लेकिन जब मन ज्ञान, ध्यान, सेवा, अच्छे विचार और परमात्मा की याद से भर जाता है, तब नशे की इच्छा स्वतः कमजोर होने लगती है।

🤝 आज Friendship Day पर एक नई मित्रता करें...

दुनिया की मित्रता समय के साथ बदल सकती है, परमात्मा से जुड़ा रिश्ता हर परिस्थिति में शक्ति, शांति एवं सही दिशा देता है।

आइए, आज हम केवल मित्रों को शुभकामनाएँ ही न दें, बल्कि अपने जीवन के सबसे *सच्चे मित्र—परमात्मा*—से अपना संबंध मजबूत करें।💫

✨ आज की प्रतिज्ञा
"मैं स्वयं नशा नहीं करूंगा, न किसी को इसके लिए प्रेरित करूंगा।
मैं स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दूंगा।"

सच्चा मित्र वही है जो हमें ऊँचा उठाए, गिराए नहीं।
और सबसे सच्चा मित्र वह है जो हमें स्वयं से और परमात्मा से जोड़ दे।💫

🌿 नशा छोड़िए... स्वयं से जुड़िए।
🤝 राजयोग सीखिये, परमात्मा से मित्रता कीजिए... और इस Friendship Day को वास्तव में सार्थक बनाइए।

https://www.brahmakumaris.com/wisdom/soul-sustenance/hin/parmatma-ko-apna-sarvashreshth-mitra-banane-ke-5-fayde

📲 नवीनतम अपडेट के लिए ब्रह्माकुमारीज़ हिंदी चैनल को फ़ॉलो करें

शब्द कुछ क्षणों के लिए प्रेरित कर सकते हैं,लेकिन कर्म जीवन भर प्रभाव छोड़ते हैं।आपकी एक मुस्कान…एक सच्ची मदद…एक क्षण का ...
02/08/2026

शब्द कुछ क्षणों के लिए प्रेरित कर सकते हैं,

लेकिन कर्म जीवन भर प्रभाव छोड़ते हैं।

आपकी एक मुस्कान…
एक सच्ची मदद…
एक क्षण का धैर्य…
एक निस्वार्थ कर्म…

ये केवल एक व्यक्ति को नहीं, पूरे वातावरण को बदल देते हैं।

घर की शांति, रिश्तों की मिठास और समाज की दिशा—
इन सबकी शुरुआत हमारे कर्मों से होती है।

इसलिए बोलने से पहले यह सोचिए,
"मैं अपने कर्मों से कैसी दुनिया बना रहा हूँ?"

क्योंकि अंत में लोग आपके शब्दों से नहीं,
आपके कर्मों से आपको पहचानते हैं।

श्रेष्ठ कर्म ही सबसे प्रभावशाली परिचय हैं।

ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर सैनिक महाविद्यालय, फूलबारी, पोखरा में प्रेरणादायी ...
01/08/2026

ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर सैनिक महाविद्यालय, फूलबारी, पोखरा में प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ। ब्रह्माकुमारी रमण भट्टराई जी के प्रेरक मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, प्रसन्न जीवनशैली तथा लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प का संदेश मिला। यह कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की प्रेरणादायक पहल रहा।

📲 नवीनतम अपडेट के लिए ब्रह्माकुमारीज़ हिंदी चैनल को फ़ॉलो करें

ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, ज्याठा ठमेल में आयोजित एक दिवसीय आध्यात्मिक बाल शिविर "Little Yogies Big Dream" प्रेर...
01/08/2026

ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, ज्याठा ठमेल में आयोजित एक दिवसीय आध्यात्मिक बाल शिविर "Little Yogies Big Dream" प्रेरणादायक एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। बच्चों ने राजयोग ध्यान, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, अनुशासन, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आध्यात्मिक जीवनशैली का ज्ञान प्राप्त किया। खेल, समूह गतिविधियाँ, रचनात्मक अभ्यास, गीत, नृत्य तथा प्रेरक सत्रों के माध्यम से बच्चों ने आनंददायक अनुभव प्राप्त किए एवं जीवन में श्रेष्ठ संस्कार अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।

📲 नवीनतम अपडेट के लिए ब्रह्माकुमारीज़ हिंदी चैनल को फ़ॉलो करें

https://www.brahmakumaris.com/wisdom/audio/podcast/being-bliss/track/khushi-ki-khoj-sadhanon-mein-nahi-swayam-mein✨ *Bei...
01/08/2026

https://www.brahmakumaris.com/wisdom/audio/podcast/being-bliss/track/khushi-ki-khoj-sadhanon-mein-nahi-swayam-mein

✨ *Being Bliss — अपनी life को blissful कैसे बना सकते हैं?*

पिछले episode में हमने समझा था—

> क्या खुशी सचमुच बाहर की चीज़ों से आती है... या उसका source हमारे अपने विचार हैं?

अब एक और महत्वपूर्ण प्रश्न हमारे सामने आता है...

हम अक्सर सोचते हैं—

> "थोड़ी shopping कर लेते हैं..."
> "कोई movie देख लेते हैं..."
> "कहीं घूम आते हैं, mood fresh हो जाएगा..."

कुछ समय के लिए अच्छा तो लगता है...
_लेकिन क्या ये सचमुच खुशी देते हैं... या सिर्फ कुछ देर के लिए हमारा *ध्यान भटका देते हैं?*_

जैसे एक रोते हुए बच्चे को खिलौना कुछ पल के लिए शांत कर सकता है, लेकिन उसकी असली ज़रूरत कुछ और होती है...

> कहीं हमारी ज़िंदगी में भी ऐसा तो नहीं हो रहा?

एक ऐसा संवाद, जो हमें यह समझने के लिए प्रेरित करता है कि *हम जिसे खुशी समझ रहे हैं, वह वास्तव में खुशी है... या सिर्फ एक temporary distraction?*

🎧 *Being Bliss : Episode 03*

📸 देखने के लिए इमेज पर क्लिक करें

हम अक्सर सोचते हैं— _थोड़ी shopping कर लेंगे तो अच्छा लगेगा... कोई movie देख लेंगे तो mood ठीक हो जाएगा... Holiday पर चले जाएंगे तो stress खत्...

✨  एक ज्योति, जो सदा ही प्रकाशवान है…✨दादी प्रकाशमणि जी की दिव्य प्रेरणा हमें आज भी सेवा, प्रेम और मानवता के मार्ग पर आग...
01/08/2026

✨ एक ज्योति, जो सदा ही प्रकाशवान है…✨

दादी प्रकाशमणि जी की दिव्य प्रेरणा हमें आज भी सेवा, प्रेम और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देती है।

आइए, "विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान" का हिस्सा बनें और किसी के जीवन में आशा की नई किरण बनें। ❤️🩸

📅 21 अगस्त – 25 अगस्त 2026
📍 अपने निकटतम ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर

"रक्तदान केवल रक्त नहीं, बल्कि जीवन का सबसे अनमोल उपहार है।" 🙏

For More Updates:
🔗 WhatsApp : https://tr.ee/bksocialwingwp
🌐 Website : https://bksocialwing.org

🌎♥️✨

01/08/2026

01/08/2026

नशामुक्त, दिव्य एवं सुंदर संसार के निर्माण का संकल्प💫

हम सभी एक सुंदर, सुखी एवं स्वर्ग समान दुनिया का निर्माण करना चाहते हैं। हम प्रतीक्षा कर रहे हैं कि वह नई दुनिया शीघ्र आए, जहाँ प्रत्येक मनुष्य दिव्य गुणों से भरपूर हो। उस नई दुनिया में किसी भी प्रकार के नशे का कोई स्थान नहीं होगा।

आइए, हम सब आज यह पवित्र प्रतिज्ञा करें कि हम स्वयं नशामुक्त रहेंगे एवं दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

👉 आपको क्या करना है? 1️⃣ 6 से 20 अगस्त 2026 के बीच 9414154000 पर WhatsApp करें 'PLEDGE' 2️⃣ खुद प्रतिज्ञा लें और अपने साथ कम से कम 50 दोस्तों/लोगों से यह संकल्प करवाएं! अगर समूह में प्रतिज्ञा ले रहें हैं तो उसकी फोटो भी इसमें अपलोड करें।

चारों ओर यह संदेश गूँजे—

"हम सबने प्रतिज्ञा कर ली है। हम सभी नशामुक्त बन गए हैं। आइए, मिलकर नशामुक्त, दिव्य एवं श्रेष्ठ समाज का निर्माण करें।"💫

क्या आप भी इस शुभ संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में हमारे सहयोगी बनेंगे?

📲 नवीनतम अपडेट के लिए ब्रह्माकुमारीज़ हिंदी चैनल को फ़ॉलो करें

🌎♥️✨

जीवन हर दिन नया दृश्य दिखाता है।कभी प्रशंसा...कभी आलोचना...कभी सफलता...कभी चुनौती...जब हम हर दृश्य को "मेरे साथ हो रहा ह...
01/08/2026

जीवन हर दिन नया दृश्य दिखाता है।
कभी प्रशंसा...
कभी आलोचना...
कभी सफलता...
कभी चुनौती...

जब हम हर दृश्य को "मेरे साथ हो रहा है" मान लेते हैं, तो हम अभिनेता बन जाते हैं और हर परिस्थिति हमें हिला देती है।

लेकिन जैसे ही स्मृति आती है—
"मैं एक शांत आत्मा हूँ... मैं इस जीवन-नाटक का साक्षी हूँ,"
उसी क्षण मन हल्का हो जाता है।

जीवन को एक सुंदर नाटक की तरह देखिए।
हर दृश्य आएगा...
अपनी भूमिका निभाएगा...
और चला जाएगा।

दृश्य बदलते रहें,
पर आपकी स्थिति न बदले।

दिन में कई बार केवल एक सेकंड रुककर स्वयं से कहिए—
"मैं साक्षी हूँ, यह केवल एक दृश्य है।"

यही स्मृति हर परिस्थिति में शांति, स्थिरता और सहजता बनाए रखती है।

Address

Brahmakumaris Shantivan, Talheti
Mount Abu
307510

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brahma Kumaris Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Brahma Kumaris Hindi:

Shortcuts

Share