Raju Baitha

Raju Baitha Raju Baitha Mukhiya Godhwa

आज के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Adm...
23/08/2026

आज के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration,East Champaran,Motihari Motihari Police Panchayati Raj Department, Government of Bihar Building Construction Department, Govt. of Bihar

पूर्वी चंपारण जिले के सभी थानों में अनु.जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में 1217 मामले 2018 से लम्...
22/08/2026

पूर्वी चंपारण जिले के सभी थानों में अनु.जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में 1217 मामले 2018 से लम्बित है जिसमें अनुसन्धानकर्ता एवं पर्यवेक्षण कर्ता की लापरवाही के कारण आज तक लम्बित है ! Motihari Police द्वारा सभी मामले में 41(1) का लाभ दिया जा रहा है जिसको लेकर मैंने सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया है इसमें भी Bihar Police शह-मात का खेल कर रही है जबकि अनु.जाति जनजाति अत्याचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 के नियम 18 (2) का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है
SC&ST Welfare Dept. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar District Administration,East Champaran,Motihari
मामले में संज्ञान ले !

आज के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर
19/08/2026

आज के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर

ग्राम पंचायत राज गोढवा में आयोजित हुआ सहयोग शिविरमोतिहारी, 18 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत राज गोढवा के पंचायत सरकार भवन में...
18/08/2026

ग्राम पंचायत राज गोढवा में आयोजित हुआ सहयोग शिविर
मोतिहारी, 18 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत राज गोढवा के पंचायत सरकार भवन में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित समाधान उपलब्ध कराना रहा।
सहयोग शिविर का उद्घाटन करुणा नंद पुरुषोत्तम BPRO, कुमार सुमित PO मनरेगा,अनिल कुमार चौधरी BPM जीविका, एवं अनुभव कुमार LEO एवं ग्राम पंचायत राज गोढवा के मुखिया राजू बैठा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों को सुना गया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर मुखिया राजू बैठा ने कहा कि सहयोग शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग तक पहुंचाना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गोढवा के लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास जारी रहेगा।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एवं आवेदन संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किए।
कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए इस अवसर पर गृह विभाग से राकेश सिंह, मनरेगा, से महेन्द्र कुमार, राजस्व से रंजन राज,PHED से विजय चौधरी, बिज़ली विभाग से इम्तियाज एवं धीरज, ग्रामीण विकास से राजू कुमार, कृषि से अफसारूल समाज कल्याण से ज्योति राज ,स्वास्थ्य डर्टी शर्मा CHO, रंजना कुमारी ANM,कुमारी आशा ANM नीलिमा कुमारी, संजय कुमार ब्रह्मचारी, गणेश कुमार BC,उपेंद्र कुमार, रंजू कुमारी, ऋतु कुमारी, वीणा देवी, प्रमिला देवी, वार्ड रीता देवी तबरेज, प्रकाश कुमार, अच्छे लाल प्रसाद चंदशेखर पासवान नेहाल पटेल, विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भाग लिए!
भवदीय
भाई राजू बैठा मुखिया गोढवा सह
प्रदेश सचिव मुखिया महासंघ बिहार

📢 सहयोग शिविर में जरूर आएँ — आपकी समस्या, हमारा प्रयास!जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सहयो...
17/08/2026

📢 सहयोग शिविर में जरूर आएँ — आपकी समस्या, हमारा प्रयास!
जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी सम्मानित ग्रामीणों से विनम्र अपील है कि अपनी समस्या, शिकायत अथवा आवेदन लेकर शिविर में अवश्य आएँ। आपकी समस्या को संबंधित विभाग तक पहुँचाकर उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
आइए, मिलकर अपनी पंचायत को समस्या-मुक्त और विकास की ओर अग्रसर बनाएं।
🙏 आपकी भागीदारी ही आपकी समस्या के समाधान की पहली सीढ़ी है।
निवेदक:
भाई राजू बैठा Raju Baitha

मुखिया,ग्राम पंचायत राज गोढवा
सह प्रदेश सचिव, मुखिया महासंघ बिहार
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Building Construction Department, Govt. of Bihar District Administration,East Champaran,Motihari

17/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳जिस तिरंगे की आन के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उस तिरंगे की शान...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
जिस तिरंगे की आन के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उस तिरंगे की शान हमेशा ऊँची रहे।
आइए, आज हम संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देंगे।
तिरंगा हमारी आन, भारत हमारी पहचान।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
भाई राजू बैठा
मुखिया गोढवा सह
प्रदेश सचिव, मुखिया महासंघ बिहार

आज के प्रभात खबर में  !Building Construction Department, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar I...
14/08/2026

आज के प्रभात खबर में !
Building Construction Department, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration,East Champaran,Motihari Deepak Prakash Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Shrawon kumar Dr Shamim Ahmad CMO Bihar

तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत राज गोढवा
12/08/2026

तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत राज गोढवा

Address

Godhwa
Motihari
845401

Telephone

+918271933225

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raju Baitha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share