Azad Youth Organization

Azad Youth Organization ✊ सजग छात्र, सक्रिय युवा, समर्थ समाज।
⚡ No Bias.

Absolute Equality.
🇮🇳 शिक्षा, समान अधिकार और बौद्धिक नेतृत्व-निर्माण को समर्पित चंपारण का एक स्वतंत्र Student & Youth Organization.
📍 Motihari, BR | Organization
👇 Join us!

प्रिंट मीडिया के तमाम साथियों का बहुत बहुत आभार !🙏                         मीडिया सेल    आजाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन  पूर्वी च...
17/08/2026

प्रिंट मीडिया के तमाम साथियों का बहुत बहुत आभार !🙏

मीडिया सेल
आजाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन पूर्वी चम्पारण बिहार

17/08/2026

स्थापना दिवस पर पौधारोपण 🌱...!!!!

आज़ाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन, बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर मोतिहारी के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया🌳...!!!

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए और समाज को हरियाली एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया...!!!

एक पौधा—एक संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का अभियान। 🌱🇮🇳

Azad Youth Organization

#स्थापना_दिवस #पौधारोपण #पर्यावरण_संरक्षण #मोतिहारी #बिहार

16/08/2026
15 अगस्त 2026 | आजाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन का 3रा स्थापना दिवस पर टीम आजाद ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मिशाल पेश किया ...!!...
16/08/2026

15 अगस्त 2026 | आजाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन का 3रा स्थापना दिवस पर टीम आजाद ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मिशाल पेश किया ...!!!

आज संस्था के 3रे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आजाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मोतिहारी के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया...!!!

इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया...!!!

सभी सदस्यों ने यह संकल्प भी लिया कि हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके...!!!

आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बनें, क्योंकि एक पेड़ सिर्फ पौधा नहीं, बल्कि आने वाले कल की सुरक्षित सांस है...!!!

"एक पेड़ – एक जीवन, हरियाली ही हमारी असली जिम्मेदारी।"

आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के मौके पर  'आज़ाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन' ने  मोतिहारी के अटल चौक (मरीन ड्राइव) प...
15/08/2026

आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के मौके पर 'आज़ाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन' ने मोतिहारी के अटल चौक (मरीन ड्राइव) पर प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण किया गया...!!!

आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी के उप-मेयर डॉ. लाल बाबू प्रसाद, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मृत्युंजय सर और प्रोफेसर उमा मैम की विशेष उपस्थिति रही...!!!

इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे सैयद साहब फैसल, वरुण, अल्तमश, निकिता, जहीर, अमन असलम, समीर इत्यादि।...!!!

कार्यक्रम का समापन "समानता हमारा उसूल, राष्ट्र निर्माण हमारा मूल" और "सजग छात्र, सक्रिय युवा, समर्थ समाज" के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। यह आयोजन चंपारण के युवाओं में नई ऊर्जा, पर्यावरण प्रेम और राष्ट्र सेवा का जज़्बा भरने वाला रहा...!!!

जारीकर्ता:
मीडिया सेल,
आज़ाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन, मोतिहारी

🇮🇳 राष्ट्र-प्रेम का जश्न, युवाओं का संकल्प! 🇮🇳कल की सुबह एक ऐतिहासिक शुरुआत की गवाह बनेगी। 'स्वतंत्रता दिवस' और 'आज़ाद य...
14/08/2026

🇮🇳 राष्ट्र-प्रेम का जश्न, युवाओं का संकल्प! 🇮🇳

कल की सुबह एक ऐतिहासिक शुरुआत की गवाह बनेगी। 'स्वतंत्रता दिवस' और 'आज़ाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन' के 3रे स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर हम पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे हैं।

"समानता हमारा उसूल, राष्ट्र निर्माण हमारा मूल।" ✊

मोतिहारी के सभी सजग नागरिकों और ऊर्जावान युवा साथियों को इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है। आइए, कदम से कदम मिलाएं और एक 'समर्थ समाज' के निर्माण का हिस्सा बनें!

📍 स्थान: अटल चौक (मरीन ड्राइव), मोतिहारी

🕒 समय: कल (15 अगस्त) प्रातः 8:45 बजे

आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। जय हिंद! 🇮🇳

🇮🇳 चंपारण की ऐतिहासिक माटी पर देशभक्ति का महा-मार्च! 🇮🇳मोतिहारी कलेक्ट्रेट से बापू की कर्मभूमि 'गांधी संग्रहालय' तक निका...
12/08/2026

🇮🇳 चंपारण की ऐतिहासिक माटी पर देशभक्ति का महा-मार्च! 🇮🇳

मोतिहारी कलेक्ट्रेट से बापू की कर्मभूमि 'गांधी संग्रहालय' तक निकाली गई यह विशाल तिरंगा यात्रा महज़ एक मार्च नहीं, बल्कि राष्ट्र-प्रेम का एक जीवंत सैलाब थी।

आज जब आदरणीय DM सर, SP सर, संपूर्ण जिला प्रशासन, MGCU के विद्वान शिक्षक व छात्र, स्कूलों के ऊर्जावान नौनिहाल और 'माय भारत' के स्वयंसेवक एक साथ तिरंगा थामे कदम से कदम मिलाकर चले, तो एक 'समर्थ समाज' की असली तस्वीर ज़मीन पर उतर आई।

इस ऐतिहासिक और अनुशासित यात्रा का हिस्सा बनकर 'आज़ाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन' अत्यंत गौरवान्वित है। हम मोतिहारी जिला प्रशासन के इस शानदार आयोजन और इसमें शामिल होने वाले हर एक सजग छात्र, युवा और नागरिक का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

कदम बढ़ते रहें, तिरंगा सदैव ऊँचा रहे! जय हिंद! ✊

📍 मार्ग: कलेक्ट्रेट से गांधी संग्रहालय, मोतिहारी

Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mera Yuva Bharat - MY Bharat District Administration,East Champaran,Motihari MyGovIndia Mahatma Gandhi Central University

🇮🇳 राष्ट्र के नाम एक कदम!जब सजग युवा चलते हैं, तो समाज में ऊर्जा का संचार होता है। भारत सरकार ('मेरा युवा भारत') के आह्व...
11/08/2026

🇮🇳 राष्ट्र के नाम एक कदम!

जब सजग युवा चलते हैं, तो समाज में ऊर्जा का संचार होता है। भारत सरकार ('मेरा युवा भारत') के आह्वान पर मोतिहारी में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक 'तिरंगा यात्रा' में 'आज़ाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन' पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ शामिल हो रहा है।

आइए, राष्ट्रध्वज के सम्मान में एकजुट हों और एक समर्थ समाज का निर्माण करें!

📍 स्थान: कलेक्ट्रेट परिसर, मोतिहारी
🕒 समय: कल दोपहर 3:00 बजे

Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mera Yuva Bharat - MY Bharat District Administration,East Champaran,Motihari MyGovIndia

Address

Motihari
845401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad Youth Organization posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Azad Youth Organization:

Shortcuts

Share