05/04/2026
Press Release: मैट्रिक परिणाम में हावो के छात्रों की शानदार सफलता। छात्रवृत्ति प्राप्त सभी टॉप 30 छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की।
Hindustan Awaam Voice & Organization - HAVO के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि HAVO मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025 प्राप्त सभी छात्रों ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा हाल ही में घोषित परिणाम में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण के HAVO छात्रवृत्ति प्राप्त सभी छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता का नया इतिहास रचा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में HAVO द्वारा मैट्रिक की तैयारी करने वाले 30 मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सहयोग मिल सके। आज उन्हीं छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से शानदार परिणाम हासिल कर अपने परिवार, समाज और का नाम रोशन किया है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में प्रमुख रूप से नेहा राज (451), प्रिया जायसवाल (438), राबिया परवेज (428), मोनिका यादव (414), मो. अब्दुल्लाह (412), सूरज शर्मा (409), नोमान खान (407), रवि यादव (406), अनुष्का यादव (403), नौशाद आलम (401), हुमा खान (395), नीरज सिंह (395), अनुराग पांडेय (392), आमिर अहमद (386), ज़ैनब फ़ातिमा (385), उमर फारूक (384), यासमीन आरा (381), मो. मोजाहिद अहमद (375), रिया कुशवाहा (375), राशिद मलिक (371), अमन यादव (371), बेलाल अंजुम (364), हीरा खातून (361), इब्राहिम शेख (360), श्वेता गुप्ता (355), प्रदीप वर्मा (351), इमरान आलम (341), सैयद हामिद शाहिद (321), आदित्य झा (318) एवं फरहान अंसारी (316) शामिल हैं।
HAVO का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के छात्रों और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। विशेषकर ग्रामीण परिवेश के वे छात्र जो संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए लगातार प्रयासरत है।
सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है। हमें विश्वास है कि ये सभी छात्र आगे भी अपने परिश्रम और प्रतिभा से समाज और देश के लिए प्रेरणा बनेंगे।