AIGC NER IZN Branch MB KPV LKU

AIGC NER IZN Branch MB KPV LKU We are the Axle of the moving train wheels. ENOUGH to acknowledge our fight for our Rights.

We are the proud Train managers of Indian railways, the backbone of organisation, punctual of time, agile at safety, faithful to traffic, nerve of operating dept.

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को मध्याह्न 12 बजे लालकुआं रनिंग रूम में आयोजित की गई जोनल BGM पूर्व अनौपचारिक ऑफलाइन मीटिंग में ल...
25/12/2025

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को मध्याह्न 12 बजे लालकुआं रनिंग रूम में आयोजित की गई जोनल BGM पूर्व अनौपचारिक ऑफलाइन मीटिंग में लालकुआं स्टेशन अधीक्षक एवं यातायात निरीक्षक को मुख्यालय में ट्रेन मैनेजर्स से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराने हेतु संयुक्त शाखा सचिव श्री जतिन सिंह द्वारा ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यालय एवं रनिंग रूम में उपस्थिति सभी साथियों ने अपनी उत्साहवर्धक उपस्थिति दर्ज की तथा सभी ने समस्याओं के समाधान पर स्टेशन अधीक्षक के साथ चर्चा की और अपने विचार रखे।
जिनमें से कुछ प्रमुख समस्याएं एवं उनके सुझाए गए समाधान निम्नवत हैं -
1. स्टेशन अधीक्षक को आपात स्थिति में 2 दिन की छुट्टी के अधिकार के संबंध में,
सुझाव एवं चर्चा - SS महोदय द्वारा बताया गया कि यह सुविधा पूर्व में उनके पास थी कि वह स्वयं से ट्रेन मैनेजर्स के प्रबंधन में छुट्टी एवं विश्राम प्राथमिकता पर रखे किंतु बदलते समय, कर्मचारी संख्याबल की कमी के कारण बढ़ते प्रशासनिक दबाव आदि के चलते अब प्रबंधन में किसी भी तरह की जिम्मेदारी पर इतना प्रभाव नहीं रह गया हैं।
अंत में यह तय हुआ कि SS महोदय से ज्ञापन पर पावती लेकर इस विषय को डिविजन के प्रकाश में लाया जाएगा ताकि संबंधित विषय पर एक ठोस प्रतिक्रिया एवं परिणाम प्राप्त किया जा सके।
2. ड्यूटी में यात्रा प्राधिकार के संबंध में,
चर्चा एवं सुझाव - इस विषय को भी उपरोक्त की भांति SS महोदय से ज्ञापन पर पावती लेकर डिविजन के संज्ञान में ले जाना सुनिश्चित किया गया तथा डिविजन से प्राधिकार प्राप्त होते ही मुख्यालय की एकीकृत क्रू एवं गार्ड लॉबी को प्रभार दिया जाना सुनिश्चित किया गया।
3. काठगोदाम ढलान खंड के मार्ग ज्ञान (LR) को मुख्यालय के सभी ट्रेन मैनेजर्स को देने के संबंध में,
समाधान - इस विषय पर SS महोदय की सीधी पावती प्राप्त हुई तथा यह तय हुआ कि LR से वंचित शेष सभी ट्रेन मैनेजर्स को वरिष्ठता क्रम में LR दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
बाकी चर्चाएं भी आयोजन के केंद्र में रही जिनमें शाखा के सभी ट्रेन मैनेजर्स के बीच समन्वय, सौहार्दपूर्ण भाव, SS महोदय द्वारा कार्यप्रणाली से जुड़े अपने अनुभव साझा करना, सभी साथियों के बीच तालमेल कायम रखने हेतु एक बुकिंग इंचार्ज जैसे पद के सृजन की संभावनाओं पर चर्चा आदि प्रमुख रहे।
अंत में इस एकजुटता, समर्पण, सौहार्द और संगठन की मजबूती की राह में सभी संभावनाओं को जागृत करने के लिए संयुक्त शाखा AIGC का धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।



Aigc Central

20/12/2025

शाखा सचिव द्वारा अपने कौशल, कठिन परिश्रम एवं AI की मदद से अगले कुछ ही दिनों में गोरखपुर में प्रस्तावित संगठन की BGM में जाने के लिए अन्य साथियों को प्रोत्साहित करने हेतु बनाया गया वीडियो👇🏻👇🏻👇🏻

शाखा और डिविजन की ओर से BGM में उपस्थित होकर प्रतिनिधित्व करने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए एक संदेश -

जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारे डिविजन में कई वर्षों से AIGC अस्तित्व में नहीं थी, चाहे कारण जो भी रहे हो, मैं गुजरे समय पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता लेकिन जब कही किसी विचार, संगठन की अनुपस्थिति लंबी हो जाती हैं तो एकता, साहस और समन्वय के अभाव के चलते कुछ विसंगतियां, मतभेद, एकांत, अलहदगी जरूर उत्पन्न हो जाती हैं किंतु उनका समय ज्यादा लंबा और आधार इतना मजबूत नहीं होता और इसका प्रमाण हम सबका फिर से एकजुट हो जाना दे रहा हैं। मतलब हम सब में कही न कही एक समानता तो हैं। तो क्यूं ना हम सब उसको उपयोग कर के पुराने सभी मतभेदों, छूट पुट क्षेत्रीय और व्यक्तिगत मुद्दों, एकांत, विलगता आदि को दूर करने का प्रयास करे, क्यूं ना हम सब अब एक होकर स्वयं के क्षुद्र स्वार्थों से, प्रशासन के जुल्मों से मुकाबला करे और अपने कैडर के भविष्य को आसमान की ऊंचाइयों पर ले जाएं। 🤌🏻
अब हम सबकी लड़ाई का एक और सिर्फ एक औचित्य होना चाहिए कि बरसो से जो जमीं बिना पानी के सुखी बंजर हो चली थी उसको बिना तेरा मेरा किए कैसे एक साथ पानी देकर सींचा जाय।
कैसे हम बरसो पहले पनप चुके मतभेद पैदा करने वाले रिवाजों, विचारों, व्यक्तिगत स्वार्थों और राजनैतिक पहचानो को पीछे रखकर अपने डिविजन में अपने मातृ संगठन की जड़े फिर से गहरी करे, उसके केंद्रीय मुद्दे हमारे सर्वोच्च मुद्दे रहे, उसकी छत्रछाया में हम सभी आगे बढ़े।
आप जो भी वरिष्ठ जन गोरखपुर जाने वाले हैं उन सभी से मेरा एक विनम्र निवेदन हैं कि वो सभी पूर्णतः आशावान होकर जाए, केंद्रीय नेतृत्व से गर्मजोशी से भेंट और परिचय का आदान प्रदान करे, उनको हम सबकी ओर से अभिनंदन अर्पित करे और डिविजन में संगठन के शैशवकाल को ध्यान में रखते हुए उसकी बेहतरी और तरक्की हेतु केंद्रीय नेतृत्व से हम सब के लिए सीख, सुझाव, सलाह, आदेश, संगठनात्मक करवाई के तौर तरीके आदि प्राप्त करके लावे।
अंत में हम सभी की ओर से आप सभी BGM में जाने वाले साथियों को शुभकामनाएं, शुभेच्छा 🙏🏻🙏🏻
आपकी यात्रा एवं मुलाकात सब मंगलमय हो।
~ AIGC जिंदाबाद

सूचना पत्र - ALL INDIA GUARDS COUNCIL (AIGC)साथियों,दिनांक 30 दिसंबर 2025 को गोरखपुर (GKP) में AIGC NER का (BGM) आयोजित ...
13/12/2025

सूचना पत्र -

ALL INDIA GUARDS COUNCIL (AIGC)

साथियों,
दिनांक 30 दिसंबर 2025 को गोरखपुर (GKP) में AIGC NER का (BGM) आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व भी सहभागी रहेगा।
इस कार्यक्रम हेतु हमारी संयुक्त शाखा के सभी ट्रेन मैनेजर साथियों से 500 रुपये का अनुदान अनिवार्य रूप से निर्धारित किया गया है।
जो साथी BGM में उपस्थित होने के इच्छुक हैं, वे 29 दिसंबर को GKP जाने तथा 30 दिसंबर की शाम को वापस आने के लिए उचित ट्रेन में अपना रिज़र्वेशन स्वयं करवा लें और अपना नाम शाखा सचिव को अनिवार्य रूप से भेज दें, ताकि आपके ठहरने व भोजन की उचित व्यवस्था समय पर की जा सके।
यदि कोई साथी अपना नाम समय पर उपलब्ध नहीं कराता है, तो सचिव एवं अध्यक्ष आपस में विचार-विमर्श कर अंतिम सूची तैयार करेंगे और चयनित साथियों का कार्यक्रम में उपस्थित होना आवश्यक होगा।

आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है।

( सचिव)
AIGC – KPV / MB / LKU संयुक्त शाखा

Address

Railway Station
Moradabad
244001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIGC NER IZN Branch MB KPV LKU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category