Khatri Hitkarini Sabha - Moradabad

Khatri Hitkarini Sabha - Moradabad Khatri Hitkarini Sabha is a Community Organisation of Khatri Families in and around Moradabad City.

30/07/2024
भाई भिन्ना पर्व की सभी खत्री हितकारिणी परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं !!
04/09/2023

भाई भिन्ना पर्व की सभी खत्री हितकारिणी परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं !!

21/08/2023

पेड़ों पर झूले सावन की फुहार,
आया रे आया तीज का त्यौहार,
मेंहंदी रचा के हाथों में कर लो सोलह शृंगार
आया रे आया तीज का त्योहार ।
🥳🥳🥁🥁
खत्री महिला हितकारिणी सभा, मुरादाबाद

*आदरणीय खत्री बंधुओं हार्दिक अभिनन्दन*🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
*दिनांक 19 अगस्त 2023
💃🏽💃🏽🍀🎤🎤
तीज महोत्सव सभी महिला सदस्यों के साथ बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया । जिसमे सर्व प्रथम सभी को टीका लगाकर व गजरा लगा कर स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्षा द्वारा सभी बाहर से आए हुए अतिथि तथा क्लब मेंबर्स और बच्चों का स्वागत किया गया तथा तीज की शुभकामनाएं दी गई। दीपक प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तथा हंसी खुशी के इस माहौल में tambola,सरप्राइज गेम, डांस,स्क्रिप्ट,तथा गाने गाए गए।सभी सदस्य बहुत सुन्दर लग रहे थे जैसे कई अप्सराएं जमीन पर आ गई हो। तीज रानी - भव्या धवन,तीज महारानी - चंचल टंडन व मेहंदी प्रतियोगिता मे छवि मेहरोत्रा को पुरस्कृत किया गया ।जिसका चुनाव सम्मनित जज द्वारा किया गया। नृत्य प्रस्तुत करने वाली सभी बहनों को गिफ्ट दिया गया.
इस तीज महोत्सव में सभी ने हिस्सा लिया ।सभी तीज क्वीन को पटका पहना कर सम्मानित किया गया और गिफ्ट दिए गए। सभी सदस्यों के साथ बहुत आंनद लेते हुए अध्यक्षा द्वारा सभी को घेवर एवम नमकीन उपहार स्वरुप दी गई तथा सभी का धन्यवाद किया गया। रात्री भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

धन्यवाद 🙏🙏
अध्यक्षा - खत्रानी रुपाली मेहरोत्रा
सचिवा - खत्रानी पूजा खन्ना
कोषाध्यक्ष - खत्रानी सुधा खन्ना

भारत रत्न राज ऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 1 अगस्त 2023 को जो मेधावी छात्र-छात्राएं शहनाई मंडप ...
07/08/2023

भारत रत्न राज ऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 1 अगस्त 2023 को जो मेधावी छात्र-छात्राएं शहनाई मंडप में खत्री हितकारिणी सभा मुरादाबाद द्वारा सम्मानित किए गए हैं। उन्हें फर्म कन्हैया लाल निर्मल कुमार चौराहा गली,गिफ्ट लैंड के सामने से एक सामान्य ज्ञान की पुस्तक निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कृपया कर प्रातः 10:00 बजे से 5:00 के बीच( मंगलवार को छोड़कर)श्री निर्मल मेहता जी (प्रतिष्ठान ) से प्राप्त कर सकते हैं।

- राकेश कुमार टंडन, महासचिव,
खत्री हितकारिणी सभा, मुरादाबाद।

1st Aug 2023 :खत्री हितकारिणी सभा मुरादाबाद के तत्वावधान में सभा के वार्षिकोत्सव में "स्वर्गीय प्रेम कुमारी टंडन स्मृति ...
06/08/2023

1st Aug 2023 :

खत्री हितकारिणी सभा मुरादाबाद के तत्वावधान में सभा के वार्षिकोत्सव में "स्वर्गीय प्रेम कुमारी टंडन स्मृति स्कालरशिप" की घोषणा की गई.
ये स्कालरशिप्स कक्षा ९ से १२ तक की होमसाइंस मेधावी एवं जरुरतमंद छात्राओं को प्रदान की जाएंगी.
इन स्कालरशिप्स के लिए जिन खत्री महानुभावों ने सहयोग राशि प्रदान की:

- सी.ए. आलोक महरोत्रा - ₹ १५१०००
- खत्री कुलदीप टंडन - ₹ १५१०००
कुल। - ₹ ३०२०००

खत्री हितकारिणी सभा दोनों सहयोगियों का आभार प्रकट करती है !
स्वर्गीय प्रेम कुमारी टंडन,( पुत्री स्वर्गीय जवाहरलाल महरोत्रा एवं स्वर्गीय ब्रजरानी महरोत्रा,निवासी अताई मौहल्ला , मुरादाबाद) ,जी.जी.आई.सी में होमसाइंस की अध्यापिका थीं. उन्होंने ३० वर्ष से भी अधिक समय शिक्षा क्षेत्र में अपना योगदान दिया तथा बरेली, बदायूं, अमरोहा, मुरादाबाद आदि स्थानों पर कार्यरत रहीं.
उनका व्यक्तित्व बहुत ही अनुशासन प्रिय था और वे जनसेवा में सदा तत्पर व अग्रणी रहती थीं.

खत्राणी स्व प्रेम कुमारी टंडन जी को सभी खत्री परिवारों की ओर से सादर नमन !

1st Aug 2023:खत्री हितकारिणी सभा के वार्षिकोत्सव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर विशेष बल दिया गया.अध्यक्ष खत्री श्री ...
05/08/2023

1st Aug 2023:
खत्री हितकारिणी सभा के वार्षिकोत्सव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर विशेष बल दिया गया.
अध्यक्ष खत्री श्री महेन्द्र कुमार महरोत्रा जी के संरक्षण एवं परामर्श रत खत्री हितकारिणी सभा पिछले कई वर्षों से इस योजना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है
इस वर्ष भी योजना के और विस्तार हेतु खत्री महेन्द्र जी के अथक प्रयास एवं आग्रह के फलस्वरूप ₹ ३ लाख का विशेष योगदान अनेक गणमान्य खत्री भाई बहनों से प्राप्त हुआ:

खत्री महेन्द्र कुमार महरोत्रा (अध्यक्ष) - ₹ २,००,०००
खत्री राजेश कुमार खन्ना (महामंत्री)- ₹२५,०००
खत्री राजेन्द्र टंडन (उपाध्यक्ष). - ₹ ५०,०००
अन्य खत्री भाई-बहन - ₹२५०००
टोटल - ₹ ३,००,०००

खत्री हितकारिणी सभी सहयोगियों की आभारी है

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (BBBP) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ,स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास की एक संयुक्त पहल के रूप में समन्वित और अभिसरित प्रयासों के अंतर्गत बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को की गई है .

खत्री हितकारिणी सभा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योजना में यथासंभव सहयोग देने को सदा तत्पर एवं संकल्पित रहेगी
आशा है और खत्री भाई -बहन इस अभियान में अपना यथासंभव योगदान दे कर अपनी खत्री हितकारिणी सभा का गौरव बढ़ाएंगे!

1st Aug 2023:खत्री हितकारिणी सभा मुरादाबाद के तत्वावधान में सभा के वार्षिकोत्सव में " खत्री स्वर्गीय ओमस्वरूप महरोत्रा स...
04/08/2023

1st Aug 2023:
खत्री हितकारिणी सभा मुरादाबाद के तत्वावधान में सभा के वार्षिकोत्सव में " खत्री स्वर्गीय ओमस्वरूप महरोत्रा स्मृति स्कालरशिप्स" के अंतर्गत CBSE,U P.Board,ICS board परीक्षाओं में इंग्लिश विषय में टौप करने वाले मेधावी खत्री छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.
इन स्कालरशिप्स के लिए सहयोग राशि ₹२०००००
खत्री सी.ए. आलोक महरोत्रा (पुत्र - स्वर्गीय ओमस्वरूप महरोत्रा) द्वारा प्रदान की गई है

खत्री हितकारिणी सभा इस सहयोग के लिए आभार प्रकट करती है !

खत्री स्वर्गीय ओमस्वरूप महरोत्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंग्लिश एवं इतिहास में सन् १९५५ में डबल एम.ए. किया था.
वे डा.हरिवंश राय बच्चन के बहुत ही प्रिय छात्र थे जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उनके इंग्लिश प्रोफेसर थे!
करीब २ वर्ष कृषक इंटर कालेज महोली में अध्यापक रहने के बाद बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी राजस्थान में करीब २० वर्ष (१९५७-७६) इंग्लिश के हैड खौफ डिपार्टमेंट रहे और अपने अथक परिश्रम एवं अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर, देश को अनेक मेधावी छात्र देकर गौरवान्वित किया -
1 Gen V.K.Singh, Lt.Gen Ravindra Panwar, CAG Vinod Rai,Chand Sehgal,CMD Mothersons Sumo Co. आदि,
उनके प्रिय छात्र रहे हैं जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया!

विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए तथा कोरपरेट वर्ल्ड में सफल कैरियर हेतु अच्छी इंग्लिश पढ़ना लिखना व बोलना, आज के समय की मांग है और ये देखकर हर्ष होता है कि हमारे खत्री परिवारों के बच्चे एवं अभिवाभक इसपर विशेष ध्यान दें रहे हैं !
खत्री हितकारिणी सभा की ओर से सभी को बहुत-बहुत बधाई!!

1st August 2023 :Khatri Hitkarini Sabha felicitated the young Meritorious  bright  stars of family at the Annual functio...
04/08/2023

1st August 2023 :
Khatri Hitkarini Sabha felicitated the young Meritorious bright stars of family at the Annual function for their commendable performance in Board Exams of class 10th in 2023.
Congratulations to all Meritorious Khatri students & their proud parents. !!

1st August 2023 :Khatri Hitkarini Sabha felicitated the young Meritorious  bright  stars of family at the Annual functio...
04/08/2023

1st August 2023 :
Khatri Hitkarini Sabha felicitated the young Meritorious bright stars of family at the Annual function for their commendable performance in Board Exams of class 12 th in 2023.
Congratulations to all Meritorious Khatri students & their proud parents. !!

04/08/2023

Mahan Shaksiyat - Khatri Rajarshi Purushottam Das Tandon :

03/08/2023

1st Aug 2023 - खत्री हितकारिणी सभा - राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन जयंती वार्षिक समारोह!!

Address

Moradabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khatri Hitkarini Sabha - Moradabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Khatri Hitkarini Sabha - Moradabad:

Share