26/02/2024
संघ की स्थापना सिर्फ जॉइन होने के लिए नहीं बनाया था, जितने मित्रगण अभी संघ से जुड़े है उनमें से 70% को जबरजस्ती जॉइन कराया गया है लेकिन दुःख इस बात का है कि जॉइन होने के बाद, हमारे विचारों को जानने के बाद भी अभी सुन्न पड़े है , ना ही तो अपनी राय / विचार प्रकट करते है ना ही अन्य सदस्यों को जोड़ रहे है।
मैं फिर से कह रहा हूँ कि अभी भी समय है कुछ समय समाज के लिए निकल निकालिए नहीं तो विनाश नजदीक आ रहा है , ऐसा बिल्कुल मत सोचियेगा की समाज का विनाश होगा तो आप वंचित रह जाएंगे क्योंकि आप भी समाज का हिस्सा है।
24 घण्टा में आपसे सिर्फ 15 मिनट समाज के लिए मांग रहे है फिर भी आप नजरअंदाज कर रहे है लेकिन ये गलत है चाहे आपलोगो को अच्छा लगे या बुरा।
ऐसा नहीं है कि आप साथ नही देंगे तो हम हिम्मत हार जाएंगे आपके साथ से हमें हौसला मिलता है बस। यही हौसला समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कराता है, सभी मित्रों से कई बार निवेदन कर चुका हूं कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़िए ताकि हमारी ताकत इतनी बड़ी हो कि समाज की विकृतियों को दूर कर सकें।
जय श्री राम 🙏
www.absshelpingfoundation.com
Please join us
https://absshelpingfoundation.com/joinus.php